यूपी लखनऊ: काकोरी के एक घर में भीषण धमाके से तीन लोगो की मौत , घर बना खंडहर

04/06/2018
उत्तरप्रदेश : सूत्र/लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के जेटहा रोड एमसी सक्सेना कॉलेज के पास एक घर में सोमवार सुबह 11 बजे  एक भीषण धमाका हुआ ये घर संजय लोधी नाम के व्यक्ति का है संजय लोधी ने ये मकान नसीर नाम के व्यक्ति को किराये पर दे रखा था नसीर अपने परिवार के साथ इस मकान में रहता था । इस मकान में हुआ धमाका इतना भीषण था कि इस धमाके में तीन लोगो के परखच्चे उड़ गए तथा पूरा घर एक पल में खंडहर में तब्दील हो गया यही नही इस घर से जुड़े अन्य घरों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई इस धमाके से मलबा कई सौ मीटर दूर तक गया इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच कर शवों के टुकड़ों को अपने कब्ज़े में ले लिया है तथा मामले की जाँच में जुटी है धमाके के कारणों  का अभी तक पता नही चल सका है यहाँ स्थानीय लोगो का कहना है कि यहाँ इस घर में पटाखा फैक्ट्री चल रही थी लेकिन कुछ लोग इस घर में रसोई गैस के सिलेंडर फटने की आशंका जाता रहे है धमाके के कारणों का पता तो जाँच के बाद ही चल सकेगा

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र