राजस्थान: किसानों के गांव बंद आंदोलन के चलते सब्ज़ियों व् दूध की सप्लाई ठप्प , सब्ज़ियों के बढे दाम , मंडियों में पसरा सन्नाटा
04 जून 2018
राजस्थान : सूत्र/किसानो के गांव बंद आंदोलन जारी है किसान संगठनों ने एक जून से दस जून तक गाँव बंद का एलान किया था इस आंदोलन में किसानों के कई बड़े संगठन शामिल है आंदोलन के चलते सब्ज़ियों व् दूध की सप्लाई रोक दी गई है किसानों द्वारा हज़ारों लीटर दूध व् सब्ज़ियां सड़को पर बहा कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है सब्ज़ी की सप्लाई रुक जाने से मंडियों में सन्नाटा पसरा हुआ है आलम ये है कि सब्ज़ियों के दाम बढ़ गए है लोगो को दूध की सप्लाई नही मिल रही है आपको बता दें कि सब्जियां इतनी सस्ती हो गई थी की किसानों की लागत भी नही निकल रही थी ऐसे में किसानों ने सरकार से गुहार लगाई थी लेकिन जब बात नही बनी तो किसानों ने आंदोलन का रास्ता चुन लिया इस आंदोलन से अब तक काफी नुकसान हो चुका है आपको बता दें कि किसान पहले भी सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करता रहा है लेकिन उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान नही हो सका है सरकार किसानों के हित का दावा तो करती है लेकिन अगर वाकई किसान का भला हो रहा है तो किसान सड़को पर क्यों उतर रहा है जो देश की जनता के लिए धरती का सीना चीर कर अन्न उगाता है वही आज दुखी है किसानों की आत्महत्या अब भी जारी है आखिर कब होगी इनकी सुनवाई या किसान केवल वोट बैंक ही बनकर रह जायेंगे।
Comments
Post a Comment