यूपी लखनऊ : केजीएमयू कर्मचारियो की हड़ताल खत्म , आरोपी डॉक्टर पर दर्ज हुई एफआईआर

07 जून 2018
यूपी लखनऊ: सूत्र/प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे बड़े मेडिकल विश्वविद्यालय "केजीएमयू" में कर्मचारियो ने हड़ताल खत्म कर दी है जानकारी मिली थी की इस संस्थान के डॉक्टर व् करचारी में मारपीट हुई थी जिसके बाद आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर कर्मचारियों ने काम काज ठप्प कर दिया था इस हड़ताल के दौरान इलाज न मिलने से दो मरीजो की मौत हो गई थी काफी हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है आरोपी डॉक्टर पर एफआईआर लिख जाने के बाद कर्मचारी फिर से काम पर लौट आये है लेकिन इस विवाद में जनता को जो परेशानियां हुई उसका खामियाजा कौन भुगतेगा हड़ताल के दौरान इलाज न मिलने से जिन दो मरीजो की मौत हो गई उनका हिसाब कौन देगा ये आरोपी डॉक्टर या अस्पताल के कर्मचारी इस मामले में पुलिस ने पहले मामला दर्ज क्यों नही किया क्यों हंगामा होने का इंतज़ार किया अगर समय रहते कार्यवाही होती तो शायद उन दो निर्दोष मरीजो की जान बचाई जा सकती थी

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र