दिल्ली : केजरीवाल के बिगड़े बोल , मोदी सरकार पर साधा निशाना

05 जून 2018
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने फिर मोदी सरकार के प्रति पुराने तेवर इख्तियार कर लिए है उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर मोदी सरकार के ऊपर बहुत से आरोप लगाए है उन्होंने कहा है कि मुझे सूत्रों से पता चला है कि प्रधान मंत्री दिल्ली के राज्यपाल पर हर संभव दबाव बना रहे है कि दिल्ली सरकार द्वारा किये गए शिक्षा , बिजली ,पानी  आदि के कार्य ठप्प हो जाएं लेकिन ऐसा नही होगा उन्होंने ये भी कहा कि मौजूदा राज्यपाल से प्रधानमन्त्री बहुत नाराज है क्योंकि अनिल बैजल पूर्व राज्यपाल नजीब जंग की तरह मेरे काम में टांग नहीं अड़ा पा रहे है हम  दिल्ली की जनता के लिए बेहतरीन कार्य कर रहे है और ऐसे ही करते रहेंगे आपको बता दें कि केजरीवाल और केंद्र सरकार के बीच मामला गर्म ही रहता है केजरीवाल सरकार केंद्र सरकार पर व् राज्यपाल पर काम न करने देने का आरोप लगाते रहे है लेकिन फिर भी केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता के लिए बहुत कुछ किया है पानी,बिजली,शिक्षा , स्वास्थ्य के क्षेत्र में केजरीवाल सरकार के कार्य सराहनीय है

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र