लखनऊ: पुलिस के एनकाउंटर से घबराया गैंगस्टर रुस्तम खान, वीडियो जारी कर पुलिस से लगाई रहम की गुहार

27 जून 2018
लखनऊ: खबर के अनुसार उत्तरप्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर रुस्तम खान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे रुस्तम खान रहम की भीख मांगता हुआ दिखाई दे रहा है रुस्तम खान को पुलिस एनकाउंटर का डर सता रहा है वीडियो में उसने कहा है कि "मुझे आम जिंदगी जीने दो साहब जरायम की जिंदगी से तौबा, अब कभी नही कारुंगा अपराध" उसने एसपी एसटीएफ तथा एसपी क्राइम से रहम की  गुहार लगाई है उसने एसटीएफ के इंस्पेक्टर डीके शाही तथा विजय गौतम पर फ़र्ज़ी एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप लगाया है आपको बता दें कि गैंगस्टर रुस्तम खान का नाम 2009 में हुए हत्याकांड के बाद सामने आया था इस पर कई संगीन मामले दर्ज है गैंगस्टर रुस्तम खान के तीन भाई बताये जा रहे है रुस्तम खान ने तीनों भाइयों के लिए रहम की भीख मांगी है आपको बता दें कि जिस तरह योगी सरकार ने अपराधियो के प्रति सख्त रुख अपनाया है उत्तरप्रदेश में लगातार हो रहे एनकाउंटर से अपराधियो के हौसले पस्त हो गए है अपराधियो में उत्तरप्रदेश पुलिस का कितना खौफ है इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण गैंगस्टर रुस्तम के रूप में आज दिखाई दे रहा है

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की