दिल्ली कैंन्ट: आर्मी ऑफिसर (मेजर) की पत्नी की गला रेत कर निर्मम हत्या

22 जून 2018
दिल्ली कैंन्ट: खबर के अनुसार दिल्ली कैंन्ट आर्मी छावनी में एक आर्मी ऑफिसर की पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी गई है इस खबर से हड़कंप मच गया है छावनी में कड़ी सुरक्षा के बावजूद ऐसी घटना होना अपने आप में बहुत बड़े सवाल खड़े करता है मृतिका शैलजा के पति आर्मी के मेजर के पद पर तैनात है शनिवार को सुबह शैलजा दिल्ली के बेस अस्पताल में सेना की गाढ़ी से फिजियोथेरेपी कराने आयी थी उसके बाद दोपहर 01:28 पर छावनी मेट्रो स्टेशन के पास वरार स्केयर में रोड पर शैलजा की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया खबर के अनुसार मेजर शाम चार बजे अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में लिखाने पहुंचे थे घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है तथा मृतक शैलजा के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है छावनी में ऐसी घटना होना सचमुच अचंभित करती है क्यों की आर्मी की छावनी बेहद संवेदनशील मानी जाती है यहाँ की सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही पुख्ता मानी जाती है ये हत्या किसने की ये तो पुलिस की जाँच में ही सामने आयेगा

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की