यूपी लोनी: फेसबुक पर दी पीएम मोदी को गोली मारने की धमकी, लोनी के बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दर्ज कराई एफआईआर
17 जून 2018
यूपी लोनी : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तरप्रदेश के गाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र में बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने फेसबुक पर देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में लोनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है मामला क्या है आपको बताते है दरअसल बीते गुरूवार को सुबह 09:10 पर एक गुडमार्निंग की पोस्ट डाली थी जिसमे बीजेपी विधायक की साइकिल चलाते हुए फोटो डाली गई थी उनकी इस पोस्ट पर के कॉमेंट बॉक्स में "नदीम खान" नाम के शख्श ने पीएम मोदी को गोली मार देने की धमकी दी है तथा पोस्ट के कॉमेंट बॉक्स में पकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे इतना ही नही उसने लिखा की मैं किसी से नही डरता हूं अशोक बिहार में रहता हूं चाहे किसी से भी पूछ लो इसके बाद उस आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर लिखा है फिलहाल पुलिस ने आरोपी नदीम खान पर एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है
Comments
Post a Comment