यूपी बाराबंकी : बीजेपी नेता की सरेआम गुंडागर्दी , दारोगा पर तानी रिवॉल्वर , थाना फूंकने की दी धमकी

02 जून 2018
यूपी बाराबंकी : सूत्र/जैसा की हमने देखा है कि बीजेपी नेताओं की दबंगई की ख़बरें मीडिया की सुर्खियां बनती रहती है सत्ता का नशा बीजेपी के कुछ नेताओं के सर चढ़ कर बोल रहा है ऐसी ही एक घटना बाराबंकी के हैदरगढ़ विधान सभा के थाना क्षेत्र से सामने आयी है प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजेपी के पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित के बेटे पंकज दीक्षित पर यहाँ के एसआई शितला प्रशाद को रिवॉल्वर तान कर  धमकाने का आरोप लगा है इतना ही नही पंकज दीक्षित ने थाने को फूक देने की धमकी भी दी बताया जा रहा है की पंकज दीक्षित ने किसी अन्य व्यक्ति की जमीन पर कब्ज़ा कराने के लिए अपनी सत्ता की शक्ति का दुरूपयोग किया तथा दारोगा को धमकाया पंकज दीक्षित की इस गुंडागर्दी से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है एनकाउंटर स्पेशलिस्ट योगी सरकार यूपी में गुंडे बदमाशो के सफाया करने का दावा करती रही है लेकिन उनकी अपनी पार्टी के लोग ही बीजेपी के दावो की पोल खोल रहे है यूपी की पुलिस नेताओ के आगे मजबूर दिखाई दे रही है सत्ता के नशे में कानून व्यवस्था को सरेआम चुनौती देने वाले ऐसे नेताओं के सिर पर योगी सरकार का हाथ है अपनी ही पार्टी के नेताओ पर लगाम लगाने में नाकाम योगी सरकार अपनी ही पार्टी की छवि खराब कर रही है इस घटना में यूपी पुलिस की मजबूरी साफ़ दिखाई दे रही है

इस मामले पर आरोपी नेता पंकज दीक्षित ने इन आरोपो से साफ़ इनकार कर दिया उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी का नगर अध्यक्ष हूं तथा मेरी एक आवाज़ पर सैकड़ो कार्यकर्ता खड़े हो जायेंगे तो मैं दारोगा पर रिवॉल्वर क्यों तानूगा उन्होंने सारे आरोपो से इनकार करते हुए उल्टा दारोगा शीतला प्रशाद पर सारे आरोप मढ़ दिए पंकज दीक्षित ने कहा कि दारोगा ने दूसरे पक्ष से रूपए लेकर एक तरफ़ा कार्यवाही की है इसलिए हमने उनके खिलाफ आवाज उठाई तथा मुझ पर लगे सभी आरोपी गलत है

बातचीत में दारोगा शीतला प्रसाद ने बताया कि इस मामले की जानकारी अन्य आलाधिकारियों के साथ साथ सीओ हैदरगढ़  व्  बाराबंकी पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव को भी दी है

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र