दिल्ली: राजेश भारती गैंग के 4 बदमाश ढेर , सरगना राजेश भारती को भी लगी गोली, 6 पुलिस कर्मी घायल

09 जून 2018
दिल्ली : सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार को साउथ दिल्ली के छतरपुर इलाके में कुख्यात राजेश भारती गैंग के बदमाशो और दिल्ली पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई इस मुठभेड़ में राजेश भारती गैंग के 4 बदमाश ढेर हो गए है कहा जा रहा है कि इस गैंग का सरगना राजेश भारती को भी गोली लगी है राजेश भारती पर एक लाख का इनाम था इस पर कई राज्यो में संगीन धाराओं में दर्जनों मुकद्दमे दर्ज है इस मुठभेड़ में 6 पुलिस वालों के घायल होने की भी सूचना प्राप्त हुई है कहा जा रहा है कि राजेश भारती गैंग साऊथ दिल्ली के छतरपुर इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था दिल्ली पुलिस को जैसे ही सूचना मिली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बदमाशों को घेर लिया इस एनकाउंटर में  5 बदमाशो को गोली लगी है घायल बदमाशो को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है राजेश भारती हरियाणा पुलिस की हिरासत से भी भाग निकला था

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की