सहारनपुर में तनाव , भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष के भाई की गोली मार कर हत्या , भारी पुलिस बल तैनात



हंगामा करते और पुलिस से हाथापाई करते दिखे लोग

स्थिति को सँभालने का प्रयास करती हुई उत्तर प्रदेश पुलिस
09 मई 2018
यूपी सहारनपुर : पिछले साल सहारनपुर में जो हिंसा की आग भड़की थी लोग उसे भूल भी नहीं पाए है की एक और घटना ने पूरी शांति को भंग करके मामला तनावपूर्ण बना दिया है । सूचना प्राप्त हुई है कि महाराणा प्रताप जयंती वाले दिन सहारनपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की गोली मार कर हत्या कर दी गई है । इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है । एहतियातन प्रशाशन ने सदर बाजार के मल्हीपुर रोड के आस पास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल , पीएसी की तैनाती कर दी है । क्यों की हिंसा के मामले में ये अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है । और पिछले साल जिस कदर हिंसा भड़की थी और कई लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था लेकिन सरकार इस बार सतर्क है और हिंसा से निपटने के लिए पुलिस प्रशाशन सभी प्रकार से तैयारी कर चुका है । गोली किसने और क्यों चलाई इस बात का अभी पता नही चल सका है फिलहाल पुलिस माहौल को सँभालने जुटी है । तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि  यहाँ भीम आर्मी के लोगो ने भारी हंगामा  किया कुछ लोगो ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई भी की ।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की