अयोध्या में दान पात्र से गायब हुए करोडो के आभूषण , मुख्य पुजारी ने योगी से की शिकायत

06 मई 2018
सूत्र:- यूपी के अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आयी है । अयोध्या में रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का एक बहुत ही चौंकाने वाला ब्यान सामने आया है उन्होंने कहा है कि रामलला के दान पात्र से करोडो के आभूषण गायब कर दिए गए है । मुख्य पुजारी ने अधिकारी बंसल लाल मौर्य पर गंभीर आरोप लगाए है । बंसल लाल मौर्या रामलला के  रिसीवर  मंडल में अधिकारी के पद पर तैनात है उन्हों ने बंसल पर आरोप लगाते हुए कहा कि सन 2000 के बाद आभूषणों का कोई उल्लेख नही किया गया है  । मुख्य पुजारी ने कमिश्नर कार्यालय में तैनात बाबू बंसल लाल मौर्या पर करोडो के  आभूषण गायब करने का  आरोप लगाया है । मुख्य पुजारी ने इस घोटाले की शिकायत  सूबे के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से की है और उनसे इस मामले की जाँच की गुहार लगाई है । इस घटना से प्रशाशन में हड़कम्प मच गया है ।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की