हिमांचल : दो युवतियों पर चाकू से हमला , एक की मौत , दूसरी की हालत गंभीर

17 मई 2018
हिमांचल प्रदेश : सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के बरोटी वाला औद्योगिक क्षेत्र के हिल व्यू अपार्टमेंट में घटी है इस अपार्टमेंट में दो युवतियो पर कुछ हमलावरों ने चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर दिया ये दोनों युवतियां इसी औद्योगिक क्षेत्र में दवाई की कंपनी में काम करती थी । इस जानलेवा हमले में एक 28 वर्षीय युवती की गला कटने से मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरी युवती जो की लगभग 32 वर्ष की है गंभीर रूप से घायल है घायल युवती को PGI में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है इस युवती की हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है डीएसपी खजाना राम अपनी जाँच टीम के साथ इस मामले की छान बीन कर रहे है  लेकिन अभी तक हमलावरों का  कुछ पता नही चल सका है पुलिस हत्या के  कारणों की तलाश में जुटी है  हिमांचल प्रदेश में बढ़ते अपराधों की वारदातें चिंता का विषय है  इस घटना से पता चलता है कि हिमांचल प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है ये बेख़ौफ़ अपराधी प्रदेश में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए घर में घुस कर क़त्ल कर रहे है ये घटना कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाती है

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की