अस्पताल से कंधे पर ले गया पति अपनी पत्नी का शव ,लोग बने रहे तमाशबीन



सादिक् अपनी पत्नी को कंधों पर ले जाते हुए

सादिक् ने सड़क पर लोगो से मदद मांगी लेकिन किसी ने मदद नही की

08 मई 2018
सूत्र: उत्तर प्रदेश के बदायू की ये घटना 07 मई 2018 सोमवार की बताई जा रही है जब इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली ये घटना घटी  अस्पताल प्रशाशन ही नही यहाँ की जनता में भी असंवेदनशीलता देखने को मिली एक पति अपनी मृत पत्नी का शव अपने कंधों पर उठा कर अपने घर ले जा रहा था लेकिन किसी ने उसकी कोई मदद नही की । खबर के अनुसार सादिक नाम का व्यक्ति बदायू के मूसाझार थाना क्षेत्र के गांव मंझारा का रहने वाला है । सादिक की पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती थी जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।  वह अपनी पत्नी का शव अपने कंधे पर उठा कर घर तक ले  जा रहा था लेकिन कोई उसकी मदद नही कर रहा था । तभी एक पत्रकार ने उसकी मदद की जिससे वो घर तक आ  सका । प्राप्त जानकारी के अनुसार सादिक ने अस्पताल प्रशाशन के अधिकारियो से शव के लिए वाहन की व्यवस्था करने की प्रार्थना की थी लेकिन किसी ने एक न सुनी जनता तो छोड़िए अस्पताल प्रशाशन को ही देखिये की मृतक के लिए एक एम्बुलेंस की भी व्यवस्था नही कर सके । लोग सड़कों पर तमाशबीन बन कर बस तमाशा देखते रहते है और वीडियो बनाते रहते है लेकिन कोई भी पीड़ित की मदद को आगे नही आता जनता की  इस कमजोरी का फायदा समाज में फैले कुछ मुट्ठी भर अपराधी उठाते है और बेख़ौफ़ सबके सामने  जुर्म को अंजाम दे कर चले जाते है । लेकिन कोई नही किसी की मदद नही करता

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा