जामनगर : क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी को सरेआम मारा थप्पड़ , आरोपी पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
22 मई 2018
जामनगर: प्राप्त सूचना के अनुसार सोमवार शाम को जामनगर में सरु सेक्शन रोड पर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा अपनी BMW गाड़ी से कही जा रही थी साथ में उनका बच्चा भी था तथा वो गाडी खुद चला रही थी तभी उनकी गाड़ी एक पुलिस कांस्टेबल की बाइक से टकरा गई उसके बाद बहस होते होते पुलिस कर्मी से उनका झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी पुलिस कांस्टेबल संजय ने सरेआम जडेजा की पत्नी रीवा को थप्पड़ मार दिया इस घटना से आहत हो कर रीवा ने जामनगर जिला पुलिस मुख्यालय में जा कर आलाधिकारियों से आरोपी कांस्टेबल संजय की शिकायत की जिसके बाद जिले में तैनात जामनगर के पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेजुल ने आरोपी पुलिस कर्मी संजय पर कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा जडेजा की पत्नी रीवा को आरोपी कांस्टेबल पर सख्त कार्यवाही का आश्वाशन दिया है
Comments
Post a Comment