शाहजहांपुर : नाबालिग से दुष्कर्म , हालात गंभीर , आरोपी की पहचान नही

12 मई 2018
यूपी शाहजहांपुर : सूत्रों के अनुसार मामला शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन क्षेत्र का है यहाँ 7 वर्ष की एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची अपने परिजनों के साथ अपनी बुआ के घर शादी में आयी थी । प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस समय की है जब रात मे सभी परिजन शादी समारोह में व्यस्त थे पीड़ित बच्ची अन्य बच्चों की तरह ही सो रही थी । तभी दुष्कर्म का  आरोपी मौक़ा पा कर  बच्ची को  सोते समय उठा ले गया और किसी अन्य स्थान पर ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसके घायल अवस्था में शादी समारोह से कुछ दूरी पर फेंक कर चला गया बच्ची के परिजनो ने जब बच्ची को शादी स्थल पर नही पाया तो उन्होंने ढूंढना शुरू कर दिया । विवाह स्थल से कुछ दूरी पर घायल अवस्था में बच्ची को पाकर परिजन घायल बच्ची को लेकर  अस्पताल पहुंचे जहां घायल पीड़िता की  हालत गंभीर बनी हुई है वही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी की पहचान नही हो पाई है । पीड़ित बच्ची के अनुसार आरोपी ने हरे रंग की टोपी पहनी थी । पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है । ऐसी घटनाएं सूबे की योगी सरकार के सर का दर्द बन गई है । जिस तरह योगी सरकार में रेप के मामलो में वृद्धि हुई है उससे पता चलता है कि यूपी में अपराधी किस कदर बेख़ौफ़ है ।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की