बीजेपी नेता के दो बेटों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी , एयर होस्टेस ने लगाया छेड़खानी व् मारपीट का आरोप

24 मई 2018
बिहार : सूत्र/ बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति व् एमएलसी अवधेश नारायण सिंह के दोनों बेटे प्रशांत और शुशांत पर कानून का शिकंजा कसता दिखाई दे रहा है इन दोनों के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ़्तारी वारंट जारी किया है इन दोनों पर एक एयर होस्टेस से छेड़खानी व् मारपीट का आरोप है  एयर होस्टेस ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने अलग अलग अपने सरकारी आवास पर बुला कर शादी के लिए प्रपोज किया इस बात पर जब एयर होस्टेस राजी नही हुई तो उसके साथ दोनों आरोपियों ने मारपीट की इस घटना के बाद से ही दोनों आरोपी भूमिगत हो गए है अब इन दोनों पर कानून का शिकंजा कसता हुआ दिखाई दे रहा है पिता अवधेश नारायण सिंह द्वारा मामला शांत करने की कोशिश बेकार साबित हो रही है गिरफ़्तारी के वारंट के चलते पटना पुलिस कभी भी इन्हें गिरफ्तार कर सकती है इस मामले मंगलवार को पीड़िता ने बीजेपी नेता अवधेश नारायण सिंह से उनके घर जा कर मुलाकात की तथा उन्हें अपने पिता समान बताया

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन