गाज़ियाबाद: बीजेपी विधायक को परिवार सहित जान से मारने की धमकी , मांगी दस लाख की रंगदारी

22 मई 2018
यूपी गाजियाबाद : सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश में गाज़ियाबाद के डिबाई क्षेत्र की बीजेपी विधायक अनीता राजपूत लोधी को जान से मारने की धमकी दी गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक अनीता राजपूत लोधी से व्हाट्सप्प  पर दस लाख की रंगदारी मांगी गई है  रंगदारी न देने पर उनके पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी भी दी गई है बताया जा रहा है कि उन्हें ये सन्देश दुबई से आया है  व्हाट्सप्प पर ये धमकी भरा  सन्देश पढ़ने के बाद बीजेपी विधायक समेत उसका पूरा परिवार सकते में है परिवार की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए बीजेपी विधायक अनीता राजपूत ने एसएसपी को लिखित शिकायत भेजी दी है । पीड़ित विधायक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने इस मामले में जाँच के आदेश जारी कर दिये है पुलिस इस मामले की जड़ तक जाने का प्रयास कर रही है

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र