बैंकों की दो दिन की देशव्यापी हड़ताल , निपटा लें अपना जरुरी काम
28 मई 2018
नई दिल्ली : सूत्र/ प्राप्त जानकारी के अनुसार वेतन में हुई मात्र 2 प्रतिशत की वृद्धि के विरोध में बैंक कर्मचारी व् अधिकारी बैंक्स एसोसिएशन ने 30 ,31 मई को देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है आपको बता दें कि इडियन बैंक्स एसोसिएशन की तरफ से बैंक कर्मचारियों की सैलरी में मात्र 2 प्रतिशत की वृद्धि की है बैंक कर्मचारी यूनियन IBA के इस फैसले का विरोध कर रहे है बैंक कर्मचारियों का कहना है कि एक के बाद एक सरकारी योजनाओं से बैंक कर्मचारियों का वर्क लोड काफी बढ़ा है सरकार ने अपनी योजनाओं में जनधन खाते , नोटबंदी जैसे बड़े फैसले किये थे जिसमें बैंक कर्मचारियो ने रातदिन लग कर इस कार्य को पूर्ण किया आलम यह है कि अब बैंकों में खाते बढ़ गए है तथा खातों के साथ वर्कलोड भी काफी बढ़ गया है इसलिए IBA द्वारा वेतन में मात्र 2 प्रतिशत की वृद्धि संतोषजनक नही है
Comments
Post a Comment