जम्मू कश्मीर: पकिस्तान की ओर से सीमा पर भारी गोलाबारी , रमजान पर भारत सरकार ने किया था सीजफायर का एलान

24 मई 2018
जम्मू कश्मीर : सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने पिछले दिनों रमजान के मौके पर जम्मू कश्मीर में सीजफायर का एलान किया था लेकिन आतंकियों ने भारत के सीजफायर के एलान को दरकिनार करते हुए अपनी शैतानी हरकतें जारी रखने की बात कही थी आपको बता दें कि जब से भारत सरकार की तरफ से सीजफायर का एलान हुआ है तभी से सीमा पर पकिस्तान की नापाक हरकतें बढ़ गई है पकिस्तान लगातार भारत की सीमा पर मौजूद सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को अपनी गोलीबारी का शिकार बना रहा है भारत की तरफ से शांतिपूर्ण फैसले के खिलाफ पकिस्तान अपने नापाक मंसूबो को अंजाम दे रहा है तथा मौका परस्त बन कर पकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी को और बढ़ा दिया है पकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उलंघन करता रहता है शांति की भाषा पकिस्तान को रास नही आ रही है वही हमारे सैनिक भी पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है इसी सम्बन्ध में सेना प्रमुख विपिन रावत आज से दो दिन के दौरे पर श्रीनगर जा रहे है सेनाध्यक्ष वहाँ जाकर  परिस्थिति की समीक्षा करेंगे व् हालात का जायजा लेंगे

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन