रामपुर: नशे में धुत्त पड़ा रहा पुलिस कर्मी , अधिकारियो ने साधी चुप्पी

19 मई 2018
उत्तरप्रदेश :रामपुर/ सूत्रों से प्राप्त खबर जे अनुसार रामपुर के कोतवाली सिविल लाइन के पास एक पुलिस के सिपाही ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया काफी देर उत्पात मचाने के बाद कुछ पुलिस कर्मी उसे उठाकर पुलिस लाइन ले गए प्राप्त जानकारी के अनुसार  इस पुलिस कर्मी का नाम विजयपाल बताया जा रहा है ये पुलिस लाइन में तैनात है । घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर रामपुर जिला अधिकारी का आवास भी है लेकिन बदन पर वर्दी पहने ये सिपाही पूरी तरह बेख़ौफ़ दिखाई दे रहा था जो की  शराब पीकर वर्दी व् कानून की इज़्ज़त की धज्जियां  उड़ा रहा था लेकिन आला अधिकारियों ने इस शर्मनाक घटना पर चुप्पी साध रक्खी है अब ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसे लोग की पुलिस डिपार्टमेंट में क्या जरुरत है जो न अपनी इज़्ज़त कर सके न कानून की ऐसे लोग जनता की क्या हिफाज़त करेंगे जो स्वयं को भी न संभाल सकें अपराधियो पर लगाम लगाने का दावा करने वाली योगी सरकार ऐसे पुलिस वालो पर कब लगाम लगाएगी ।

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन