उत्तरप्रदेश लोनी : 4 पुलिस कर्मी सस्पेंड , विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा की गई अवैध उगाही की शिकायत पर कार्यवाही



21 मई 2018
उत्तरप्रदेश लोनी : गाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र के विधान सभा 53 के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने 19 मई को योगी सरकार को एक लिखित शिकायत भेजी थी इस शिकायत में  उन्होंने कई पुलिस कर्मियों पर जनता से धमकी देकर अवैध उगाही का नामजद आरोप लगाया था जिसमे एक कई सिपाहियों के साथ एक चौकी इंचार्ज राजकुमार कुशवाहा का भी नाम था प्रशानिक जाँच में इनपर लगे आरोपो की पुष्टि नही हो सकी लेकिन विधायक नंदकिशोर गुर्जर की इस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए प्रशाशन ने अपनी जाँच में 4 पुलिस कर्मियों को दोषी पाया इनमे आरक्षी 2322 , अरुण कुमार , आरक्षी सहचालक 1965 अभय प्रताप सिंह , आरक्षी 1892 जसवीर सिंह एवं 1872 सोनित कुमार को प्रवेश नामक व्यक्ति से अवैध उगाही के मामले में निलंबित कर दिया गया है इस मामले के शिकायतकर्ता विधायक नंदकिशोर ने अवैध उगाही के लेनदेन को लेकर अपने पास रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही थी । उन्होंने कहा था कि यहाँ यूपी पुलिस कर्मी लोगो को जेल भेजने की धमकी दे कर अवैध उगाही कर रहे है उन्होंने इस मामले की शिकायत पहले कई आला अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई लेकिन  योगी सरकार ने इस शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए 4 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया  है 

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र