अचानक टूटे पुल के नीचे गाड़ियों समेत 40 लोगो के दबने व् 10 लोगो के मारे जाने की आशंका

15 मई 2018
वाराणसी : प्राप्त सूचना के अनुसार ये घटना उत्तरप्रदेश में बनारस के सिगरा थाना क्षेत्र के लहरतारा की है मंगलवार की शाम को यहाँ वाराणसी कैंन्ट स्टेशन के सामने अचानक निर्माणाधीन पुल टूट जाने से पुल के टूटे हुए हिस्से के नीचे कई गाड़ियों के साथ लगभग 40 लोगो के दबे होने की आशंका है तथा लगभग 10 लोगो के मारे जाने की खबर है इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी फ़ैल गई है इस दर्दनाक घटना से स्थानीय लोगो में भारी रोष है घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच चुकी है तथा स्थानीय लोगो के साथ मिल कर राहत व् बचाव कार्य आरम्भ हो चुका है घायलों व् मृतको की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है इस घटना से लोगो के अंदर अधिकारियो के खिलाफ रोष व् सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है जानकारी के मुताबिक पुल का काम लगभग पूरा हो चुका था तभी अचानक पुल का एक हिस्सा गिरने से ये हादसा हुआ है प्रशाशन के अधिकारियो का कहना है कि प्रशाशन द्वारा बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन