वाराणसी: पुल हादसे में मारे गए लोगो के पोस्टमार्टम के लिए मांगी 300 रूपए रिश्वत , 4 अधिकारी निलंबित

16 मई 2018
वाराणसी : उत्तरप्रदेश के इतिहास में दिल दहला देने वाली इस घटना ने सबको हिला कर रख दिया देश के प्रधानमन्त्री के संसदीय क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना या एक बड़ी लापरवाही खैर कारण जो भी हो लेकिन इस हादसे की त्रासदी को भुलाने में बहुत समय लगेगा वो लोग जिन्होंने अपनों को खोया है उनका दर्द वही लोग जान सकते है प्राप्त सूचना के अनुसार कल पुल गिर जाने से लगभग 15 लोगो की मौत हो गई और भारी संख्या में लोग घायल भी हुए है । इसी सन्दर्भ में सूचना प्राप्त हुई है
इस हादसे में जौनपुर के निवासी जितेंद्र यादव का कहना है  की  इस हादसे में मरने वाले लोगो में उनके परिवार के 5 सदस्य भी शामिल है  । जब जितेंद्र शवों के पोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल के एक स्टाफ ने उनसे पोस्टमार्टम करने के बदले में 300 रूपए रिश्वत मांगी उन्होंने इन घटना का वीडियो भी बना लिया । जिसे मीडिया में जारी कर दिया गया जितेंद्र का कहना है कि अस्पताल का स्टाफ सबसे पैसे मांगता है इस घटना पर जब उपमुख्य मंत्री दिनेश शर्मा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जायेगी तथा इस संबंध में 4 अधिकारियो को निलंबित कर दिया गया है
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी मामले की जाँच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है और इस कमेटी को 48 घंटो में रिपोर्ट देने को कहा है

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन