दिल्ली में बिलजी संकट : कल 12 बजे के बाद दिल्ली में आ सकता है बिजली संकट

28 मई 2018
नई दिल्ली : दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी है कि दिल्ली के तीन पावर प्लांट में कोयले का पर्याप्त भण्डार नहीं होने के कारण बिजली की सप्लाई में दिक्कत आ सकती है खबर मिली है कि दिल्ली सरकार ने 17 मई को इस संबंध में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिख कर इस संबंध में जानकारी दी है लेकिन केंद्र  सरकार ने इस मामले पर कोई स्पष्ट जवाब नही दिया है केंद्र सरकार की इस मामले को लेकर लापरवाही दिल्ली में बिजली संकट पैदा कर सकती है दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि बजली प्लांटों में केवल एक दो दिन का ही कोयले का स्टॉक बचा है गौरतलब है कि दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहता है लेकिन इन सबका खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ता है  दिल्ली सरकार किसी भी मामले की जिम्मेदारी राज्यपाल या केंद्र सरकार पर डाल देती है वही केंद्र किसी भी मुद्दे को लेकर दिल्ली सरकार को घेरता नज़र आता है ये राजनीतिक मसला है लेकिन इस सब में नुक्सान केवल जनता ही  झेल रही है

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र