Posts

मोबाइल चोरो का गढ़ बना लोनी गोलचक्कर चौराहा, पुलिस बूथ व सीसीटीवी कैमरे से सामने बेखौफ देते है वारदात को अंजाम ।

Image
उत्तरपूर्वी दिल्ली - लोनी गोलचक्कर चौराहा मोबाइल चोरो का गढ़ बन चुका है । मोबाइल लूटने वाले शातिर अपराधी दिन दहाड़े पुलिस बूथ व सीसीटीवी कैमरों के सामने वारदात को अंजाम देते हुए देखे जा सकते है ।                           सांकेतिक तस्वीर  एक ही व्यक्ति के लगातार दो मोबाइल लगभग 3 महीने के अंतराल पर चोरी हो जाते है । और गज़ब की बात है कि पहले वाला मोबाइल लोनी गोलचक्कर से सीलमपुर के बीच चोरी हुआ था तथा चोरी हुए मोबाइल की अंतिम लोकेशन लोनी गोलचक्कर था । तथा दूसरा मोबाइल भी इसी जगह कार का शीशा खुलवा कर लूट लिया गया ।  तो इस बात का क्या अर्थ निकाला जाए । क्या दिल्ली पुलिस इन सभी वारदातो से अनजान है ? पुलिस बूथ के सामने अपराधी कैसे बेखौफ वारदात को अंजाम से देते है ? न पुलिस का डर है ना कानून का खौफ । खुले आम वारदात को अंजाम देने वाले मोबाइल चोरो का गढ़ बन चुका लोनी गोलचक्कर दिल्ली के ज्योति नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है । तो ये शातिर अपराधी किसके द्वारा पोषित है ? कौन इन्हें संर...

मोबाइल चोर पर मेहरबान दिल्ली पुलिस? कार का शीशा खुलवा कर लूटा था मोबाइल, घटना स्थल पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे , लकिन 3 दिन बाद भी कोई कार्यवाही नही

Image
उत्तरपूर्वी दिल्ली - थाना ज्योति नगर के अंतर्गत आने वाले लोनी गोलचक्कर मोबाइल चोरो का गढ़ बन चुका है । आये दिन किसी ना किसी का मोबाइल छीन लिया जाता है या चोरी हो जाता है । आपको यह जान कर ताज्जुब होगा कि गोचक्कर चौराहे पर एक नही बल्कि कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है जिनकी नज़रो से कोई भी शातिर अपराधी बच नही सकता । यही नही जानता कि सुरक्षा के लिए इसी चौराहे पर पुलिस बूथ भी है । लेकिन क्या फायदा ऐसे बूथ का और क्या फायदा ऐसे सीसीटीवी कैमरे का जब अपराधी बेखौफ पुलिस बूथ व कैमरे के सामने ही वारदात को अंजाम दे जाए ।                         सांकेतिक तस्वीर घटना 4 सितंबर लगभग 9:30 से 10:00 बजे के बीच की है । जब आल्टो कार का शीशा खुलवा कर उसमें से मोबाइल लूट लिया गया । पीड़ित ने तत्काल पीसीआर को कॉल करके थाने जा कर एफआईआर लिखवाइ लेकिन 3 दिन बाद भी पुलिस का सुस्त रवैया सवाल खड़े करता है । मोबाइल चोर को पकड़ना तो दूर की बात है  वारदात के बाद सीसीटीवी तक खंगाले जाने की सूचना नही है । समझ नही आ रहा है कि मोबाइल चोर प...

दिल्ली पुलिस अगर चाहती तो तुरंत पकड़ा जा सकता था आरोपी, लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी नही खंगाले गए सीसीटीवी कैमरे

Image
उत्तर पूर्वी दिल्ली- लोनी गोलचक्कर चौराहे पर घाटी ये घटना काफी हैरान कर देने वाली है तथा घटना स्थल पर कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है यही नही इसी चौराहे पर दिल्ली पुलिस के थाना ज्योति नगर का पुलिस बूथ भी है जो जनता की सहायता के लिए बनाया गया है । अब ऐसी जगह पर इतनी सुरक्षा के बीच एक ऐसी घटना को अंजाम दिया गया जिसे सुन पर आप हैरान रह जाएंगे ।                            सांकेतिक तस्वीर गत 4 सितंबर को लोनी गोलचक्कर चौराहे पर  रात लगभग 9:30 से 10 बजे के बीच अपने घर लौट रहे पीड़ित रनजीत कुमार की कार का शीशा खुलवा कर एक शातिर अपराधी ने उसमें से मोबाइल उड़ा लिया तथा घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे रहे यही नही पुलिस बूथ भी  सामने था । बेखौफ़ अपराधी में न पुलिस का कोई डर ना कैमरे का कोई खौफ था । घटना के तुरन्त बाद पीसीआर को कॉल किया गया यही नही पीड़ित ने तुरंत ज्योति नगर थाने जा कर संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज करवाई ।  लेकिन हैरानी इस बात की है कि घटना के 24 से घंटे ज्यादा बीत जाने के बाद भी पु...

सूर्या रोशनी के नाम ‘GeM-गैर MSME कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ विक्रेता’’ का सम्मान

Image
नई दिल्ली: भारत में लाइटिंग, फैन्स, होम अप्लायंसेस, स्टील पाइप्स और PVC पाइप उद्योग के सबसे सम्मानित और भरोसेमंद ब्रांडों में से एक सूर्या रोशनी लिमिटेड को प्रतिष्ठित ‘‘क्रेता-विक्रेता गौरव सम्मान समारोह 2023’’ में GeM-गैर MSME कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ विक्रेता’’ का सम्मान दिया गया है। लाइटिंग, उपकरण और स्टील के क्षेत्र में यह सम्मान सरकारी खरीद में पारदर्शिता, सबके समावेश और सक्षमता को लेकर सूर्या रोशनी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। वित्त वर्ष 2022-23 में सरकारी खरीद में विश्वसनीयता और सक्षमता के उच्चतम मानक पर काम करने के लिए विजेताओं को सम्मानित करने के इस ऐतिहासिक अवसर का आयोजन GeM ने आज वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में किया। कपड़ा, वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले और खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई। सूर्या रोशनी को यह सम्मान असाधारण समर्पण के साथ राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीद के लिए ळमड प्लेटफॉर्म का लाभ उठाने के लिए प्रदान किया गया। सूर्या रोशनी लिमिटेड के अध्यक्ष श्री जे.पी. अग्रवाल ने इस अवसर पर प्रसन्नता व...

सोनम बाजवा और गिप्पी ग्रेवाल ने किया डॉ एचबीएस लांबा की आत्मकथा की पुस्तक के कवर पेज का अनावरण

Image
जब फिल्म इंडस्ट्री की बात आती है तो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को नजरअंदाज करना नामुमकिन है। इस समय टैलेंटेड कलाकार गिप्पी ग्रेवाल अपनी आने वाली फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' को लेकर सुर्खियों में हैं।  दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा मौजूद थे. गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा को देखकर दिल्ली की जनता ने तालियां बजाईं और खुशी जताई। फिल्म का ट्रेलर भी काफी दिलचस्प था. गौरतलब है कि 'कैरी ऑन जट्टा' के दोनों पार्ट रिलीज हो चुके हैं और सुपरहिट रहे थे। स्टार कास्ट के संदर्भ में, गिप्पी ग्रेवाल के साथ, अभिनेता बिन्नू ढिल्लों और जसविंदर भल्ला, जो क्रमशः गोल्डी ढिल्लों और एडवोकेट ढिल्लों की भूमिका निभाते हैं, अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाएंगे। गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई सवालों के जवाब दिए और बताया कि यह फिल्म क्यों खास है और दर्शकों को इसे क्यों देखना चाहिए। यह फिल्म 29 जून को रिलीज और फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ली मेरिडियन होटल में फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही न्यू वेलकम प्रोडक्श...

मुरादाबाद शिवसेना का धरना प्रदर्शन, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग

Image
उत्तर प्रदेश -मुरादाबाद शिवसेना जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी व कमिश्नर कार्यालय पर धरना/प्रदर्शन कर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 11 गांवों के किसानों की लगभग 1250 हेक्टेयर भूमि का मनमाने तरीके से अधिग्रहण किए जाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की ! जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने चौधरपुर, डिडोरा, डिडोरी, लोधीपुर जवाहर नगर, रसूलपुर सुनावती, खदाना, सलेमपुर बांगर, सिकंदरपुर, सोनकपुर,शाहपुर तिगरी, भीमाठेर गांव के किसानों को बिना नोटिस व जानकारी दिए अखबार में सूचना देकर सस्ते दामों में जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया चालू कर दी जिसका शिवसैनिक कड़ा विरोध करते हैं तथा 12 करोड़ रूपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग करते हैं ! महानगर प्रमुख गुड्डू सैनी ने कहा कि यदि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने आधुनिक शहर बनाने के नाम पर सस्ते दामों में जबरन किसानों की जमीन लेने की कोशिश की तथा 12 करोड़ रूपये प्रति एकड़ मुआवजा नहीं दिया तो शिव सैनिक जिलाधिकारी व कमिश्नर कार्याल...

वैश्विक उत्कृष्टता मंच के द्वारा राष्ट्रीय सम्मेलन, इंडियन आइकन अवार्ड एवं मानव अधिकार की कार्यशाला होगी दिल्ली में

Image
वैश्विक उत्कृष्टता मंच के द्वारा राष्ट्रीय सम्मेलन, इंडियन आइकन अवार्ड एवं मानव अधिकार की कार्यशाला होगी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री माननीय गजेंद्र सिंह जी शेखावत और माननीय सोम प्रकाश  केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री, भारत सरकार होंगे मुख्य अतिथि नई दिल्ली। नेशनल हुमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा 1 अक्टूबर, 2023। को लीला एंबिएंस होटल न्यू दिल्ली में ह्यूमन राइट्स का वर्कशॉप एवं इंडियन आइकॉन अवार्ड सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिस के मुख्य अतिथि माननीय गजेंद्र सिंह जी शेखावत ( केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार) और माननीय सोम प्रकाश  केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री, भारत सरकार होंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ,मीनू जी, संजय जी, मंत्री जी के आवास पर जाकर भव्य मुलाकात की और बताया यह समारोह एक दिवसीय रहेगा जिसमें विशिष्ट अतिथियों में माननीय ठाकुर रघुराज सिंह (श्रम मंत्रालय, राज्य मंत्री), माननीय मामा नाटुंग जी (वन एवं पर्यावरण मंत्री, अरुणाचल प्रदेश सरकार), माननीय के. जी. वालकृष्णन जी ( पूर्व मुख्य न्याया...