Posts

सुदामापुरी- 23, 24 के बाद आज 25 नवंबर को भी जारी रहा वैक्सीनेशन, तीन दिन में 500 से अधिक लोगो को लगाई गई वैक्सीन- ठाकुर विनोद जायस

Image
उत्तरपूर्वी दिल्ली - आपको बताते चलें की 23, 24 के बाद आज 25 नवंबर को भी सुदामापुरी में वैक्सीनशन कैम्प का आयोजन किया गया । इस निःशुल्क कोविड टीकाकरण कैम्प का आयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा समाजसेवी ठाकुर विनोद जायस तथा घोण्डा विधान सभा के पूर्व विधायक भीष्म शर्मा की तरफ से किया गया । रोज की तरह आज भी यहां वैक्सीन लगवाने वाले लोगो की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली । सिविल डिफेंस की महिला कर्मचारी रूही  सैफ़ी ने हमे बताया कि पहले दिन यानी 23 नवंबर को 202 लोगो को वैक्सीन लगाई गई तथा उसके अगले दिन लगभग 200 लोगो को वैक्सीन लगाई गई इसके बाद आज लगभग 120 लोगो को वैक्सीन लगाए जाने की खबर प्राप्त हुई है । यानी तीन दिवसीय टीकाकरण कैम्प के आयोजन में लगभग 500 से अधिक लोगो को वैक्सीन लगाई जा चुकी है ।  रूही सैफ़ी ने साफ तौर पर महिलाओं को ये संदेश दिया कि अब जमाना बदल गया है तो महिलाओं को भी बदल जाना चाहिए और इस प्रकार के सामाजिक आयोजन में अधिक से अधिक पार्टिसिपेट करना चहिए ।   उन्होंने बताया यहां वैक्सीनेशन कैम्प में बड़ी संख्या में लाभार्थी पहुंच रहे है ।...

मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वरदयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Image
मुरादाबाद यूपी - शिवसेना जिला प्रमुख डॉ० रामेश्वर दयाल तुरेहा के नेतृत्व में शिवसैनिको ने रेलवे स्टेशन से जी०टी० रोड, इम्पीरियल तिराहा, बुद्ध बाजार होते हुये नगर निगम कार्यालय तक जुलूस नकालकर धरना प्रदर्शन किया तथा निम्न लिखित मांगो को लेकर नगर आयुक्त मुरादाबाद को ज्ञापन सौंपा ।  1. वार्ड नं० 23 के अन्तर्गत रुवार को गागन चौराहे पर लगने वाला अवैध साप्ताहिक बाजार तत्काल हटवाया जाये। 2.  वार्ड नं० 43 में मोहल्ला भोलानाथ कालोनी में सरिता के मकन (नाले के पास) से अजय ठाकुर के मकान तक लगभग 150 मीटर की सड़क व नाली पक्की की जाये तथा पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाये।  3. शहर के बीचोबीच स्थित काशीपुर व बाजपुर प्राईवेट बस अड्डा तत्काल  हटवाया जाये।  4. वार्ड नं0 53 के अन्तर्गत मौहल्ला सूर्य नगर लाइनपार कृष्णा इण्टर कालिज को जाने वाली गली सड़क व नाली पक्की करायी जाये तथा स्ट्रीट लाईट भी लगवायी जाये। 5. वार्ड नं० 53 के अन्तर्गत मोहल्ला मानपुर नारायनपुर में मैनाठेर रोड (बाग) रामचन्दर के मकान से वीर बती व बोबी के मकान से शर्मा के मकान तक 200-200 मीटर की सड़क...

सुदामापुरी में लगभग 400 लोगों को वैक्सीन लगाने के बाद कल तीसरे दिन भी जारी रहेगा वेक्सीनेशन- ठाकुर विनोद जायस ।

Image
उत्तरपूर्वी दिल्ली के सुदामापुरी में ठाकुर विनोद जायस के निवास स्थान पर निशुल्क कोविड वैक्सीन कैम्प का आयोजन किया गया । इस कैम्प का आयोजन घोण्डा विधान सभा के पूर्व कांग्रेस विधायक भीष्म शर्मा तथा ठाकुर विनोद जायस की तरफ से किया गया है।   दो दिन लगातार वैक्सीनेशन करने के बाद लगभग 400 लोगो को वैक्सीन लगाई जा चुकी है । लेकिन जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए कल तीसरे दिन भी वैक्सीनेशन जारी रहेगा । कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा समाजसेवी ठाकुर विनोद जायस ने जानकारी देते हुए हमें बताया की ये उनके निवास स्थान पर इस निःशुल्क टीकाकरण शिविर का एक दिवसीय आयोजन  केवल 23 नवंबर को होना था लेकिन जनता का अपार समर्थन तथा माँग को देखते हुए लगातार दूसरे दिन भी वैक्सीनेशन जारी रक्खा गया इसके बाद भी जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए कल तीसरे दिन भी वैक्सीनेशन जारी रखने का फैसला लिया गया है ।  आपको बताते चलें कि पहले दिन लगभग 202 लोगो को वैक्सीन लगाई गई इसके बाद अगले दिन भी लगभग 200 लोगो को वैक्सीन लगाई गई है तथा कल भी कुछ इसी तरह का आंकड़ा देखने को मिल सकता है । ...

दिल्ली जलबोर्ड की वर्ल्ड क्लास तकनीक, पीने का पानी गटर में, गटर का पानी पाइपलाइन में, वाह केजरीवाल जी कितना हाईटेक बना दिया दिल्ली जलबोर्ड को आपने ।

Image
उत्तरपूर्वी दिल्ली- खबर के अनुसार घोण्डा विधान सभा के अंतर्गतआने वाले गामड़ी रोड पर हंसराज डेरी के निकट दिल्ली जलबोर्ड की हाईटेक तकनीक देखी जा सकती है । दिल्ली जलबोर्ड की पीने के पानी की पाइप लाइन फूटी हुई है जिससे पीने का पानी लगातार कई महीनों से गटर में जा रहा है । यही नही जब पाइप लाइन में पानी नही आता है तो गटर का पानी पीने की पाइप लाइन में जाता है । ये है दिल्ली जलबोर्ड की वर्ल्डक्लास तकनीक ।  दिल्ली के कुछ स्कूलों को दिखा कर वर्ल्डक्लास बताने वाली केजरीवाल सरकार ने दिल्ली जलबोर्ड का ये क्या हाल बना कर रख दिया है । केजरीवाल सरकार शराब के ठेके खुलवाने में व्यस्त है । दिल्ली जलबोर्ड रामभरोसे चल रहा है । क्या इसी दिल्ली मॉडल को लेकर आम आदमी पार्टी पंजाब तथा उत्तरप्रदेश में बड़े बड़े  चुनावी वादे कर रही है । क्या है दिल्ली मॉडल ? जो टीवी पर दिखाया जाता है या फिर वो जो जमीन पर दिखता है । आज जिस समस्या को हम उठा रहे है वो आज की छोटी समस्या नही है बल्कि कई महीनों से यहां के लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे है । दिल्ली की केजरीवाल सरकार साफ पीने का पानी तक मुहैया नह...

त्रिसूत्रीय मांग तथा अखण्ड राष्ट्र भारत संकल्प यात्रा को लेकर महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट ने किया बैठक का आयोजन

Image
उत्तरपूर्वी दिल्ली - दिनांक  21 नवंबर 2021 को महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट ने एक बैठक का आयोजन किया। महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया यह बैठक अखण्ड राष्ट्र भारत सकल्प यात्रा हेतु आयोजित की गयी। आगे बात करते हुए महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज शर्मा   ने बताया कि देश मे अगस्त क्रांति 2021 हिन्दू महापंचायत के बैनर तले सम्पूर्ण भारत मे क्रांति हो रही है।  आगे बात करते हुए ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया यह बैठक उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से विश्व पुरोहित यजमान न्यास परिसंघ के प्रबंधकर्ता व संस्थापक तथा अगस्त क्रांति 2021 हिन्दू महापंचायत के संयोजक अथवा यमुना बचाओ के संस्थापक पं लक्ष्मण बालयोगी  के सानिंध्य मे आयोजित की गई। इस बैठक मे आगे बढ़ते हुए विश्व पुरोहित यजमान न्यास परिसंघ प्रबंधकर्ता व यमुना बचाओ के संस्थापक पं लक्ष्मण बाल योगी ने बताया कि अखंड राष्ट्र भारत संकल्प यात्रा 10 दिसंबर 2021 को दिल्ली से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेंगी। उन्होने जानकारी दी कि यह यात...

उत्तरपूर्वी दिल्ली में आज किया गया निःशुल्क कोविड टीकारण, कल भी जारी रहेगा- ठाकुर विनोद जायस

Image
उत्तरपूर्वी दिल्ली- खबर के अनुसार उत्तरपूर्वी दिल्ली घोण्डा विधानसभा के भजनपुरा वार्ड के सुदामापुरी क्षेत्र में समाजसेवी तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर विनोद जायस के निवास स्थान पर आज निःशुल्क कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन में लगभग 203 लोगो को वैक्सीन लगाई गई ।  इसके अलावा जिनका आज वैक्सीनेशन नही हो पाया उन्हें कल वैक्सीन लगाने की बात कही जा रही है। ठाकुर विनोद जायस के द्वारा हमे जानकारी दी है कि आज बड़ी संख्या में कोविड टीकाकरण के आयोजन के बाद भी यहां के कुछ स्थानीय लोग टीकाकरण नही करा पाए है तथा जनता की मांग को देखते हुए कल फिर इसी स्थान पर कोविड टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा ।  आपको बताते चले की इस निःशुल्क कोविड टीकाकरण का आयोजन ठाकुर विनोद जायस तथा यहां के पूर्व कांग्रेस विधायक भीष्म शर्मा के सहयोग से किया गया इस मौके पर स्थानीय जनता के साथ-साथ कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे । इस वैक्सीनेशन कैम्प की खबर लगते ही यहां टीकाकरण के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे तथा लगभग 203 लोगो को वैक्सीनेट किया गया ।  ...

24 नवंबर को शिवसेना का धरना प्रदर्शन, मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने किया आह्वान

Image
मुरादाबाद उत्तरप्रदेश - प्राप्त सूचना के अनुसार  24 नवंबर  को मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वरदयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिवसैनिक सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन मुरादाबाद से नगर निगम कार्यालय तक जलूस निकालने  तथा धरना/प्रदर्शन किये जाने की योजना है । शिवसेना के धरना प्रदर्शन का प्रमुख उद्देश्य गुरुवार को गगन चौराहे पर लगने वाला अवैध साप्ताहिक बाजार को हटवाना व शहर की अन्य समस्याओं के निराकरण करना है इस धरना प्रदर्शन का आयोजन करने के बाद शिवसैनिक मुरादाबाद नगर आयुक्त  को ज्ञापन देंगे । मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सभी शिवसैनिकों तथा कार्यकर्ताओ का सुबह  24 नवंबर को 11 बजे रेलवे स्टेशन के पास गांधी मूर्ति के निकट पहुंचने का आह्वान किया है।