Posts

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, कई मवेशी जले - Press India 24

Image
बावन, हरदोई  । वि. क्षेत्र के एक गाँव में बनी झोपडी़ में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिससे झोपड़ी में रखा जरूरी सामान व  कुछ मवेशियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई ।   वि. क्षेत्र के ऐजा निवासी सोनेलाल श्रीवास्तव की बनी झोपडी में दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जरूरी सामान व चार मवेशियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई जिसमें एक बछड़ा सहित तीन बकरियाँ शामिल हैं । पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया लेकिन झोपडी़ में बंधे मवेशी आग का शिकार हो गये ।   बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी तब सोनेलाल अपनी पत्नी सहित किसी जरुरी कार्य से बाहर थे । घर में एक 17 वर्षीय छोटी बेटी मौजूद थी जिसके शोर करने पर पडोसियो ने आग पर किसी तरह से काबू पाया । बेटी का रो- रो कर बुरा हाल है फिलहाल अभी तक आग का पता नहीं चल सका है ।

' अंधभक्त की अभिलाषा '

Image
अंधभक्त की अभिलाषा मां हाथों मे ''कमल'' थमा दो अंधभक्त बन जाऊंगा रात-दिना और 24 घंटे मोदी-मोदी चिल्लाऊंगा राष्ट्रवाद पर बहस करूंगा संविधान तहस-नहस करूंगा नहीं रोजगार पर बात करूंगा बस धर्मवाद, जात-पात करूँगा मुझको भी तुम, नेता बना दो मैं भी मोर नचाऊंगा रात दिना और 24 घंटे मोदी-मोदी चिल्लाऊंगा डार्विन थ्योरी गलत कहूंगा विज्ञानवाद को नहीं सहूंगा कुतर्क की भटटी में तपा करूंगा हर-हर मोदी जपा करूंगा मुझको प्रवक्ता बनवा दो मुददों से भटकाऊंगा रात-दिना और 24 घंटे मोदी-मोदी चिल्लाऊंगा विपक्षी दलों को लाचार कहूंगा आंदोलनकारियों को गददार कहूंगा सरकार से जो भी सवाल करेगा उसे पाकिस्तान का यार कहूंगा मुझको चौकीदार बना दो हाहाकार मचाऊंगा रात दिना और 24 घंटे मोदी मोदी चिल्लाऊंगा नेहरू जी से सवाल करूँगा हिन्दू-मुस्लिम पे बवाल करूँगा कभी किसी की नहीं सुनूंगा जो आका कहेंगे वही करूँगा मुझको 56 इंची बना दो आंखे लाल दिखाऊंगा  रात दिना और 24 घण्टे मोदी मोदी चिल्लाऊंगा -                               मनीष अहिरवार     ...

विश्व स्वास्थ्य दिवस- भारत अन्य देशों के लिए आशा की किरण बनकर उभरा

Image
वैदिक प्रभात फाउंडेशन ने ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल ऑफ इंडिया (जीटीटीसीआई) के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक पैनल चर्चा की: 7 मई 2021 को ललित होटल, नई दिल्ली में "महामारी के दौरान भारत की भूमिका" । जीटीटीसीआई के संस्थापक गौरव गुप्ता ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत कैसे प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ। हर्षवर्धन गोयल के गतिशील नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का नेतृत्व कर रहा है। पैनल चर्चा के मुख्य अतिथि श्री सुजीत कुमार (उड़ीसा से संसद के माननीय सदस्य) थे जिन्होंने महामारी के दौरान भारत की भूमिका का सम्मान किया। पैनल चर्चा में महामहिम डॉ। रियाद कामेल अब्बास (सीरियाई अरब गणराज्य के राजदूत), महामहिम श्री केएल गंजू (कोमोरोस के हॉनी कौंसल जनरल), श्री अर्नेस्ट नाना अदजेई (घाना उच्चायोग के व्यापार आयुक्त), डू थांग हैई (वियतनाम दूतावास के डीसीएम), श्री कुलीबली डी हेर्वे (बुर्किना फासो के राजनयिक), डॉ डीआर कार्तिकेयन (सीबीआई के पूर्व निदेशक), श्रीमती। मृणालिनी श्रीवास्...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक संपंन,संगठन में नए सदस्य शामिल - Press India 24

Image
• गौरव पूर्ण कार्य है पत्रकारिता : अभय शंकर गौड़।  • पूरे जनपद में चलाया जायेगा सदस्यता अभियान: अखिलेश सिंह।  हरदोई।   उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नव नियुक्त जिला संयोजक अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आहूत बैठक में , जहां सदस्यता अभियान में पत्रकारों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। वही पत्रकारों को पत्रकारिता आयाम एवं मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर जिला संयोजक श्री सिंह का सदस्यों ने भव्य स्वागत किया।   ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के सभागार में आहूत सदस्यता अभियान में सदर तहसील हरदोई क्षेत्र के दो सैकड़ा पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण की। सदर तहसील क्षेत्र के ब्लॉक टडियावा, हरियावाँ, अहिरोरी,  सुरसा के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने बड़े ही उत्साह के साथ सदस्यता अभियान में भागीदारी की।  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार अभय शंकर गौड़ ने पत्रकारों में जोश एवं उत्साह का संचार भरते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी आज का पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन...

पत्रकारों को क्यों नजर अंदाज करती हैं सरकारें - JCI

Image
 हाल ही में केन्द्र सरकार ने अपना बजट जारी किया उसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना बजट जारी किया उसके बाद उत्तराखंड सरकार ने अपना बजट जारी किया किन्तु किसी के भी बजट मे पत्रकारो के लिए कोई घोषणा न होने से पत्रकारों को निराशा ही हाथ लगी । जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंड़िया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने कहा कि सरकार के बजट में दिहाड़ी मजदूर तक के लिए योजनाएं है किन्तु पत्रकार के लिए कोई नहीं क्यों ,कारण है कि सरकार को पता ही नहीं कि देश में आखिर हैं कितने पत्रकार? सरकार चाहें भी तो केवल मान्यता प्राप्त पत्रकारों का आंकडा जुटा सकती है और अधिक से अधिक श्रमजीवी पत्रकारों का। क्या सरकार के पास ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े पत्रकारों का आंकडा है डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों का आंकडा है या स्वतंत्र पत्रकारों का आंकडा है यदि सरकार को पता ही नहीं तो योजनाएं कहां से आयेंगी। आखिर सरकारें पत्रकारों को क्यों नजरअंदाज करती है।  जब आम आदमी के लिए सरकार योजनाएं ला सकती है तो पत्रकारों के लिए क्यों नहीं? इसके लिए जरूरी है कि सरकार मीडिया कर्मियो को सूचीबद्ध करे क्योंकि सूचीबद्ध होने के बाद ...

International Women day 2021' सोंच बदलो - दृढ़ विश्वास जगाओ, बराबरी का सम्मान दिलाओ

Image
             International women day 2021                       अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत साल 1908 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से हुई थी। ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक एक महिला मजदूर आंदोलन के कारण 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' की नींव रखी गई थी तब 15000 से अधिक महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर प्रदर्शन किया था। आंदोलन करने वाली महिलाओं की मांग थी कि काम के घंटे कम किए जाए, सैलरी में बढ़ोतरी की जाए और साथ में वोटिंग का भी अधिकार दिया जाए।  महिलाओं के इस आंदोलन के बाद अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने सबसे पहले राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का ऐलान किया था बाद में 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' मनाने का विचार सबसे पहले एक महिला 'क्लारा जेटकिन' ने दिया था। क्लारा जेटकिन जब डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में कामकाजी महिलाओं की अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में शामिल हुई थी तो उस समय करीब 100 महिलाएं मौजूद थीं जो 17 देशों से आई थीं। क्लारा के प्रस्ताव को सभी महिलाओं ने सर्वसम्मति...

बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर मनाया जन्मदिवस - Press India 24

Image
बावन/हरदोई ।  वि क्षेत्र के अंतर्गत ऐजा गांव में बडी धूमधाम से समाजसेवी अतुल सिंह ने बुजुर्गों का माल्यार्पण कर अपनों के बीच जन्मदिन मनाया .   समाजसेवी अतुल सिंह ने युवा साथियों के साथ मिलकर केक काटा फिर उसके बाद बुजुर्गों का माल्यार्पण कर व केक खिलाकर आशीर्वाद लिया .   श्री सिंह ने कहा कि समाजसेवा सर्वोत्तम सेवा है .  समाजसेवा करने के लिए कोई भी जाति, धर्म  की जरूरत नहीं होती है .  गरीब, असहाय, बेसहारा व्यक्तियों की मदद करना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है उनको हर संभव मदद और बुजुर्गों के आशीर्वाद से उक्त समाजसेवा करने के लिए इस पथ पर हमेशा अग्रसर रहूंगा .  कहा कि हमारा एक ही सपना है कि समाज के हर वर्ग को बराबरी का हक और सम्मान मिले इसके लिए मैं प्रयत्नशील हूँ.  इस मौके पर समाजसेवी राहुल सिंह फौजी , भाईलाल सिंह चौहान , रामशंकर यादव , राकेश दीक्षित , छोटे सिंह चौहान , राजपाल सिंह , शारदाबख्श सिंह , विजय प्रताप सिंह , सेठ गिरिंद गुप्ता , अलवर यादव , विपनेश श्रीवास्तव , सुआराम , अरुण , जगदीश , आदित्य ,प्यारेलाल , चांदराम , सुशील , सलामू , रा...