Posts

गरीब - असहायों की मदद, लावारिस शवों का अंतिम संस्कार हमारा उद्देश्य- राजू : Press India 24

Image
बावन ,  हरदोई  ।  विकास क्षेत्र के एक गांव में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सैनिक राहुल सिंह की अगुवाई में किया गया  ।   विकास क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को दुलारपुर गांव में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व समाज हित में कार्यरत संस्था मिशन आत्मसंतुष्टि के संचालक राजवर्धन सिंह राजू पहुंचे । सैकडों की संख्या में नवयुवक सवायजपुर मुख्य मार्ग पर एकत्रित होकर भव्य स्वागत किया ।  स्वागत व युवाओं का प्यार देख समाजसेवी गदगद हो गए । स्वागत के बाद काफिला गांव की ओर बढा जहाँ जनता मिलन कार्यक्रम था ।   काफिला पहुंचते ही समाजसेवी ने सबसे पहले बुजुर्गों को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया फिर कंबल वितरित किये ।   श्री राजू ने कहा कि हमारी संस्था का गरीब, असहायों की मदद व लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराना ही मुख्य उदेश्य है । दिन हो या रात, इसकी परवाह नहीं रहती सिर्फ समाजसेवा करने की ललक मे लगे रहते है ।  श्री राजू ने राजनीति पर कटाक्ष करते हुये कहा कि हम जब क्षेत्र भ्रमण करते हैं तो कुछ लोग राजनीतिज्ञ बताने ल...

समाजसेवियों ने जरुरतमंदों को बांटे कंबल - Press India 24

Image
बावन  , हरदोई ।  कस्बे के एस एम कॉम्पेक्स परिसर में शनिवार को आयोजित हुए कम्बल वितरण कार्यक्रम में  कस्बा निवासी समाजसेवी व भाजपा विधायक प्रतिनिधि धर्मेश कुमार मिश्र और राधा श्याम ग्रामीण सेवा संस्थान की सचिव और प्रबंधिका पम्मी त्रिपाठी ने 150 जरूरतमंदों को कम्बल दिए।  संस्थान की सचिव पम्मी त्रिपाठी ने कहा कि बुजुर्गों और जरूरतमंदों की सेवा करने से जीवन धन्य हो जाता है। भाजपा विधायक प्रतिनिधि धर्मेश कुमार मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा करने से वास्तविक सुख मिलता है।तप, सेवा, सुमिरन के मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन का उद्देश्य पूर्ण कर सकता है। कार्यक्रम में 150 बुजुर्ग महिलाओं को कम्बल दिए गए। इस दौरान अमित त्रिवेदी, गोविंद तिवारी गुलामऊ,पम्मी त्रिपाठी,बीनू बाजपेयी,अन्नू शुक्ला, विहिप के जिला सह मंत्री अक्षतानंद मिश्रा,प्रवीण मिश्रा,विहिप के प्रखंड संयोजक अजीत मिश्रा,मुकेश चौहान,अतुल शुक्ला,अनूप जोशी,चन्दर गौतम आदि लोग मौजूद रहे ।

सत्याग्रह के कर्णधार थे बापू : कर्ण - Press India 24

Image
हरदोई ।  जनपद के युवा एवं प्रखर समाजसेवी तथा दृष्टि दोष विशेषज्ञ कर्ण सिंह राणा ने गुजरात के अहमदाबाद पहुँचकर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बापू की प्रतिमा को अटारी पहनाकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री सिंह ने बापू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बापू सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे उन्होंने महात्मा गांधी जी के जीवन के बारे में बताया कि महात्मा गांधी जी के जीवन का अधिकतर समय साबरमती आश्रम में ही व्यतीत हुआ । उन्होंने कहा कि 1915 में गांधी जी द्वारा सत्याग्रह आश्रम की स्थापना अहमदाबाद के कोचरब नामक स्थान पर की गई थी । सन 1917 में यह आश्रम साबरमती नदी किनारे स्थानांतरित हुआ तब से यह साबरमती आश्रम कहलाने लगा।   श्री सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी जी ने आश्रम में 1915 से 1933 तक निवास किया जब बापू साबरमती में रहते थे तो एक छोटी सी कुटिया में रहते थे जिसे आज भी ह्रदय-कुंज कहा जाता है।  श्री सिंह ने बताया कि साबरमती आश्रम के शिष्यों द्वारा ही महात्मा गांधी जी को बापू कहकर संबोधित किया गया था जोकि उनके लिए एक बड़ा सम्मान था।  समाजसेव...

"सवाल" और कितने होंगे सवाल? - Press India 24

Image
"सवाल" सिर्फ कहने को मात्र तीन 'अक्षर' और एक 'मात्रा' का है बल्कि जब किसी से पूछो तो हर कोई हर किसी सवाल का जवाब देनें में अपाहिज सा लगता है , पता नहीं क्यों? कुछ इसी तरह इस लेख में गोरखपुर निवासी यशस्वी पाठक ने पूछे है । जीवन की इस भाग - दौड़ में अगर हम पूरी तरह से कुछ भूल चुके थे तो वो है "सवाल" करना ।  सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक की नौकरियों ने हमारे सवालों को मानो कहीं निगल सा लिया हो मगर इस "लाॅकडाउन" की दस्तक ने मानो जिन्दगी के किसी चेहरे को उजागर किया हो क्योकि अब इस ठहरी हुई दुनिया मे हम थोड़ी देर ठहर के वो तमाम "सवाल" कर सकते है उन तमाम सफेदपोशो से , जो हमने स्वार्थवश कभी दरकिनार कर दिए थे कि ये देश "किसान" के हाथों में है तो वो मुझे पेड़ पर टँगें क्यों मिलते है ? अगर देश में रेप पर फास्ट ट्रैक कोर्ट है तो "निर्भया" के इंसाफ में 7 साल क्यो लगते है ? धर्म जब बांटने का काम नही करता है तो बिकता कैसे है ? देश अगर जातिवाद से मुक्त हो चुका है तो हर रोज एक "रोहित वेमुला" को मरना क्यों पड़ता है ? अ...

राष्ट्रीय बालिका दिवस; सोनम बनीं एक दिन की कोतवाल , दिये कडे निर्देश - Press India 24

Image
हरदोई  । राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हरदोई पुलिस के निर्दशानुसार जिले के अलग -अलग थानों की कमान बेटियों के हाथ में सौंप कर समाज को बेटियों के प्रति जागरुक होने का संदेश दिया ।   इसी कडी के तहत थाना कोतवाली लोनार में हरदोई स्थित सागर क्लासेस इंस्टीट्यूट की छात्रा सोनम सिंह को कोतवाल का प्रभार सौंपा गया । कोतवाल का प्रभार मिलते ही सोनम सिंह ने थाने में रखे दस्तावेजों की गहनता से जांच करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । कोतवाल सोनम ने बताया कि समाज बेटियों को कम न आंके वे देश के हर क्षेत्र में अग्रणी हैं । सोनम ने कहा कि समाज में बेटियों के प्रति बनीं एक अलग विचारधारा को समाप्त करने की जिम्मेदारी हम सब की है ।    वाहन की व्यवस्था भी की...   प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने कोतवाल बनीं छात्रा सोनम को घर से लाने और घर तक छोडने की व्यवस्था भी की ।   इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर, वरिष्ठ निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार विस्नोई, मूल चंद्र सिंह, जितेंद्र तोमर, हेड कांस्टेबल विवेक कुमार व कई...

समर्थकों ने विधायक का मनाया जन्मदिन, केक काटकर किया भंडारा - Press India 24

Image
हरदोई ।  गोपामऊ विधानसभा से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के समर्थकों नें केक व भंडारे का आयोजन कर बडी धूमधाम से विधायक का जन्मदिन मनाया ।    बावन  स्थित एस एम कांप्लेक्स परिसर में विधायक प्रतिनिधि धर्मेश कुमार मिश्र ने कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें विधायक श्याम प्रकाश ने अपने समर्थकों के साथ केक काटा । साथ ही विशाल भंडार के आयोजन का शुभारंभ भी किया । विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि अगर सच्चे मन और लगन से किसी  जरूरतमंद की सेवा की जाये तो वास्तव में आनंद की अनुभूति होती है ।   इस दौरान विधायक प्रतिनिधि धर्मेश कुमार मिश्र,गिरीश बाजपेयी,विनोद द्विवेदी,लक्ष्मीकांत दीक्षित,जितेंद्र प्रताप,सगीर खाँ,संजय मिश्रा,अंकित यादव,अजीत मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, डॉ अभिषेक शास्त्री, जदुनाथ यादव,रमाकांत यादव,सुनील सिंह,बाबा निर्भय गिरी महराज,धनंजय सिंह,रज्जू राठौर,किसन्ने राठौर,रामबाबू मिश्र,हरिबाबू मिश्रा, प्रमोद कुमार त्रिवेदी आदि सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।       केक काटते भाजपा विधायक श्याम प्रकाश व              ...

भारतीय जनता पार्टी बावन की चुनावी बैठक संपन्न - Press India 24

Image
हरदोई । भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव से संबंधित क्षेत्रीय बैठक ब्लाक संसाधन केंद्र बावन  पर आयोजित की । बैठक में मुख्य अतिथि पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पंचायत चुनाव संयोजक राम बहादुर सिंह ने कहा कि विकास खंड की पांचों सीटों पर कार्यकर्ताओं की दम पर भारतीय जनता पार्टी परचम लहराएगी । पार्टी जीतने वाले उम्मीदवार को ही टिकट देगी ।       बैठक में मुख्य रूप से प्रथम वार्ड के संयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह , द्वितीय वार्ड के संयोजक मोहम्मद तालिब खान , पंचम वार्ड के संयोजक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह , बूथ अध्यक्ष नीलांशु मिश्रा,आशीष शुक्ला,दिनेश कश्यप,रतेंद्र द्विवेदी,  सेक्टर संयोजक घनश्याम सिंह, अपरबल सिंह,अमर सिंह ,मण्डल महामंत्री राधेश्याम अवस्थी,मण्डल मंत्री रजनीश मिश्रा, नन्हेलाल वर्मा, अनुपम बाजपेई सोनू , जिला पंचायत सदस्य विनोद सिंह,रंजीत सिंह मौजूद रहे । बैठक का संचालन सुनील सिंह व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देश दीपक दीक्षित ने की । बैठक को संबोधित करते पूर्व जिलाध्यक्ष व साथ में मौजूद देश दीपक दीक्षित।