Posts

कश्यप वशंज सभा ट्रस्ट द्वारा किया गया नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Image
लोनी गाज़ियाबाद यूपी - आप को अवगत कराना चाहता हू  कि आज  भगवान महर्षि कश्यप मंदिर बागराणप वार्ड 30 लोनी मे कश्यप वशंज सभा ट्रस्ट द्वारा *आँखो की जाँच व निशुल्क दवाई का* कैम्प , लगाया गया जहां डा० जितेंद्र सक्सेना द्वारा आँखो का चैकप किया गया और निशुल्क दवाई का वितरण किया गया । जिसमे बागराणप,मुस्तफाबाद, कंचन पार्क ,आदेश नगर,सहित  दर्जनों कालोनियों के सैंकड़ों लोगो ने निशुल्क लाभ उठाया।शिविर मे आँखो की देखभाल करने और समय समय पर चैकप कराने की सलाह दि गई ।क्षेत्रवासियों द्वारा कश्यप वशंज सभा ट्रस्ट की इस तरह की जनहितकारी कोशिशों की सरहाना की और बताया ट्रस्ट द्वारा समय समय पर जनहितैषी कार्य पूर्व मे भी किये जाते रहे है और क्षेत्रवासियों को हमेशा ही ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यावरण और शिक्षा और स्वास्थ्य के जागरूकता कार्यकर्मों द्वारा जागरूक करके लाभ कराया जाता है। इस मौके पर कश्यप वशंज सभा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के  सुक्रमपाल कश्यप,पवन कश्यप,मांगेराम कश्यप, मंदिर प्रबंधक महेश कश्यप,सतबीर कश्यप,अशोक रावत,जयबीर सिंह,राजेंद्र चौहान, महिला प्रदेश अ...

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंड़िया ने दी मृतक पत्रकार को श्रद्धांजलि : Press India 24

Image
बरेली ।   लखनऊ के स्थानीय समाचार पत्र के मृतक पत्रकार मुरली मनोहर सरोज व उनकी पत्नी को जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया परिवार ने आज सेठ दामोदर पार्क मे श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से मृतक पत्रकार के परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।  बता दे कि मुरली मनोहर सरोज की पत्नी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी इस दौरान पत्रकार एवं सरोज की धर्मपत्नी की स्थिति नाजुक हो गई थी जिन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर से दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया था इस दौरान आनन-फानन में मुरली मनोहर सरोज अपनी पत्नी को लेकर रात में ही लखनऊ ट्रामा सेंटर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे और जब वह आगरा एक्सप्रेस वे पर पहुंचे इस दौरान उनकी गाड़ी कंटेनर से टकरा गयी इस दौरान गाड़ी ने आग पकड ली।इस हादसे मे कार सवार 5 लोगो की जलकर मौत हो गयी। जिसमे पत्रकार और उनकी पत्नी भी शामिल थे। घटना की जानकारी होते ही पत्रकार जगत मे शोक छा गया।   श्रद्धांजलि अर्पित करते संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ।                    फोटो 1 : प्रेस इ...

बच्चों को स्वेटर वितरित कर मनाया जन्मदिन - Press India 24

Image
हरदोई ।     समाजहित में कार्यरत संस्था जय भोले सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राठौर के जन्मदिवस पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा कुशवाहा ने जरूरतमंद बच्चों को ऊनी कपडे व अन्य वस्तुएं वितरित कर केक काटकर श्री राठौर का अवतरण दिवस मनाया । संस्था की जिलाध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि मैं ईश्वर से यही कामना करती हूंँ कि आपका हम सब के साथ सदैव सहयोग बना रहे ताकि हम सब हरदम किसी जरूरतमंद की मदद करते रहें ।   इस मौके पर दिव्यता कुशवाहा, सुमन सिंह व अन्य महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद रहीं । 

युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल - Press India 24

Image
हरदोई ।  लखनऊ मार्ग पर बघौली के पास दुर्घटना में एक वानर राज की आकस्मिक मृत्य हो गई  जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने समाजसेवा में अग्रणी अंकित सिंह परमार को दी।  अंकित की टीम सक्रिय हुई और उनकी टीम के गौरव सिंह जो क कि लखनऊ से तुरंत अपने मित्रो के साथ बघौली पहुंचे । वानर राज को अपनी गाड़ी में रख कर अपने  पैतृक गांव सदई बेहटा पहुंचे जहां उन्होंने पूरे रीति रिवाज से वानर राज का अंतिम संस्कार किया ।   आपको बता दें कघ ये टीम हमेशा समाज में सकरामक संदेश के साथ-२ समाज में एक प्रेम भावना का भी संचार करती आ रही है। अंकित सिंह परमार बतातें है कि हम अपना धर्म और कर्म कर रहे है जिसमें हमारी पूरी टीम व समाज के सभी लोगो का सहयोग हमे प्राप्त होता आ रहा है।यह टीम सभी की मदद के लिए जानी जाती है गौसेवा, रक्तदान, गरीब बेटियों की शादी, निशुल्क मेडिकल कैंप, वस्त्र वितरण आदि तमाम कार्यों में यह टीम अपनी सहभागिता निभाती आ रही है।

सर्वजन समता पार्टी ने खुल कर किया किसान आंदोलन का समर्थन

Image
गाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश - किसानों के भारत बंद को सर्वजन समता पार्टी का खुला समर्थन  जैसा कि हम सब देख ही रहे है कि किसान आंदोलन ने तूल पकड़ लिया है सरकार से किसानों की लगातार 5 वार्ताओं का नतीजा शून्य रहा है कल आठ दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का एलान किया है किसानों द्वारा बंद के आवाहन का विपक्ष के साथ-साथ सर्वजन समता पार्टी ने भी जोरदार समर्थन किया है । सर्वजन समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश कुमार कश्यप ने साधा मोदी सरकार पर निशाना  पार्टी की तरफ से प्राप्त सूचना के अनुसार सर्वजन समता पार्टी के अध्यक्ष उमेश कुमार कश्यप ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की मोदी सरकार को अन्नदाता किसानों की मांगों को ध्यान में रखते हुए तुरंत काले कानून को वापस लेना चाहिए या फिर सरकार ऐसा अध्यादेश ले कर आये जिसमे  किसानों को msp पर गारंटी मिल सके किसान msp पर एक पुख्ता कानून चाहता है  उन्होंने कहा कि जमीन का सीना चीर कर अन्न उगा कर जनता का पेट भरने वाला अन्नदाता आज अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर है । मोदी सरकार पर पूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया  ...

महापरिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस मनाया - Press India 24

Image
हरदोई/बावन ।  विकास क्षेत्र बावन के ग्राम पंचायत औहदपुर में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरदोई इकाई की अगुवाई में मनाया गया ।               सभा को संबोधित करते पदाधिकारी ।  समाजसेवी अंकित सिंह परमार ने बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों को हृदय में संजीवनी की बात सभा में कहीं वही सरहद से समाज तक संस्था  के संस्थापक राहुल सिंह फौजी ने बाबासाहेब को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि वह एक आदर्श पुरुष थे जिन्होंने देश ही नहीं अपितु समूचे विश्व में सामाजिक समरसता की अलख जगाई ।                              सभा में मौजूद लोग  सभा में अभिनव सिंह , शुभम देवल , विवेक पांडेय , शौर्यवर्धन सिंह , अभिनेंद्र सिंह , कौशलेंद्र हरि ओम, संतोष कुमार,मोनू सिंह,रवि सिंह, अनुज यादव , देवेंद्र ,आशीष सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में धूम-धाम से मनाई गई गुरुनानक जयंती - रिपोर्ट रनजीत कश्यप

Image
अमृतसर पंजाब - आज गुरु नानक जयंती के प्रकाश पर्व पर पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में अद्भुत छटा देखने को मिली श्रद्धालुओ ने स्वर्णमंदिर के अंदर स्थित सरोवर के तट पर दीप जला कर मंगल कामना करते हुए पर्व को सम्पन्न किया इस मौके पर स्वर्ण मंदिर को सुंदर सजाया गया है यहां दूर-दूर से आये श्रद्धालू पर्व में शामिल हुए ।