Posts

युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल - Press India 24

Image
हरदोई ।  लखनऊ मार्ग पर बघौली के पास दुर्घटना में एक वानर राज की आकस्मिक मृत्य हो गई  जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने समाजसेवा में अग्रणी अंकित सिंह परमार को दी।  अंकित की टीम सक्रिय हुई और उनकी टीम के गौरव सिंह जो क कि लखनऊ से तुरंत अपने मित्रो के साथ बघौली पहुंचे । वानर राज को अपनी गाड़ी में रख कर अपने  पैतृक गांव सदई बेहटा पहुंचे जहां उन्होंने पूरे रीति रिवाज से वानर राज का अंतिम संस्कार किया ।   आपको बता दें कघ ये टीम हमेशा समाज में सकरामक संदेश के साथ-२ समाज में एक प्रेम भावना का भी संचार करती आ रही है। अंकित सिंह परमार बतातें है कि हम अपना धर्म और कर्म कर रहे है जिसमें हमारी पूरी टीम व समाज के सभी लोगो का सहयोग हमे प्राप्त होता आ रहा है।यह टीम सभी की मदद के लिए जानी जाती है गौसेवा, रक्तदान, गरीब बेटियों की शादी, निशुल्क मेडिकल कैंप, वस्त्र वितरण आदि तमाम कार्यों में यह टीम अपनी सहभागिता निभाती आ रही है।

सर्वजन समता पार्टी ने खुल कर किया किसान आंदोलन का समर्थन

Image
गाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश - किसानों के भारत बंद को सर्वजन समता पार्टी का खुला समर्थन  जैसा कि हम सब देख ही रहे है कि किसान आंदोलन ने तूल पकड़ लिया है सरकार से किसानों की लगातार 5 वार्ताओं का नतीजा शून्य रहा है कल आठ दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का एलान किया है किसानों द्वारा बंद के आवाहन का विपक्ष के साथ-साथ सर्वजन समता पार्टी ने भी जोरदार समर्थन किया है । सर्वजन समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश कुमार कश्यप ने साधा मोदी सरकार पर निशाना  पार्टी की तरफ से प्राप्त सूचना के अनुसार सर्वजन समता पार्टी के अध्यक्ष उमेश कुमार कश्यप ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की मोदी सरकार को अन्नदाता किसानों की मांगों को ध्यान में रखते हुए तुरंत काले कानून को वापस लेना चाहिए या फिर सरकार ऐसा अध्यादेश ले कर आये जिसमे  किसानों को msp पर गारंटी मिल सके किसान msp पर एक पुख्ता कानून चाहता है  उन्होंने कहा कि जमीन का सीना चीर कर अन्न उगा कर जनता का पेट भरने वाला अन्नदाता आज अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर है । मोदी सरकार पर पूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया  ...

महापरिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस मनाया - Press India 24

Image
हरदोई/बावन ।  विकास क्षेत्र बावन के ग्राम पंचायत औहदपुर में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरदोई इकाई की अगुवाई में मनाया गया ।               सभा को संबोधित करते पदाधिकारी ।  समाजसेवी अंकित सिंह परमार ने बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों को हृदय में संजीवनी की बात सभा में कहीं वही सरहद से समाज तक संस्था  के संस्थापक राहुल सिंह फौजी ने बाबासाहेब को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि वह एक आदर्श पुरुष थे जिन्होंने देश ही नहीं अपितु समूचे विश्व में सामाजिक समरसता की अलख जगाई ।                              सभा में मौजूद लोग  सभा में अभिनव सिंह , शुभम देवल , विवेक पांडेय , शौर्यवर्धन सिंह , अभिनेंद्र सिंह , कौशलेंद्र हरि ओम, संतोष कुमार,मोनू सिंह,रवि सिंह, अनुज यादव , देवेंद्र ,आशीष सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में धूम-धाम से मनाई गई गुरुनानक जयंती - रिपोर्ट रनजीत कश्यप

Image
अमृतसर पंजाब - आज गुरु नानक जयंती के प्रकाश पर्व पर पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में अद्भुत छटा देखने को मिली श्रद्धालुओ ने स्वर्णमंदिर के अंदर स्थित सरोवर के तट पर दीप जला कर मंगल कामना करते हुए पर्व को सम्पन्न किया इस मौके पर स्वर्ण मंदिर को सुंदर सजाया गया है यहां दूर-दूर से आये श्रद्धालू पर्व में शामिल हुए ।

आगामी महीने में गाज़ियाबाद में कश्यप एकता मंच ने किया बड़ी बैठक के आयोजन का एलान ,सामाजिक मुद्दों पर चर्चा संभव

Image
दिल्ली में - कश्यप एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप के निवास स्थान पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महासचिव उमेश कुमार कश्यप ने अपने समाज पर हो रहे  अत्याचार व हत्या व बहन बेटियों पर बलात्कार जैसी घटनाओं पर मुद्दा उठाया अपने समाज के नेताओं पर वर्षों से समाज को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए ओमपाल कश्यप को समाज का सर्वश्रेष्ठ नेता बताया   उमेश कुमार कश्यप ने आगामी महीने में उत्तर प्रदेश के जिला गाज़ियाबाद में कश्यप समाज की एक बडी बैठक के आयोजन का ऐलान किया है इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ,श्री मति सुनीता कश्यप , राजवीर कश्यप राजेश कुमार कश्यप,  राजकुमारी रेकवार मौजूद रहे

सर्वजन समता पार्टी का ऐलान एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी को देंगे पूर्ण समर्थन

Image
गाज़ियाबाद यूपी - सर्वजन समता पार्टी ने आगामी एक दिसंबर को होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर अपना निर्णय सार्वजनिक कर दिया है इसके लिए पार्टी ने अपना समर्थन पत्र जारी किया है जिसमे साफ तौर पर कहा गया है कि सर्वजन समता पार्टी स्नातक चुनाव में समाजवादी पार्टी का पूर्ण समर्थन करेगी पत्र में इस समर्थन का  मुख्य कारण दोनों पार्टियों में समान विचार धारा होना बताया गया है तथा दूसरा कारण एक मत से पूंजी वाद को हरा कर गरीब शोषित वर्ग का अधिकार उन्हें दिलाना है । सर्वजन समता पार्टी वर्षों से राजनैतिक मैदान में विरोधी पार्टियों से दो-दो हाथ कर रही है लेकिन इस बार राजनीति के साथ-साथ कूटनीति का भी सहारा लिया जा रहा है मौजूद हालातो को देखते हुए पार्टी का ये फैसला उसके हक़ में हो सकता है  पार्टी के इस फैसले का सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व हृदय से स्वागत किया है तथा उम्मीद जताई है कि आने वाले चुनावों में सर्वजन समता पार्टी एक नए सवेरे के रूप में उभर कर सामने आएगी तथा जनता को एक बेहतर विकल्प मिलेगा जो जनता की समस्याओं को समझ कर उसका निराकरण करने में सक्षम होगा  यद्द्पि परिणाम ज...

राजकुमार खुराना भाजपा जिला करोल बाग के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए

Image
राजकुमार खुराना द्वारा भाजपा शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद राजकुमार खुराना पूर्व निगम पार्षद मानसरोवर गार्डन को बीजेपी शीर्ष नेतृत्व द्वारा करोलबाग जिले का उपाध्यक्ष  मनोनीत किया गया | इस अवसर पर राजकुमार खुराना ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्री जे. पी. नड्डा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता जी, एवं जिला अध्यक्ष श्री राजेश गोयल जी का आभार व्यक्त किया। राजकुमार खुराना ने आगे बताया कि सन 1986 के अंदर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय हुए, और  सौभाग्य से उनको श्री नड्डा जी के सानिध्य में कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ | मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय के तीन चुनाव भी लड़े और दिल्ली विश्वविद्यालय  छात्र संघ के कार्यकारी पार्षद भी चुना गया | 1990 के पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा में और मंडल के अंदर सक्रिय रहा। 2007- 2012 के बीच मानसरोवर गार्डन क्षेत्र से निगम पार्षद भी रहा और  अपने कार्यकाल के अंदर विकास के कई कार्य कराए जिसे आज भी जनता याद करती है। 2012 के पश्चात दिल्ली प्रदेश भाजपा में दो बार कार्यकारिणी सदस्य, करोलबाग जिले क...