दिल्ली - यह फिल्म राजस्थान के महान संत एवं समाज सुधारक बाबा रामदेव या बाबा रामसा पीर के जीवन से प्रेरित है राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित फिल्म – शिरडी साई बाबा के निर्माता, जाने-माने अभिनेता ऑशिम खेतरपाल ने इसमें निर्माता और एक्टर दोनों ही रूपों में अपनी भूमिका निभाई है मौजूदा महामारी के बीच, लंबे इंतजार के बाद थिएटर खुलने पर, राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म बाबा रामसा पीर शुक्रवार को रिलीज हो गयी, जो कि बाबा रामसा पीर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले निर्माता, जा इससे पहले शिरडी साई बाबा नामक फिल्म बना चुके हैं, ने कहा कि यह फिल्म दिवाली से पहले थिएटर में आयी है, जो एक शुभ संकेत है। फिल्म में लीड रोल खुद खेतरपाल ने निभाया है, जबकि उनके विपरीत महिला लीड ग्रेसी सिंह हैं, जिन्हें 2001 में आयी ब्लॉकबस्टर फिल्म लगान में गौरी का रोल करने के लिए जाना जाता है। यह फिल्म राजस्थान के महान संत और समाज सुधारक के जीवन पर आधारित है। बाबा रामसा पीर को रनुजा के राजा भी कहा जाता है। वह पश्चिमी तट के सबसे चर्चित संत थे, जिन्होंने 14वीं सदी में हिंदू-म...