Posts

सर्वजन समता पार्टी का ऐलान एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी को देंगे पूर्ण समर्थन

Image
गाज़ियाबाद यूपी - सर्वजन समता पार्टी ने आगामी एक दिसंबर को होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर अपना निर्णय सार्वजनिक कर दिया है इसके लिए पार्टी ने अपना समर्थन पत्र जारी किया है जिसमे साफ तौर पर कहा गया है कि सर्वजन समता पार्टी स्नातक चुनाव में समाजवादी पार्टी का पूर्ण समर्थन करेगी पत्र में इस समर्थन का  मुख्य कारण दोनों पार्टियों में समान विचार धारा होना बताया गया है तथा दूसरा कारण एक मत से पूंजी वाद को हरा कर गरीब शोषित वर्ग का अधिकार उन्हें दिलाना है । सर्वजन समता पार्टी वर्षों से राजनैतिक मैदान में विरोधी पार्टियों से दो-दो हाथ कर रही है लेकिन इस बार राजनीति के साथ-साथ कूटनीति का भी सहारा लिया जा रहा है मौजूद हालातो को देखते हुए पार्टी का ये फैसला उसके हक़ में हो सकता है  पार्टी के इस फैसले का सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व हृदय से स्वागत किया है तथा उम्मीद जताई है कि आने वाले चुनावों में सर्वजन समता पार्टी एक नए सवेरे के रूप में उभर कर सामने आएगी तथा जनता को एक बेहतर विकल्प मिलेगा जो जनता की समस्याओं को समझ कर उसका निराकरण करने में सक्षम होगा  यद्द्पि परिणाम ज...

राजकुमार खुराना भाजपा जिला करोल बाग के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए

Image
राजकुमार खुराना द्वारा भाजपा शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद राजकुमार खुराना पूर्व निगम पार्षद मानसरोवर गार्डन को बीजेपी शीर्ष नेतृत्व द्वारा करोलबाग जिले का उपाध्यक्ष  मनोनीत किया गया | इस अवसर पर राजकुमार खुराना ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्री जे. पी. नड्डा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता जी, एवं जिला अध्यक्ष श्री राजेश गोयल जी का आभार व्यक्त किया। राजकुमार खुराना ने आगे बताया कि सन 1986 के अंदर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय हुए, और  सौभाग्य से उनको श्री नड्डा जी के सानिध्य में कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ | मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय के तीन चुनाव भी लड़े और दिल्ली विश्वविद्यालय  छात्र संघ के कार्यकारी पार्षद भी चुना गया | 1990 के पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा में और मंडल के अंदर सक्रिय रहा। 2007- 2012 के बीच मानसरोवर गार्डन क्षेत्र से निगम पार्षद भी रहा और  अपने कार्यकाल के अंदर विकास के कई कार्य कराए जिसे आज भी जनता याद करती है। 2012 के पश्चात दिल्ली प्रदेश भाजपा में दो बार कार्यकारिणी सदस्य, करोलबाग जिले क...

'समाज' के लिए 'युवा' बने 'मसीहा' , 'जरुरतमंद' को दिया 'रक्त'

Image
हरदोई। शहर के युवाओं ने एक बार फिर सभी को प्रेरित करते हुए समाज में एक सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की है । शहर स्थित कृष्णा नर्सिंग होम में एक डिलीवरी केस ऐसे समय पर आया जिस समय महिला के परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था मोहल्ले की ही एक महिला ने उसे कृष्णा नर्सिंग होम में भर्ती करवाया।महिला को खून की आवश्यकता हुई तो वहीं के डॉक्टर ने सामाजिक कार्य में आगे रहने वाले अंकित सिंह परमार से तुरंत संपर्क किया जिस पर अंकित की टीम के राहुल सिंह फौजी, नीतेश कुमार सिंह, पवन सिंह गौर, सुजीत सिंह, आमिर मंसूरी सहित कई लोग मौके पर पहुंचे।   डॉक्टर ने बताया महिला को खून की बहुत जरूरत है जितनी जल्दी हो सके रक्त की व्यवस्था करा दीजिये जिस पर टीम के ही सुजीत सिंह ने तुरंत रक्त दिया अगले दिन कोई सुधार ना होने पर एक यूनिट आमिर मंसूरी और एक यूनिट अंकित सिंह परमार ने भी रक्त दिया । इन युवाओं ने खून देकर महिला की जान बचाई साथ ही समाज को एक ऐसा संदेश दिया जिससे सभी प्रभावित हुए और हर जगह उनकी प्रशंसा की जा रही है ।  ये हमेशा मदद को आगे रहते जैसे ही टीम के किसी सदस्य के पास सूचना पहुंचती है पूर...

हिंदी फिल्म - बाबा रामसा पीर शुक्रवार को रिलीज हो गयी, जिसमें जाने-माने अभिनेता ऑशिम खेतरपाल प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं

Image
दिल्ली -  यह फिल्म राजस्थान के महान संत एवं समाज सुधारक बाबा रामदेव या बाबा रामसा पीर के जीवन से प्रेरित है   राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित फिल्म – शिरडी साई बाबा के निर्माता, जाने-माने अभिनेता ऑशिम खेतरपाल ने इसमें निर्माता और एक्टर दोनों ही रूपों में अपनी भूमिका निभाई है मौजूदा महामारी के बीच, लंबे इंतजार के बाद थिएटर खुलने पर, राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म बाबा रामसा पीर शुक्रवार को रिलीज हो गयी, जो कि बाबा रामसा पीर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले निर्माता, जा इससे पहले शिरडी साई बाबा नामक फिल्म बना चुके हैं, ने कहा कि यह फिल्म दिवाली से पहले थिएटर में आयी है, जो एक शुभ संकेत है। फिल्म में लीड रोल खुद खेतरपाल ने निभाया है, जबकि उनके विपरीत महिला लीड ग्रेसी सिंह हैं, जिन्हें 2001 में आयी ब्लॉकबस्टर फिल्म लगान में गौरी का रोल करने के लिए जाना जाता है। यह फिल्म राजस्थान के महान संत और समाज सुधारक के जीवन पर आधारित है। बाबा रामसा पीर को रनुजा के राजा भी कहा जाता है। वह पश्चिमी तट के सबसे चर्चित संत थे, जिन्होंने 14वीं सदी में हिंदू-म...

आत्मनिर्भर बन रहें हैं बाल अपराधी दिल्ली पुलिस और IACT की संयुक्त पहल "SANKALP" के द्वारा

Image
नई दिल्ली।  "एक कदम आत्मनिर्भरता की ओर" दिल्ली पुलिस की यह मुहीम एक बेहतर कुशल और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार है। कोरोना महामारी का ये दौर जहाँ क्लास रूम ट्रेनिंग्स पूरी तरह से बंद हो चुकी थी ऐसे समय में बेरोज़गारी से तंग आकर गलत राह की ओर न बढ़े इसलिए वहां इन भटके हुए बच्चों को शिक्षा की राह से जोड़े रखने के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर आया e-learning पोर्टल "SANKALP"। जिसकी शुरुवात Delhi Police ने IACT Education के साथ मिलकर की। जिसका उद्देश्य इन बच्चों को निजी स्थानों से शिक्षा प्रदान करना था। इस पोर्टल के ज़रिये बच्चों ने अपने चयनित कोर्सेज की ट्रेनिंग पूरी की। जहाँ इस e-learning पोर्टल "SANKALP" के माध्यम से बाल अपराधियों को डिजिटल लिटरेसी, कौशल प्रशिक्षण और भी बहुत सारे कोर्सेज प्रदान किये जायेंगे। इसके साथ ही इस e-learning पोर्टल को बहुत ही इंटरैक्टिव बनाया गया हैं जिससे की बच्चे इसे आसानी से इस्तेमाल कर पाये और साथ ही अपने डाउट क्लियर कर पाए 04 नवंबर 2020 को IACT एजुकेशन प्राइवे...

बेटी है वो बेटा नहीं - अंजली

Image
लखनऊ ।  इक्कीसवीं सदीं में भी बेटियां स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं । सरकारें कडे कानून के प्रस्ताव पारित करती हैं । लेकिन व्यवस्था चुरुस्त होने का मन ही नहीं करती । घोर अन्याय से आहत लखनऊ निवासी अंजली ने अपने शब्दों में दिल को स्पर्श करने वाली कविता लिखी है ............  बेटी है वो बेटा नहीं ,  जन्म लिया बिटिया ने , जब मां बोली परियों की रानी,  मेरी बिटिया सबसे प्यारी,  फिर बचपन की आई बहार, खेल- खिलौने- गुड्डा- गुड़िया , ये सब हैं बस एक त्यौहार , बेटी है वो बेटा नहीं ..........  बचपन बीता आया योवन , बदले कपड़े , बदला मौसम , दुनिया,समाज का पहरा हो गया, बेटी हो गई बस लाचार , बेटी है वो बेटा नहीं............  ना आजादी ना सपने हो , ना हो उड़ने के लिए खुला आसमान,  सिमट गई दुनिया बेटी की , बिटिया हो गई बस लाचार , बेटी है वो बेटा नहीं.............  कभी अंत हो गया कोख में , कभी हैवानियत की हो गई शिकार , कभी जली दहेज की खातिर,  आखिर क्यों है ये अत्याचार , बेटी है वो बेटा नहीं.............  बदली दुनिया,बदला समाज,  बदल गई हरेक तस्...

विजयदशमी के सुअवसर पर तुरैहा कश्यप विकास समिति ने किया शस्त्र पूजन

Image
मुरादाबाद यूपी - आज विजयदशमी के शुभ अवसर पर "तुरैहा कश्यप विकास समिति उत्तर प्रदेश" के तत्वावधान में अंबेडकर पार्क सिविल लाइन मुरादाबाद में शस्त्र पूजन किया गया जैसा कि हम जानते है विजय दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है आज देश भर में विजयदशमी का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है शस्त्र पूजन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर दयाल तुरैहा ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह चारों ओर से दुश्मन देश भारत पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं हमारे देश के नागरिक व सीमाएं सुरक्षित नहीं है हालांकि हमारा देश हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है लेकिन फिर भी भारत सरकार को चाहिए कि अपने देश के नागरिक व सीमाओं की रक्षा हेतु अधिक से अधिक शस्त्र भंडारण करने चाहिए "तुरैहा कश्यप विकास समिति" के पदाधिकारी भारत सरकार से सैन्य बल मजबूत व शस्त्र भंडारण की मांग करते हैं  रिपोर्ट:- प्रदीप कुमार कश्यप प्रेस प्रवक्ता तुरेहा, कश्यप विकास समिति उत्तर प्रदेश संपर्क सूत्र-9690916390,7906435921