Posts

डीएम साहब! कभी इधर भी भ्रमण कर लो

Image
हरदोई |     बावन  विकास क्षेत्र में सडके अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है जिससे गांव में रह रहे वाशिंदे भी किसी न किसी दिन दुर्घटना के शिकार हो जाते है लेकिन प्रशासन व किसी भी जनप्रतिनिधि की नजर इस बदहाल सडक पर नहीं पड़ती l दरअसल विकास खंड बावन के अंतर्गत ऐजा गांव , शाहाबाद से सांडी मार्ग से महज सात किमी दूर व ब्लाक मुख्यालय से 12 किमी की दूरी पर बसा है , गांव में अकसर वाहनों का आवागमन रहता है लेकिन सडक में जगह - जगह गढ्ढे होने की बजाय वाहनों को लंबे समय में यात्रा तय करनी होती है l बरसात के मौसम में तो और परेशानी हो जाती है लोग कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं लेकिन बेवस प्रशासन व जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देता l   लोक निर्माण विभाग के तहत बीस वर्ष पहले इस सडक की दशा बदली थी जिससे ग्रामीणों ने आस लगाई थी कि अब गांव के विकास की धुरी घूमने लगेगी लेकिन धीरे धीरे विकास के धुरी में जंग लग गई और वह जाम हो गई जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे, खाना पूर्ति करने के लिए दरअसल सडक की मरम्मत लगभग चार वर्ष पीछे हुई थी ग्रामीणों ने बताया कि  सडक में जहां - जहां गढ्ढे भरकर ...

थर्मल स्कैनिंग कर वितरित किए मास्क, किया जागरुक

Image
बावन, हरदोई   l कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के स्तर को कम करने के लिए पूर्व सैनिकों ने घर घर जाकर थर्मल स्कैनिंग कर मास्क वितरित किए l  सरहद से समाज तक संस्था के संस्थापक व पूर्व सैनिक राहुल सिंह ने शुक्रवार को विकास खंड के औहदपुर, लालेपुरवा, सुहेड़ी, बैजना, लगवाही आदि कई गांवों में घर घर जाकर थर्मल स्कैनिंग की व लोगों को महामारी से बचने के लिए मास्क भी दिए l पूर्व सैनिक राहुल सिंह ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन आने का अभी कोई आसार नहीं है इसलिए हम सबको अधिक से अधिक सावधानियां बरतनी चाहिए घर से बाहर निकलते समय मुंह व नाक को मास्क या गमछा से अच्छी तरह से ढक लें, भीड भाड इलाके में जाने से बचे, महामारी से बचने के लिए सावधानियां ही हमारे लिए कारगर साबित होंगी l इस मौके पर संस्था के संस्थापक राहुल सिंह 'फौजी' , अमरेंद्र सिंह , सत्यभान सिंह, गौरव सिंह व कई ग्रामीण मौजूद रहे l थर्मल स्कैनिंग करते पीपीई किट पहने स्वास्थ्यकर्मी 

भाजपा सरकार में किसान, युवा, व्यापारी ,छात्र पूर्णतय: त्रस्त - रामज्ञान

Image
हरदोई  l समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष ने बालामऊ विधानसभा में सार्वजनिक बैठक मझिगवां के गांव परसपुर में निजी आवास पर संपन्न की l बिग्रेड के पूर्व जिलाध्यक्ष व सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से लग जाइये और प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों की चर्चा करने के साथ ही सभी वर्गों के लोगों को पार्टी का हिस्सा बनाएं l   श्री गुप्ता ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में किसान, युवा, व्यापारी, छात्र पूरी तरह से परेशान हैं बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी सरकार अपने किए गए वादों से भटक चुकी है भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है आगरा में चौंतीस यात्रियों से भरी बस का हाइजैक होना अत्यंत दुखद व दिल दहला देने वाली घटना है बच्चियों से बलात्कार कर उनकी हत्या की जा रही हैं , अपराधी बेख़ौफ घूम रहे हैं l महिलाएं स्वयं को असहज समझ रही है जिससे पूरे प्रदेश में भय का माहौल व्याप्त है भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार दिनोंदिन बढ रहा है l  इस मौके पर समाजवादी...

हाथी धोरा पालती , जै तन्हैया लालती - PRESS INDIA 24

Image
हरदोई l कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास में अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था l इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण ज्यादातर लोगों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अपने घरों में ही मनाई  l  फोटो नं. ०१: आर्यन सिंह  मंगलवार को पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व कम हलचल में ही मनाया गया यह प्रभावी कदम कोरोना वायरस के जारी प्रकोप के कारण जिम्मेदार लोगों ने अपनाया l   मंगलवार को लोगों ने अपने श्रीकृष्ण अवतारी बच्चों को पीताम्बर धारण करवाकर भगवान श्रीकृष्ण की उपाधि दी l तस्वीर में दिख रहा बालक आर्यन सिंह है जो प्रत्येक वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का अवतारी बनकर लोगों का दिल जीत लेता है , सिर पर झिलमिलाता मुकुट , होठों पर छाई लालिमा , गले में पहने बैजयंती माला और छोटी-सी बांसुरी से तस्वीर ज्यादा ही मनमोहक दिख रही है l आर्यन सिंह ने तोतले शब्दों में ' हाथी धोरा पालती,जै तन्हैया लाल ती ' कहकर सभी का मन मोह लिया l ...

पत्रकारों को भी मिले कोराेना वारियर्स की उपाधि - शास्त्री

Image
ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री ने कहा है कि देश मे कोरोना महामारी की वजह से मीडिया जगत गंभीर आर्थिक संकट झेल रहा है, फिर भी देश के समस्त अखबार, मीडिया चैनल व पत्रकार दिन रात  अपनी जिम्मेदारियां निभाने में लगे है। यहां तक की देश के कई पत्रकारों की जान भी जा चुकी है, और वर्तमान में काफी संख्या में इस महामारी से ग्रसित व इलाज के अभाव में बीमार हैं, और कुछ पत्रकार साथी अस्पतालों में भर्ती हैं इसके बावजूद सरकार अभी तक पत्रकारों को वारियर्स नहीं माना। हम सरकार से लगातार मीडियाकर्मियों को भी कोरोना वारियर्स मानने व उन्हें बीमा कवर देने की मांग कर रहे है। लेकिन खेद है कि अभी तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया बल्कि उल्टा अखबारों एवं पत्रकारों के विरुद्ध सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के अधीन ज्ञापन ब्यूरो ऑफ आउटरीच कम्युनिकेशन (डीएवीपी) द्वारा जबरदस्ती नई ज्ञापन नीति 2020 लागू कर दिया गया जो बहुत ही दुःखद है। जबकि देश के प्रधानमंत्री महोदय एवं देश के समस्त प्रदेश सरकारे भी इस महामारी के दौर में मीडिया की प्रशंसा तो कर...

रक्तदान करने के लिए आगे आए विवेक - PRESS INDIA 24

Image
  लोनार  l कोतवाली में तैनात सिपाही की दरियादिली लोगों के जहन में हर वक्त बसर करती है यह सिपाही हरदम तन-मन-धन से मदद करने में अग्रणी रहता है |  विवेक शर्मा आरक्षी के पद पर कोतवाली लोनार में तैनात हैं | लाकडाउन के दौरान कोतवाली क्षेत्र में मिले गैर जनपद बुजुर्ग की आर्थिक मदद कर सकुशल घर पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी निभाई |  शनिवार की सुबह को जनपद हरदोई में लोनार पुलिस के डिजिटल वालेंटियर ग्रुप में एक व्यक्ति ने एक यूनिट खून देने की अपील की थी कहा था कि एक बच्चा सडक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे रक्त की अति आवश्यकता है जो एक निजी अस्पताल में भर्ती है |  उक्त की पोस्ट पर आरक्षी विवेक ने जबाव देते हुए रक्त देने की हांमी भर दी जिससे आरक्षी विवेक की चहुंओर सराहना होने लगी | डिजिटल वालेंटियर ग्रुप पर भी विवेक का हौसलाफजाई करने के लिए ग्रुप सदस्यों ने नेक काम करने की प्रशंसा की | आरक्षी विवेक शर्मा ने रक्त की पोस्ट डालने वाले से संपर्क कर रक्त देने हेतु जाने लगे तो रक्त की मांग करने वाले व्यक्ति ने धन्यवाद देते हुए कहा कि रक्त मिल गया है अभी रक्त की आवश्यकत...

कारगिल शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि -PRESS INDIA 24

Image
हरदोई | शहर स्थित अमर जवान चौक पर सरहद से समाज तक संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी | संस्था अध्यक्ष राहुल सिंह ' फौजी ' ने बताया कि इसी दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच लगातार 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन इसका अंत हुआ और इसमें भारत की शानदार विजयी हुई | बता दें कि कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान के लिए यह दिवस मनाया जाया है  |  इस मौके पर संस्था अध्यक्ष राहुल सिंह फौजी, सरोज फौजी, रामसिंह फौजी, सर्वदमन सिंह फौजी, लव कुमार फौजी मौजूद रहे |