Posts

श्रवण मास के पहले सोमवार को तुरैहा कश्यप विकास समिति ने किया प्रसाद वितरण समारोह का आयोजन

Image
उत्तर-प्रदेश : श्रवण मास के आरंभ के उपलक्ष्य में भक्तों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है साथ ही करोना काल को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी है इसी क्रम में संभल में श्रावण मास के पहले सोमवार के शुभ अवसर पर सरकार द्वारा जारी किए गए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन करते हुए "तुरैहा कश्यप विकास समिति" के तत्वाधान में प्राचीन घटलेश्वर महादेव मंदिर सिद्ध पीठ चंदौसी (संभल) में प्रसाद (खीर) वितरण का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के आयोजन से भक्त जनों की श्रद्धा और आस्था को एक नया आयाम मिला धद्धालुओ ने भगवान शिव को नमन करते हुए प्रशाद ग्रहण करके आयोजन को सफल बनाया । रिपोर्ट :- प्रदीप कुमार कश्यप प्रेस प्रवक्ता तुरेहा कश्यप विकास समिति यूपी। 

क्षेत्र में एक और पॉजिटिव मरीज मिलने से हडकंप

Image
हरदोई , पौरुष पांडेय |  विकास खण्ड कछौना में एक और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने से हड़कम्प की स्थिति है।  बताते चलें कि विकास खण्ड कछौना के खजोहना गांव में एक प्रवासी की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। यह प्रवासी 12 जून को निजी साधन द्वारा महाराष्ट्र से अपने गांव आया था, जिस पर गांव वालों ने उसे गांव के बाहर बने पंचायत घर में रुकवा दिया और प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद नोडल अधिकारी विकास सिंह एलटी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने 14 जून को उसका सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया। मंगलवार को आई रिपोर्ट में वह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग समेत प्रशासन में हड़कम्प मच गया। तुरंत उस व्यक्ति को इलाज के लिए मलिहामऊ कोविड अस्पताल भेजा गया और उसके पूरे परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है। विकास सिंह एलटी की टीम द्वारा हिस्ट्री लेकर गांव के अन्य लोगों को चिन्हित कर सैंपलिंग की गई, साथ ही सभी ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। पूरे गांव को सैनिटाइज भी किया गया। गांव की निगरानी समिति को सक्रिय किया गया है। एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से गांव...

कोरोना काल में समाजसेवियों को किया सम्मानित

Image
हरदोई |  राष्ट्रीय सनातन संघ संस्था ने समाज के प्रति सेवाभाव व लगन को देखते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कामिनी सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा। श्रीमती सिंह ने अपनी बात रखते हुए बताया कि यह सम्मान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व व सम्पूर्ण महिला टीम के सहयोग से संभव हो पाया है अतः इस सम्मान को सम्पूर्ण महिला टीम का सम्मान बताया उन्होंने कहा सम्पूर्ण महिला टीम के सहयोग से ही हम समाज के प्रति कार्य कर पा रहे । इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद महामंत्री राहुल सिंह फौजी, युवा जिला अध्यक्ष अंकित सिंह परमार व राष्ट्रीय सनातन संघ से जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, जिला संयोजक अमन सिंह व गीतेश सिंह, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, सह-मीडिया प्रभारी मनीष मिश्र , प्रथक द्विवेदी,पिहानी ब्लॉक अध्यक्ष  उज्ज्वल मौर्य, सांडी ब्लॉक अध्यक्ष विवेक कुमार, जिला मंत्री आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

खोजी टैंक से बुझेगी प्यास, मिलेगी राहत

Image
हरदोई |  क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव व कथाव्यास अनूप ठाकुर ने बेजुवानों के लिए दाना पानी की सहायता कर एक अनोखी पहल शुरु की है | श्री ठाकुर ने विचार -विमर्श करने के बाद पक्षियों के लिए टीन को कट कर एक खोजी टैंक बनाया जिसके चारों ओर दाना व बीच में पानी की व्यवस्था की है जिससे पक्षी भीषण गर्मियों में शीतल पेय व दाना का लुफ्त उठा सकें | श्री ठाकुर जी ने बताया कि बेजुवानों पर लोग ध्यान कम देते हैं जिससे पक्षी इस भीषण गर्मी में बेहाल हो जाते है | श्री ठाकुर जी ने बताया कि हमारे किसी भी कार्य में धर्मपत्नी व परिवारीजनों को हरदम सहयोग रहता है और हम एक हजार एक खोजी टैंक रखेंगे इसी कड़ी में हम किसी नेक काम की ओर निरंतर बढ़ पा रहे हैं मेरी अपील है कि आप सब खोजी टैंक बनाकर बेजुवानों की मदद करें  |

सामाजिक संगठन ने नवनियुक्त टीम के साथ वितरित की राशन सामग्री

Image
क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन के संरक्षक श्यामू सिंह ने अपने निवास पर संस्थान के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय सिंह के हरदोई प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया , फूल -मालाओं से स्वागत करने के बाद संगठन के संरक्षक श्यामू सिंह ने गरीब, असहाय लोगों को राशन किट वितरित की | युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण करते संरक्षक व अन्य |  संस्थान के संस्थापक मुकेश विक्रम सिंह व कार्यकारिणी अध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह ने संगठन का विस्तार करने के लिए कई नवयुवकों को संगठन की अहम जिम्मेदारी सौंपी है  , जिसमें  प्रदेश उपाध्यक्ष का माल्यार्पण करते संरक्षक व अन्य |  सौरभ शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष , हर्ष गुप्ता को सोशल मीडिया प्रभारी, गौरव शर्मा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी व अहिरोरी का ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह को बनाया गया है सभी नियुक्तियां जनपदीय कार्यालय से संबंधित है | इस मौके पर उक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ मिथिलेश सिंह तत्यौरा , कमल सिंह बाबा मंदिर व अंबुज सिंह मौजूद रहे |      राशन किट वितरित करते राष्ट्रीय संरक्षक |

यूपी में जल्द शुरू हो सकती है रोडवेज़ बस सेवाएं, नए नियम होंगे सख्ती से लागू

Image
उत्तर प्रदेश - खबर के अनुसार जल्द ही उत्तर प्रदेश में अब रोडवेज की बस सेवाएं शुरू हो सकती है सूत्रों की माने तो 1 जून से ये सेवाएं आरंभ हो सकती हैं साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नए नियमो का सख्ती से पालन करना होगा सरकार की गाइड लाइन्स के नियमो के पालन कराने की जिम्मेदारी बस अड्डा प्रभारी तथा ड्राइवर, कंडक्टर की होगी  - अब 60 सीटर बसों में केवल 30 यात्री ही सफर कर पाएंगे -बस मे रक्खी होंगी सेनेटाइजर की बोतलें बसों को भी किया जाएगा सेनेटाइज -बिना मास्क पहने व्यक्तियों को बस अड्डा परिसर में प्रवेश की अनुमति नही मिलेगी  -यात्रियों को सेनेटाइज करने के बाद ही यात्रियों को बैठने की अनुमति मिलेगी  काफी दिनों से खड़ी बसों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है आगामी 1 जून से सेवाएं शुरू होने की पूरी संभावना है ।

दिल्ली में जल्द शुरू हो सकती है मेट्रो सेवा, सोशल डिस्टेंसिंग के होंगे सख्त नियम

Image
दिल्ली- दिल्ली एनसीआर वासियों के लिए ये खबर राहत भरी हो सकती है लॉक डाऊन में लगी हुई सख्त पाबंदियां धीरे-धीरे छटती जा रही है नए नियमो के साथ सेवाएं फिर शुरू हो रही है ऐसे में दिल्ली मेट्रो का शुरू होना अपने आप मे सुकून भरा फैसला हो सकता है लेकिन इस यात्रा में सोशल डिस्टेंसिंग भही बेहद जरूरी होगी  वैसे तो दिल्ली मेट्रो ने 18 मई से सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर ली थी लेकिन अब खबरें आ रही है कि 27 मई से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुरू हो सकती है सूत्रों की माने तो दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों को 26 मई को ही उपस्थित रहने को कहा गया है  मेट्रो में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए एक कोच में केवल 50 यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति मिलेगी टोकन की जगह स्मार्ट कार्ड का प्रयोग आवश्यक होगा तथा मास्क पहनना अनिवार्य होगा परिस्थिति के अनुसार नियमो में बदलाब संभव है अभी इस बात की आधिकारिक घोषणा नही हुई है लेकिन जिस तरह एक के बाद एक सेवाएं आरंभ की जा रही है उससे ये कयास लगाए जा रहे हैं की जल्द ही मेट्रो का नंबर लग सकता है