Posts

वरिष्ठ समाजसेवी का किया भव्य स्वागत

Image
04 नवंबर, 2019 प्रेस इंडिया २४, ब्यूरो | हरदोई | जनपद में जय भोले सेवा समिति (बेटियों की आवाज) के बैनर तले महामहिम राष्ट्रपति महोदय से सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवी डॉ आशीष गुप्ता का डीएम चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया | जिसमें कार्यकर्ताओं नें बढचर कर हिस्सा लिया | संगठन की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा कुशवाहा की अगुवाई में स्वागत सम्मेलन संपन्न हुआ व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष विटान श्री, जिला सचिव नीतू सिंह, कोषाध्यक्ष अंजली तिवारी के साथ कई पदाधिकारी मौजूद रहे |

दरोगा की सर्विस रिवाल्वर से सिपाही द्वारा की गई आत्महत्या मामले में , पुलिस अधीक्षक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Image
31 अक्टूबर 2019 बागपत उत्तर प्रदेश - बागपत जिले में सिपाही के आत्महत्या करने का एक मामला सामने आने से हड़कम्प मचा हुआ है जहां दोघट थाना क्षेत्र में कस्बा टीकरी चौकी पर तैनात सिपाही ने दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है जिसकी सूचना मिलने के बाद लोगो मे हड़कम्प मच गया और वहां पर लोगो की भीड़ जमा हो गई । फ़िलहाल मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी मामले की तफ्तीश में जुटे है कि सिपाही की आत्महत्या के पीछे क्या कारण था । दरअसल आपको बता दे कि अमरोहा जनपद के तरारा गांव का रहने वाला सिपाही प्रवीण कुमार 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था और वह पिछले काफी समय से बागपत जिले में दोघट थाना क्षेत्र के कस्बा टीकरी चौकी पर तैनात था और आज सुबह सिपाही प्रवीण कुमार ने चौकी इंचार्ज दरोगा भगवत प्रसाद की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को कनपटी से सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया ओर घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गई । वही इस मामले पर एसपी बागपत प्रताप गोपेन्द्र यादव का कहना है कि सिपाही पिछले कुछ समय से छुट्टी पर घर भी गया हुआ था और बीमार भी...

सिपाही ने खुद को गोली मार कर की  आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Image
31 अक्टूबर 2019 बागपत उत्तर प्रदेश :-  सिपाही ने खुद को गोली मार कर की  आत्महत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश पुलिस में 2016 बैच में भर्ती हुआ था प्रवीण कुमार, अमरोहा जनपद के तरारा गॉव का रहने वाला था म्रतक सिपाही प्रवीण कुमार, चौकी पर तैनात दरोगा भगवत प्रसाद की सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार किया सुसाइड, सुसाइड के कारणों का अभी तक नही चला पता, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँचे कई अधिकारी, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस, दोघट थाना क्षेत्र के टिकरी पुलिस चौकी की घटना । रिपोर्ट - प्रमोद गोस्वामी

कांस्टेबल की मदद से बेसहारा को मिली नई जिंदगी -PRESSINDIA24

Image
हरदोई,ब्यूरो| बावन, संवाद सूत्र | 'खुद को कर बुलन्द इतना, खुदा खुद पूछे बंदे बता तेरी रजा है क्या'  कहावत भी सही कही गई है कि लोगों को दूसरे कार्योंं को करने , गरीब, बेसहारा व बेेेवस लोगों की मदद करने से पहचान बन जाती हैै जिससेे चहुंओर वाहवाही होने लगती है |   कोतवाली लोनार में कांस्टेबल के पद पर तैनात विवेक शर्मा अपने अच्छे कामों से सुर्खियों में बने रहते है जो कभी गरीब ठेलेवालों की आर्थिक सहयोग कर तो कहीं घायलों की मदद कर उन्हें अपनी नई जिंदगी जीने का हक अदा करते है | पुलिस का नाम  सुनते ही कई लोगों के जहन में नकारात्मक धारणा की बत्ती जरूर जलने लगती है और पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो जाते है लेकिन यहां उन्हीं कई लोगों की नकारात्मक धारणाओं को सकारात्मक सोंच को बदलने का काम कांस्टेबल विवेक शर्मा लगातार करते आ रहे है |  कांस्टेबल विवेक शर्मा बताते है कि मैं अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद प्रभारी निरीक्षक महोदय से आज्ञा लेकर अपने कमरे और छत को रोशन करने के लिए मोमबत्ती और दीये लेने  कसबा बावन बाजार जा रहा था वहीं दीपावली के त्यौहार पर घर न जाने का दुख ...

बाइक ने बाइक को मारी टक्कर, दो पुत्र समेत मां भी घायल

Image
हरदोई, ब्यूरो| बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम जरसेनामऊ में पीछे से बाइक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए |  जानकारी के अनुसार आशीष (26) , आदित्य (12) पुत्र लखन,  किरन (35) पत्नी लखन सभी  भैया दूज के लिए जा रहे थे तभी अचानक हादसा हो गया |आनन-फानन में 108 एंबुलेंस से सीएचसी बिलग्राम लाया गया जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है।

चलती ऑटो से मोबाइल छीन लेते है बेखौफ झपटमार बाइकर्स , दिल्ली की सड़कों पर मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी

Image
25 सितंबर 2019 दिल्ली :- दिल्ली की सड़को चलते समय अगर आप मोबाइल चला रहे है  तो सावधान हो जाइए क्यों कि बाइकर्स कभी भी आपका मोबाइल छीन सकते है दिल्ली के खजूरी चौक के आस-पास ऐसे झपटमार सक्रिय है जो बाइक पर आते है और चलते ऑटो से लोगो के हाथ से मोबाइल छीन कर  फरार हो जाते है इन्हें किसी का डर नही है न पकड़े जाने का न पुलिस का कोई खौफ है बेखौफ सड़को पर वारदातों को अंजाम दे रहे है ऐसे बाइकर्स ऑटो में सफर करते समय या पैदल चलते समय मोबाइल पर बात करना या मोबाइल चलाना आपको महंगा पड़ सकता है झपटमार चलते ऑटो के पास बाइक ले कर आते है और एक ही झपट्टे में मोबाइल छीन कर फरार हो जाते है और लोग भौचक्के देखते ही रह जाते है लगातार ऐसी ही वारदाते दिल्ली की सड़कों पर हो रही है ये घटनाएं बताती है कि यहां अपराधियो में दिल्ली पुलिस आ कोई खौफ नही है अपने सामान की सुरक्षा जनता को स्वयं करनी होगी

आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध व्यक्ति की मौत , बाल बाल बची महिला

Image
23 सितंबर 2019 बिहार:- समस्तीपुर /बिथान:-राजेश कुमार रौशन की रिपोर्ट/ बिथान :- थाना क्षेत्र के जगमोहरा गाँव के 65 वर्षिय मृतक फूलो साहु पिता स0 दुखा साहु की मौत बिजली गिरने से हो गई बताते चलें कि 1:30 बजे लग भग फूलो साहु मृतक गाँव से उत्तर करेह नदी के बल में अपने खेत से मवेशी की चारा लाने गया था अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली उनके शरीर पर आ गिरी जिससे उनकी की मौत घटना स्थल ही हो गई  जबकि जगमोहरा पंचायत के खनुया गाँव के मुकेश सदा के 25 वर्षिय पुत्री कंचन देवी आकाशीय विद्युत की चपेट में आजाने से गंभीर रूप से झुलस गई है ।बताते चलें कि की कंचन देवी अपने गाँव खनुया से ससुराल कौनिया कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अपने ससुराल जा रही थी तभी अचानक भटगांव घाट पर नाव से पार होने के क्रम में अचानक तेज बारिस के साथ बिजली गिर गई जिससे नाविक समेत तीन व्यकि जुलस गए सभी का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है समाचार प्रेसित करने तक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।