Posts

जिलाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने निकाला फ्लैग मार्च , बकरीद पर भाईचारे का संदेश

Image
10 अगस्त 2019 बिहार समस्तीपुर - रोसड़ा अनुमंडल पहुंचे जिला पदाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह। जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च। रोसड़ा थाना परिसर में जिला पदाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह एवं पुलिस कप्तान समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन,अनुमंडल पदाधिकारी अमन कुमार सुमन,भूमि सुधार उप समाहर्ता जय चन्दर यादव , रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहियार अख्तर , रोसड़ा थाना अध्यक्ष अमित कुमार एवं रोसड़ा के प्रबुद्ध व्यक्ति के बीच बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई । जिसमें बकरीद पर्व को लेकर अहम चर्चा हुई । जिसमें जिला पदाधिकारी ने बताया कि बकरीद पर्व में हम हिदुओ को आपसी सहयोग कर भाई चारे के साथ पर्व मनाने में सहयोग करना चाहिए। दोनो कोम के लोगों में आपसी सोहर्द बना कर रखने की अपील की। तथा सभी लोगों को मिलजुल कर त्योहार को मानने पर बल दिया रोसड़ा अनुमंडल कार्यालय होते हुए महावीर चौक सिनेमा चौक बड़ी दुर्गा स्थान डाक बंगला तक फ्लैग मार्च निकाला गया।

जमीनी विवाद में 4 लोग घायल , पुलिस से की कार्यवाही की मांग

Image
10 अगस्त 2019 बिहार समस्तीपुर - रोसड़ा थाना अंतर्गत मलकाना मुसहरी मैं जमीनी विवाद को लेकर 4 लोग घायल हो गए।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मलकाना मुसहरी  लपटोलिया गांव  के स्वर्गीय राम सदा के पत्नी जेठानी देवी ने बताया की उनके ही गांव के  उचित सदा, सुंदर सदा, गनेशी सदा, शिवा सदा, संजीत सदा, जुगती देवी ,ममता देवी ,इन सभी का जमीन को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत गाली गलौज एवं मारपीट तक पहुंच गई जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में  जेठानी देवी ,हरिकिशन सदा ,आशा देवी ,खुशबू देवी, बुरी तरह जख्मी हो गए जिसकी इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है  इस संबंध में पीड़ितों ने रोसड़ा थाना में आवेदन देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। राजेश कुमार रौशन की रिपोट समस्तीपुर

14 सूत्रीय मांगो के समर्थन में भाकपा कार्यकर्ताओ ने किया धरना प्रदर्शन

Image
09 अगस्त 2019 बिहार समस्तीपुर :- 14 सूत्रीय मांगों के समर्थन में समस्तीपुर के रोसड़ा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। जहां केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर इंकलाब जिंदाबाद रोसड़ा प्रखंड को सूखा क्षेत्र घोषित करों, आवाज दो हम एक हैं, कन्या विवाह योजना का राशि का भुगतान जल्द करो, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का तीन हजार लागू करों, का नारा लगाते हुए विरोध जताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा नेता सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि पूरे देश में आज क्रांति दिवस है आज का दिन का ऐतिहासिक महत्व हैं। आज ही के दिन आजादी के मुकाम पर दहलीज तक पांव रखा था। इसलिए क्रांति दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के किसान मजदूर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के डपोरसंखी नारों के संदर्भ में बिहार के तमाम प्रखंडो पर धरना-प्रदर्शन किया गया है। सरकार ने 5 डिसमिल जमीन देने का वादा किया था, छुटे हुए परिवारों का राशन कार्ड, कन्या विवाह योजना एवं सूखा क्षेत्रों के पीड़ितों को राहत योजना का वादा पूरा नहीं कियाव है इसी के विरोध में धर...

संभल के हरिहर मंदिर में 300 शिवसैनिकों ने किया जलाभिषेक, प्रशासन से मंदिर मुक्त कराने की अपील

Image
09 अगस्त 2019 मुरादाबाद :- जिला संभल में स्थित पृथ्वीराज चौहान द्वारा निर्मित हरिहर मंदिर में 300 शिवसैनिकों ने किया जलाभिषेक आज मुरादाबाद के शिवसेना जिलाध्यक्ष डॉo रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने हुंकार भरी तथा मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से जा कर संभल में भोले बाबा का जलाभिषेक किया डॉo रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि हिंदुओं के आखरी सम्राट पृथ्वीराज चौहान द्वारा निर्मित संभल के मोहल्ला कोटपूर्वी में हरिहर मंदिर स्थित है तथा यह मंदिर लगभग 100 बीघा में जमीन में फैला हुआ है तथा आज भी यहां इतिहास की झलकियां देखने को मिलती है आज भी परिक्रमा बनी हुई है तथा जंजीर लटकी हुई है पृथ्वीराज चौहान की बेटी बेला का डोला एआज भी मठ के रूप में बना हुआ है इस मंदिर को मुक्त कराने के लिए रोहिल्ला राजपूतों ने 3 बार आक्रमण किया था सन 1857 में हरिहर मंदिर हिंदुओ के कब्जे में था लेकिन अंग्रेजी शाशनकाल में इस मंदिर को पुरातत्व विभाग ने संरक्षित कर दिया हैरानी की बात ये है कि मुसलमान आज भी यहां नमाज  पढ़ते हैं तथा हिंदुओ को यहां पूजा पाठ नही करने दिया जाता है तुरैहा ने बताया कि पुरातत्व व...

गुप्तेश्वर महादेव मंदिर जिन्हें छोटा अमरनाथ भी कहा जाता है , इलाके में बिजली न होने से दर्शनार्थी परेशान

Image
08 अगस्त 2019 मध्यप्रदेश के महेष्वर तहसील क्षेत्र का मामला यहां करहि टप्पा क्षेत्र से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर है,भोलेनाथ कि गुफा ,जो कि आस पास के क्षेत्र वासी इसे छोटा अमरनाथ के नाम से जानते है ,इस गुफा के आसपास पूरा पहाड़ी इलाका है। इस गुफा को खोदरा महादेव व गुप्तेश्वरनाथ भी कहा जाता है । यहां दिन में तो भक्त जा सकते है लेकिन रात में नही जा सकते । हजारो भक्त यहां श्रावण महीने में इस गुफा वाले शिवलिंग के दर्शन करने आते है । यहां पर रास्ता बहुत ही कठिन व सकरा होने से परेशानियो का सामना करते हुए मंदिर परिसर तक जाना पड़ता है । यहा पर न तो कोई बिजली की व्यवस्था है न ही रास्ते ठीक है भक्तो का कहना है कि अगर यहां पर रास्ते की परेसानी दूर हो जाये तो रोज सैकड़ो भक्त यहां आकर इस छोटे अमरनाथ के दर्शन का लाभ ले सकते है ,जैसे ही भक्त यहां आते है ,ओर यहां आकर अम्रत झरने में नहाते तो उनकी पूरी थकान चली जाती है , जैसे कोई नई शक्ति मिल गयी हो फिऱ गुफ़ा के अंदर जाकर पूजा पाठ व जो भी हवन अभिषेक हो किया जाता है मध्यप्रदेश में महेस्वर जैसे पवित्र नगरी के आस पास क्षेत्र में लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर...

रंगदारी नही देने पर जानलेवा हमला , घायल युवक ने लगाए गंभीर आरोप

Image
08 अगस्त 2019  बिहार - रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला  समस्तीपुर में रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की नियत से दबंगों द्वारा हमला करने का एक मामला सामने आया है। घटना उस वक्त की बतायी जा रही है। जब जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के खैरा लालपुर निवासी स्वर्गीय राम पुकार सिंह के पुत्र संदीप कुमार सिंह रोसड़ा बाजार से मार्केटिंग कर अपने घर खैरा लालपुर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के कुछ दूर पहले सोनुपुर दुर्गा स्थान मंदिर के समीप घात लगाये रंगदारो द्वारा जानलेवा हमला करने की बात कही जा रही है। हमला में गंभीर रूप से घायल संदीप कुमार सिंह को रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था देखते हुए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया है । घायल युवक संदीप कुमार सिंह का कहना है कि मेरा भाई दिलीप कुमार सिंह जन वितरण प्रणाली विक्रेता है और मेरे भाई से दबंगों द्वारा बोला गया कि डीलरी करना है। तो रंगदारी के तौर पर मुझे चार बोरा एक्स्ट्रा चावल देने को कहा जिस पर मैंने कहा कि डीलर मेरा भाई है मेरे भाई से जाकर बात करो । इसी बात पर अचानक हम पर जानलेवा हमला किया गया । जब मैं ने शोर मचाया ...

लोन दिलाने के नाम पर ठगी , एटीएम द्वारा लगभग 40 महिलाओं के खाते से रुपये निकलने का आरोप

Image
08 अगस्त 2019 बिहार :- महिलाओं का आरोप लोन के नाम पर धोखाधड़ी भोले वाले लोगों को गांव के ही युवक ने दिया धोखा। गरीब लोगों की हो रहा है शोषण लोगों को ठगने का नया फंडा लोन के नाम पर आसानी से लोग हो जाते हैं शिकार। रोसरा अनुमंडल के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी करर्क गांव की दर्जनों भर से ऊपर महिलाओं ने विभूतिपुर थाना पर पहुंचकर न्याय के लिए गुहार लगाई है। सूत्रों से मिली जानकारी में लोगों ने बताया कि देसरी गांव निवासी मोहम्मद खुदूश के पुत्र मोहम्मद नबी हुसैन ने देसरी गांव के मजदूर तबका के लोगों को लोन देने के नाम पर है महिलाओं से पहले बैंक में अकाउंट खुलवाया फिर एटीएम कार्ड मंगवाया गया उसके बाद मोहम्मद नबी हुसैन ने महिलाओं से कहा कि लोन की राशि मैं खुद आप लोगों को निकासी करके दूंगा। बताते चलें कि गांव के लोग भोले तो भोले ही होते हैं महिलाओं ने मोहम्मद नबी हुसैन के ऊपर विश्वास करके एटीएम कार्ड दे दिए उसके बाद मोहम्मद नबी हुसैन लगभग 40 महिलाओं के अकाउंट से रुपये निकासी कर फरार हो गया हैं सत्य क्या है ये जाच का विषय है लेकिन गरीब महिलाएं आस  लगा कर बैठी थी कि अब ल...