Posts

लखनऊ : पिछड़े व् अति पिछड़े समाज के वरिष्ठ नेता लौटनराम निषाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 29 जुलाई शाम रक्खा जायेगा पुलिस कस्टडी में

Image
लखनऊ : पुलिस ने पिछड़े समाज के वरिष्ठ नेता लौटनराम निषाद को लखनऊ के थाना गोसाई गंज की पुलिस ने आज उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें क्षेत्र की ...

इलाहबाद : अमितशाह को काले झंडे दिखाने वाली दोनों लड़कियों को पुलिस ने भेजा जेल

Image
28 जुलाई 2018 इलाहबाद : शुक्रवार को इलाहाबाद में अमितशाह के काफिले को रोक कर उन्हें काले झंडे दिखाना दो छात्राओं को महंगा पड़ गया । पुलिस ने छात्राओं के बाल पकड़ कर खींचते हुए अभद्रता से गाडी में डाल दिया तथा सड़क जाम करने सहित अन्य विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया है छात्राओं को सोमवार तक जेल में ही रहना होगा क्यों की रविवार को न्यायलय में अवकाश होता है । लेकिन पुलिस ने जिस तरह इन छात्राओं से अभद्रता की है उससे सभी सन्न रह गए है पुलिस के इस कारनामे का वीडियो भी  मीडिया में दिखाया जा रहा है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों छात्राओं का कसूर सिर्फ इतना था कि ये छात्राएं देश में बढ़ रही बलात्कार और गैंगरेप की घटनाओं को लेकर अपना विरोध जता रही थी । 

यूपी हरदोई - :शिक्षा राष्ट्र और समाज के विकास का आधार है-रानू...

Image
२८ जुलाई, २०१८ /शनिवार यूपी हरदोई /सवायजपुर (ब्यूरो) -  शिक्षा एक ऐसी चाभी है जिससे हर समस्या रूपी ताले को खोला जा सकता है शिक्षा राष्ट्र और समाज के विकास का आधार है बिना शिक्षा के सभ्य समाज की कल्पना भी नही की जा सकती है भाजपा शिक्षा की शक्ति को जानती है और शिक्षा में व्यापक स्तर पर सुधार के लिए संकल्पबद्ध है प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक में जो खामियां है उन्हें दूर किया जाएगा उक्त उद्गार सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह "रानू" ने बेसिक शिक्षा परिषद के विभिन्न विद्यालयों में यूनिफार्म वितरिण कार्यक्रम में व्यक्त किये।   मा0 विधायक श्री रानू ने भरखनी विकास खण्ड के ग्राम सवायजपुर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय व ग्राम भरखनी के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय और हरपालपुर विकास खण्ड के गौरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म व बैग वितरित किये। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार बेसिक शिक्षा का कायाकल्प कर इन विद्यालयों को कान्वेंट की तर्ज पर विकसित करना चाहती है सरकार की मंशा है कि गांव के गरीबों के बच्चे भी ...

यूपी हरदोई : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मोटरसाइकिल चालकों की मौत

Image
  यूपी हरदोई -  कासिमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संडीला-गौसगंज मार्ग पर सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज कहली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई  युवकों की पहचान पास मिले फोन पर संपर्क कर हो सकी        थाना माधौगंज के ग्राम अब्दुल्लापुर रुकनापुर निवासी दो युवक अवनीश कुमार सिंह (31) पुत्र सुरेंद्र विक्रम सिंह और अंशुल (27) पुत्र करन सिंह शुक्रवार रात को किसी कार्य हेतु मोटरसाइकिल UP30W7487 सुपर स्प्लेंडर से लखनऊ जा रहे थे  रात करीब 8:00 बजे गौसगंज-संडीला मार्ग पर स्थित सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज कहली के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी  जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन लेकर चालक मौके से फरार हो गया  सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े युवकों को देखकर राहगीरों ने संबंधित थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी  सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा युवकों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लाया गया  जहां चिकित्सक ने उन्हे...

यूपी शामली : धूमधाम से मनाई गई पूर्व सांसद फूलनदेवी की पुण्यतिथि, किया गया माल्यार्पण

Image
27 जुलाई 2018 यूपी शामली: खबर के अनुसार शामली में 25 जुलाई को पूर्व सांसद फूलनदेवी की पुण्य तिथि धूमधाम से मनाई गई । पर हापुड़ से उपस्थित हुए समाज सेवी उमेश कुमार कश्यप ने फूलन देवी जी की पुण्य तिथि पर महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपने समाज की सबसे ताकतवर महिला व सांसद और समाज को साथ लेकर चलने वाली पहली क्रान्तिकारी महिला थी और कुछ नेताओं ने उनकी लोकप्रिय सहन ना हुई ओर उनकी हत्या कर वा दी ओर उनकी हत्या का सारा लेकर समाज के कई नेता और मंत्री बन गये तथा वही आज मंच पर खड़े होकर कहते हैं कि जो इस दुनिया से चला गया है उसका नाम लेना गलत होगा उन्हें याद करना नहीं चाहिये । उन्होंने कहा कि जिसे समाज बिल्कुल ही भूल गया था उस नाम को मेने जम्मू से लेकर कन्या कुमारी तक फैला दिया है आज हमारे देश में जगह जगह फूलन देवी जी की पुण्य तिथि बडे धूमधाम से मनाई जा रही है वही अपना समाज टुकडों में बटा हुआ है और जब तक कि समाज एक नही होगा तब तक समाज का भला बिल्कुल भी नहीं होगा  इस मौके पर समाज के बड़े नेताओं के साथ श्री विनोद कुमार कश्यप आदेश कुमार कश्यप लांख शामली रामभेर कश्यप लोकेंद्र कश्यप शामली राम...

यूपी हरदोई, (ज्योतिषशास्त्र) - सदी का सबसे बडा चंद्रग्रहण, आज रात 11:54 बजे से शुरु, सुबह 03:49 बजे पर होगा खत्म..

Image
२७ जुलाई, २०१८ यूपी हरदोई (ब्यूरो) - आज 27 जुलाई यानि शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के दिन सबसे बड़ा चंद्रग्रहण घटित होने जा रहा है। इस पूर्ण चंद्रग्रहण की अवधि 3 घंटे 55 मिनट होगी। इससे पहले इसी साल 31 जनवरी को माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लगा था, जिसकी अवधि 3 घंटे 24 मिनट थी। चंद्रग्रहण शुक्रवार की मध्य रात्रि में 11 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर मोक्ष काल यानी 28 जुलाई की सुबह 3 बजकर 49मिनट पर खत्म होगा। ज्योतिषशास्त्र के  अनुसार करीब 4 घंटे तक घटित होने वाले चंद्रग्रहण का सूतक शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 54 मिनट पर प्रारंभ हो चुका है। सूतक लगते ही सभी मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे। सूतक लगने के बाद पूजा, धार्मिक अनुष्ठान नहीं होंगे। चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद दूसरे दिन मंदिरों के पट खोले जाएंगे।       ग्रहण के बाद चमक जायेगी किस्मत इस चंद्रग्रहण के कारण राशियों के ऊपर व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा इस ग्रहण के कारण मेष, सिंह, वृश्चिक, कन्या और मीन राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगी। इन राशियों के लिए यह ग्रहण अति शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा। ग्रहण के बाद इनके लिए न...

यूपी हमीरपुर : गांव गांव सड़क और गड्ढा मुक्त प्रदेश के दावे साबित हुए हवाहवाई - वीडियो वायरल

Image
27 जुलाई 2018 यूपी हमीरपुर : ये तस्वीर है योगी सरकार के उत्तरप्रदेश के हमीरपुर के बड़ा कछार सुरौली सुमेरपुर की ये क्षेत्र बीजेपी विधायक अशोक सिंह चंदेल की विधान सभा के अंतर्गत आता है  गांव गांव सड़कों का जाल और गद्धमुक्त सड़को का दावा करने वाली उत्तरप्रदेश सरकार के दावे केवल हवाहवाई साबित हो रहे है इस वीडियो में संदीप निषाद की ग्राउंड रिपोर्टिंग ये दिखाने के लिए काफी है कि इस क्षेत्र में गांवों की सड़कों की स्थिति क्या है इस गांव में अगर कोई बीमार हो जाये तो उसको समय पर अस्पताल ले जाने का कोई साधन नही है सड़क पर दलदल की परत बिछी हुई है ऐसी हालत में न कोई एम्बुलेंस आ सकती है और न ही कोई अन्य वाहन आ सकता है यही नही बच्चो के स्कूल जाने का भी कोई साधन नही है क्यों की सड़कें बनी ही नही है दूर दूर तक दिखाई देता है तो बस कीचड और गड्ढे और दूसरी तरफ उत्तरप्रदेश सरकार गड्ढा मुक्त प्रदेश का दावा करती है । यही नही इस वीडियो में दिखाई दे रहे संदीप निषाद का कहना है कि वो कई बार इस समस्या की शिकायत कर चुके है मुख्यमंत्री के पोर्टल से लेकर जिलाधिकारी तक को शिकायत भेजी है लेकिन किसी अधिकारी ने क...