पुलवामा में शहीद जवानों के प्रति आक्रोश, पाक पीएम का पुतला फूंका-pressindia24

17 फरवरी, 2019

हरदोई, प्रेस इंडिया २४, ब्यूरो|
  हिंदुत्व की हुंकार भरने वाले संगठन क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा ने रविवार को जनपद हरदोई के बघौली चौराहे पर सैकड़ों लोगों ने क्षेत्रवासियों के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के पुतले को जूतों की माला पहनाकर 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारों के साथ विरोध करते हुए पुतले का दहन किया और केन्द्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को हर प्रकार का फंड बंद कर दे जिस प्रकार केंद्र सरकार ने 'मोस्ट फेवर्ड नेशन 'का दर्जा वापस ले लिया है जिससे उसकी कमर जरूर टुटेगी. और कहा कि हमें हमारे शहीदों की कुर्बानी का बदला चाहिए.

  क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह , निर्भय  सिंह , पौरूष पांडेय  राहुल कुमार ,आशीष कुमार ,निखिल कुमार,  प्रिंस कुमार , संदीप  कुमार  ,अखिलेश  कुमार , हीरालाल व अन्य सैकड़ों पदाधिकारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे .







Comments

Post a Comment