यूपी हरदोई : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चो को स्वच्छता की दिलाई शपथ,स्वयं झाडू लगाकर दिया संदेश ♦♦♦ Get link Facebook X Pinterest Email Other Apps Edited By Kunwar Shobhit Singh. - August 15, 2018 15 अगस्त, 2018 हरदोई : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय ऐजा के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई. उन्होने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का एक ही सपना है "स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत! उसी के संदर्भ मे मैने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चो को स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं कहा कि अपने आस- पास को स्वच्छ रखें ताकि गम्भीर बीमारियों हम सब से दूर रहे । मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक ने स्वतंत्रता दिवस के बारे में बच्चो को बताया कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ इससे पहले हम सभी अंग्रेजों के गुलाम थे यानि उन्हीं के बनाये गये नियमो का पालन करना होता था पालन न करने पर कडी से कडी सजा देते थे जिससे आहत होकर हमारे वीर सपूतो ने उनके नियमो की कडी निंदा की और धीरे धीरे हमारे वीर सपूतो ने अपना कडा रूख अपनाया जिसमे चंद्र शेखर आज़ाद, सरदार भगत सिंह, राज गुरु, राम प्रसाद बिस्मिल ,मंगल पांडे, महात्मा गांधी,रानी लक्ष्मीबाई, अशफाक उल्ला खां, पं जवाहर लाल नेहरू आदि क्रांतिकीरियों ने अपना देश आजाद करने का वीणा उठाया और आखिर 15 अगस्त 1947 को हमारादेश पूर्ण स्वतंत्र हो गया तभी से हम इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप मे मनाते है इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित अध्यापकगण के साथ गांव के लोग उपस्थित रहे| रिपोर्टर « आशीष सिंह, हरदोई Get link Facebook X Pinterest Email Other Apps Comments
Comments
Post a Comment