Posts

नेशनल अकाली दल कोर कमेटी ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय अभिनेत्री दलजीत कौर को सोशल विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Image
दिल्ली - एक्ट्रेस दलजीत कौर नेशनल अकाली दल सोशल विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त नेशनल अकाली दल कोर कमिटी की बैठक की गई जिसमें क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि आज भी देश के देश की आजादी के लिए हुए कुर्बान क्रांतिकारियों को शहीद का दर्जा नहीं मिला जिसके लिए मैं लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। कोर कमेटी की बैठक में नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा,उपाध्यक्ष धर्मवीर आनंद, महासचिव बिंदिया मल्होत्रा, मनजीत सिंह, कुलदीप सिंह मारवाह, रेनू लूथरा दल को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और और साथ ही सोशल विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा दल में और भी कई फेरबदल किए जाएंगे उसके साथ साथ आने वाले दिल्ली से गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी चुनाव और नगर निगम चुनाव के बारे में भी विचार किया गया।  साथ ही उन्होंने बताया नेशनल अकाली दल विभिन्न प्रदेशों में जाकर अपने सदस्य नियुक्त...

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों सहित गोपाल शरण गर्ग की अध्यक्षता में भुवनेश सिंघल ने लोकसभा स्पीकर ओमबिरला से मुलाकात की

Image
दिल्ली - प्राप्त खबर के अनुसार आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निवास पर "अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन" के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि दल मुलाकात करने पहुंचा इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य छोटे व्यापारियों से लेकर छोटे दुकानदारों, व्यवसायियों व विभिन्न उद्योगों के हितों की रक्षा के प्रस्तावों को लेकर बातचीत करना था "अखिल भारतीय अग्रवाल समनेलन" के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने बैठक का नेतृत्व किया इस मौके पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष व प्रसिद्ध कवि भुवनेश सिंघल  (भुवन )भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे  गोपाल शरण गर्ग ने भुवनेश सिंघल के विषय मे विशेष रूप से  लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला को अवगत कराया । ओम बिरला ने सहज वातावरण में स्नेहिल स्वभाव से सभी से व्यक्तिगत बातचीत कर सार्थक संवाद किया व पूरे व्यापारी समाज को आश्वस्त किया कि उनकी बातों पर गौर किया जाएगा व श्री गोपाल शरण गर्ग जी की मांग पर गंभीरता दिखाते हुए शीघ्र ही व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया जाएगा ऐसा आश्वासन दिया। वहीं संस्था द्वारा उनसे मांग की गई कि अनावश्यक विषयो को पुस्तकों से हटाकर एक अध्याय म...

वाराणसी-पूर्वसांसद फूलनदेवी की प्रतिमा को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया -media reports

Image
यूपी - वाराणसी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर मिल रही है कि वाराणसी में लगाई जाने वाली पूर्व सांसद फूलनदेवी की प्रतिमा को पुलिस ने जब्त कर लिया है मामला वाराणसी के रामनगर स्थित सूजाबाद में बंधा के पास शिवमंदिर के बगल में वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा जो कि 25 जुलाई को लगाई जाने वाली थी कहा जा रहा है कि इसका विरोध किया गया है  ये विरोध किसने किया है ये पूरा मामला अभी संज्ञान में नही आया है खबर के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया है इस मामले में पुलिस का कहना है कि मूर्ति स्थापना के लिए अनुमति नही ली गई थी इसलिए मूर्ति को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लिया गया है  बताया जा रहा है कि इस दौरान वीआईपी पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच काफी बहस भी हुई उसके बाद कार्यकर्ताओ ने गलती की लिखित सूचना पुलिस को दी है जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओ को आश्वासन दिया गया है  खबर के अनुसार इस मामले में वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुचित साहनी का कहना है कि एसडीएम को अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था...

अग्रवंश द्वारा वृक्षारोपण सप्ताह प्रारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन रहे

Image
दिल्ली की सुप्रसिध समाजसेवी संस्था अग्रवंश जिसके द्वारा समय-समय पर अनेकों सामाजिक कार्यो से समाजसेवा के कार्य किये जाते हैं ने 21 से 26 जुलाई 2021 तक पर्यावरण सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय करते हुए वृक्षारोपण सप्ताह का आगाज़ 21 जुलाई, 2021 को अशोका गार्डन, अशोक विहार में आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जेन,  कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल एवं स्वागत अध्यक्ष के रूप में सतीश कुमार जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अग्रवंश के चेयरमैन राजेश गुप्ता ‘विधायक’, संस्थापक अध्यक्षा अनीता मुकीम गोयल, महामंत्री श्यामलाल गुप्ता,  मंत्री अमित जिन्दल मुख्य सरंक्षक नरेंद्र गुप्ता, सरंक्षक देवांग गुप्ता,विनोद  गुप्ता,दया शंकर गुप्ता, प्रेम चंद गुप्ता, नरेंद्र सिंघल, सतीश कुमार जैन , अनिल गुप्ता सदस्य मयुर गुप्ता, सौरभ गुप्ता , कीर्ति गुप्ता, नवीन गर्ग,अमित जिन्दल, दीपिका जिन्दल, मनीष तायल , चंद्रभूषण गुप्ता,नेहा सिंघल चन्द्र प्रकाश बरारिया एवं  समाज सेवी व्यक्तित्व श्री जयकुमार बंसल, शशांक...

स्वार्थी लोग सत्य को विवस कर सकते हैं परंतु पराजित नहीं- बी.के.राकेश भाई

Image
                                फो टो : बी. के राकेश भाई                               ऐजा            मोबाइल नंबर : +91 7651805011 सत्यता के साथ यदि सभ्यता ना हो, सत्य तो हो परंतु स्वयं में शक्ति ना हो तो सत्य ढीला पड़ जाता है सत्यवादी लोग दुखी रहने लगते हैं वे चिडचिडे व परेशान भी रहने लगते हैं .सत्य पर कलंक भले ही लगे परंतु वे सत्य को लोप नहीं कर सकते.यदि आप में सत्य है तो आप अडोल भी बनो. आप सत्य हैं तो आप सदा ही दूसरों को इस नजर से ना देखो कि वह असत्य हैं.अपनी सत्यतों को अपनी सुख का आधार बना दो . स्वार्थी व विवेकहीन लोग सत्य को विवस तो कर सकते हैं परंतु पराजित नहीं. चारों और असत्य का बोलबाला है, इसलिए असत्य को साथ देने वाले बहुत मिल जाते हैं परंतु सत्य कड़वा होने के कारण अप्रिय बन जाता है. असत्य मीठा हो जाता है उन्हें उछलने दो, वे एक दिन उल्टे मुंह जमीन पर जरुर गिरेंगे. आप शांत ...

कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के दृष्टिगत उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी

Image
कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के दृष्टिगत उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिशा-निर्देश निर्गत किये गए हैं। प्रदेश में दिनांक 20 जुलाई की प्रातः 06 बजे से 27 जुलाई की प्रातः 06 बजे तक कोविड कर्फ्यू को बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान समस्त सब्जियों की दुकानें दूध की डेयरियां, मिठाई की दुकानें एवं फूलों की दुकानें दैनिक रूप से खुलेंगी (प्रातः 08.00 बजे से सायं 09.00 बजे तक) ।  समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान (बाजार) प्रातः 08.00 बजे से सायं 09.00 बजे तक खुले रहेंगे एवं बाजारों की साप्ताहिक बन्दी पहले से निर्धारित तिथि के अनुसार (श्रम विभाग के आदेशानुसार) होगी । इस दौरान समस्त सिनेमा हॉल एंव स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर व ऑडिटोरियम आदि व इनसे सम्बन्धित समस्त गतिविधियाँ कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। समस्त जिम कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।  समस्त शॉपिंग मॉल कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। होटल, रेस्तरां एंव भोजनालयों और ढ़ाबों के केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ...

जाने-अनजाने में अंतरराष्ट्रीय साजिशों का शिकार विपक्ष पूरी तरह नकारात्मक भूमिका में है -सीएम योगी आदित्यनाथ

Image
उत्तर प्रदेश - सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि संसद सत्र प्रारंभ होने के ठीक एक दिन पहले सनसनीखेज चीजों को परोसकर समाज में विषाक्त वातावरण पैदा करने का कुत्सित प्रयास हो रहा है । जाने-अनजाने में अंतरराष्ट्रीय साजिशों का शिकार विपक्ष पूरी तरह नकारात्मक भूमिका में है। यह साजिश भारत को अस्थिर, अस्त-व्यस्त करना चाहती है। कोविड प्रबंधन हेतु WHO व दुनिया ने भारत को सराहा, लोगों को संबल देने के बजाय विपक्ष ने अराजकता का वातावरण पैदा करने का प्रयास किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को खराब व अस्थिर करने हेतु जिन मंसूबों के साथ विपक्ष कार्य कर रहा है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। संसद सत्र की कार्यवाही को निर्बाध और निर्विघ्न संपन्न कराने में योगदान देने के बजाय उसमें बाधा डालने के लिए समूचे विपक्ष को जनता जनार्दन और देश से माफी मांगनी चाहिए । जनता से जुड़े हुए ज्वलंत मुद्दों को संसद में न उठने देना आम नागरिक के जीवन के साथ खिलवाड़ है। तथ्यहीन और झूठे आरोप लगाकर देश के यशस्वी नेतृत्व को बदनाम करना व सरकार की छवि को निरंतर धूमिल करना...