Posts

GAIL ने विश्व पर्यावरण दिवस 2021 के मौके पर लॉच किया #ChangeForGood जागरुकता अभियान

Image
इस विश्व पर्यावरण दिवस के लिए युनाईटेड नेशन्स की थीम ‘इकोसिस्टम रीस्टोरेशन’ को समर्थन प्रदान करते हुए आज गेल (इंडिया) लिमिटेड ने अपने जागरुकता अभियान #ChangeForGood के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक विशेष गतिविधि का आयोजन किया जहां नागरिक बेहतर पर्यावरण के लिए प्रतिबद्धता की शपथ ले सकते हैं और इस दिशा में अपने प्रयासों को दर्शा सकते हैं।  गेल एक अपने दृष्टिकोण के तहत ‘पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी’ की भावना के साथ स्वच्छ वातावरण एवं स्थायी जीवनशैली की ‘संभावनाओं को प्रेरित करने’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।   अपने अभियान #ChangeForGood के माध्यम से गेल आम लोगों एवं अपने कर्मचारियों को ऐसे फोटोग्राफ और वीडियो पेश करने के लिए प्रेरित कर रहा है, जिनमें वेः अपनी बालकोनी, सड़क के किनारे, यार्ड या बगीचे में पौधे लगा रहे हों या कम्पोस्टिंग कर रहे हों। पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को अपना रहे हों। स्मार्ट विकल्प चुन रहें हों जैसे स्थायी उत्पाद खरीदना और अपने आहार में बदलाव लाना।  पर्यावरण संरक्षण एवं सुधार में योगदान दे रहे हों। स्वच्छ उर्जा के समाध...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर UPSIDC प्रांगण में पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ

Image
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर UPSIDC CEO श्री मयूर महेश्वरी, RM सूरजपुर श्री अनिल कुमार शर्मा मेडम जेशु मोर्य , श्री राजेश कुमार जैन MD एक्स्मार्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड व अन्य गणमान्य उद्य्ग्पतियो तथा एसोसिएशन के प्प्रमुख  एवं समस्त कर्मचारीगण की उपस्थिति में 40 से 50 पेड़ पोधो का वृक्षारोपण संपन हुआ  UPSIDC SITE -5 जो कि एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्ट्रियल पार्क के नाम से जाना जाता हे के अंतरगत ३००० SQ मीटर पार्क को मैंनटेनेश की जिम्मेदारी एक्स्मार्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया हे I कंपनी CSR फण्ड का उपयोग इस पार्क को मेन्टेन करने में तथा इसका विकाश करने में खर्च करेगी I इस अवसर पर श्री मयूर महेश्वरी ने कंपनी के MD राजेश कुमार जैन से हस्तसिलप उद्योग में हो रही कार्य की जानकारी ली और इस अवसर पर श्री राजेश कुमार जैन ने महिला कर्मीयो को आत्मनिर्भर बनाने तथा नए रोजगार  पैदा करने की जरूरत पर जोर दिया I  नीम , बनियान , आमला ,अशोक अर्जुन , बरगद जेसे पेड़ लगाये गये जोकि ओक्सिजेन प्लांट भी कहलाते हे I अशोक पेड़ लगते हुए श्री मयूर महेश्वरी , अनिल शर्मा , र...

भाजपा नेता व राष्ट्रीय कवि भुवनेश सिंघल द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया

Image
उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भुवनेश सिंघल ने अपने साथियों के साथ बड़ी संख्या में पौधारोपण किया। उन्होनें इस अवसर पर पिलखन, जामुन व नीम के पौधे लगाए।  भुवनेश सिंघल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर उन्होने पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया है और लोगों से आहवान किया कि वो पौधे अवश्य लगाएं ताकि वातावरण शुद्व बनाया जा सके और पर्यावरण का संतुलन बना रहे। आज जिस प्रकार कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी से अनेक मौत हुई हैं इसके पीछे एक बड़ा कारण पर्यावरण के प्रति लोगों का उदासीन रवैया है। यदि समय रहते पर्यावरण का संतुलन नहीं बनाया गया तो अनेकों बीमारियां महामारी के रूप में मनुष्य के अस्तित्व को संकट में डाल सकती हैं।  पर्यावरण की रक्षा का मुख्य तरीका पौधारोपण ही है। वृक्ष जीवन दायक शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने वृक्षों को देवता कहकर सम्बोधित किया है। हमें इन देव तुल्य वृक्षों को बड़े पैमाने पर उगाना होगा तभी हम भविष्य में सुरक्षित रह सकते हैं। वहीं वैभव सिंघल न...

प्ले बैक सिंगर/अभिनेत्री स्नेह उपाध्याय ने सुनील सिहाग गौरा के नॉवेल DAY TURNS DARK का हुआ विमोचन

Image
विख्यात प्ले बैक सिंगर और फिल्म अभिनेत्री स्नेह उपाध्याय ने सुनील सिहाग गौरा के नॉवेल DAY TURNS DARK का विमोचन कर  गौरा फाउंडेशन के अंगदान अभियान से जुड़ी। उन्होंने लेखक सुनील सिहाग का आभार व्यक्त किया की उन्हें इस किताब के माध्यम से अंगदान अभियान और गौरा फाउंडेशन के सामाजिक सरोकार से जुड़ने का मौका मिला। वो अपने संगीत और कला के माध्यम से गौरा फाउंडेशन के अभियानों से युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी लेती हैं।   'हेलो कौन' गर्ल के नाम से मशहूर स्नेह ने कहा कि सुनील सिहाग गौरा की नॉवेल से होने वाली समस्त आय को अंगदान जागरूकता और ज़रूरत मंद बच्चों की पढ़ाई पर खर्च किया जायेगा। स्नेह उपाध्याय अपनी संगीत की प्रतिभा का जलवा  लाइव शो के जरिए देश विदेश में दिखा चुकी हैं। उन्हे बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण के साथ सिने यात्रा सम्मान मिला चुका हैं वो सा रे गा मा के टॉप 8 सिंगर्स में थी उनके चर्चित गाना को 779+मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वो मनोज तिवारी और रवि किशन कैसे दिगज कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। स्नेह उपाध्याय एक प्लेबै...

2565 वें बुद्ध जयंती समारोह पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया

Image
आयोजन- 2565वें बुद्ध जयंती समारोह पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार  थीम- "वर्तमान वैश्विक कोविड -19 महामारी से निपटने के लिए भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की प्रासंगिकता की खोज करना" महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर (MIMC), लेह लद्दाख द्वारा लायंस क्लब दिल्ली वेज के सहयोग से आयोजित किया गया। 2565 वें वेसाक बुद्ध जयंती समारोह के शुभ अवसर पर, महाबोधि अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र (एमआईएमसी), लेह लद्दाख ने परम आदरणीय भिक्खु संघसेना के सक्षम नेतृत्व में "भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की प्रासंगिकता की खोज के रूप में हम" विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया था वर्तमान वैश्विक महामारी से निपटने"। वर्चुअल मण्डली में एचएच श्री श्री रविशंकर, स्वामी बाबा रामदेव, एचएच स्वामी चिदानंद सरस्वती, लद्दाख के माननीय राज्यपाल श्री राधा कृष्ण माथुर, श्री थुपस्तान छेवांग अध्यक्ष एलबीए, गेशे शेडुप चंबा अध्यक्ष एलजीए, श्री कलराज मिश्रा सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। राजस्थान के माननीय राज्यपाल, श्री ओम बिरला माननीय अध्यक्ष लोक सभा, श्री नितिन गडकरे माननीय सड़क परि...

श्री राजकुमार मल्होत्रा ईपीसीएच के नए चेयरमैन के तौर पद्दोन्नत

Image
नई दिल्ली 31 मई 2021 -  हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के उपाध्याक्ष श्री राज कुमार मल्होत्रा,  को आज आयोजित प्रशासन समिति यानी कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (सीओए) की 174वीं वर्चुअल बैठक के दौरान ईपीसीएच के नए अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया गया है। ईपीसीएच के महानिदेशक ने इसकी सूचना दी। श्री मल्होत्रा ​​ने श्री रवि के. पासी ईपीसीएच के अध्यक्ष के रूप में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर ये पद ग्रहण किया है। उन्होंने श्री पासी से कार्यभार ग्रहण किया है जो अब सेवानिवृत्त हुए हैं। बैठक में उपस्थित प्रशासन समिति (सीओए) के सदस्यों ने , श्री राज कुमार मल्होत्रा ​​का नये अध्यक्ष के रूप में स्वागत किया।  अपनी बात को विस्तार देते हुए डॉक्टर कुमार ने कहा कि श्री राज कुमार मल्होत्रा मैसर्स एशियन हैंडीक्राफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव का प्रतिनिधित्व करते हैं और 30 से अधिक वर्षों से उत्तरी क्षेत्र से एक प्रमुख हस्तशिल्प निर्यातक हैं। वे हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) से बहुत लंबे समय से जुड़े हुए हैं और उन्होंने 2009-11 के दौरान भी ईपीसीएच के अध्यक्ष क...

शोभित को मिला 'पत्रकारिता रत्न सम्मान 2021' - PressIndia24

Image
हरदोई , (30 मई )। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (JCI) ने पत्रकारिता में अतुलनीय योगदान देने के लिए जनपद निवासी शोभित सिंह को 'पत्रकारिता रत्न सम्मान 2021' से नवाजा है। यह सम्मान वचुर्अल माध्यम से जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना की अगुवाई में दिया गया।   बता दें कि विगत 26 मई को असम की तेजपुर यूनीवर्सिटी से योग के प्रति जागृत रहने के लिए शोभित क सम्मानित हो चुके हैं। शोभित पत्रकारिता के अलावा समाजसेवा में भी लगे रहते हैं। बेसहारा, गरीब, असहाय व बुजुर्गों की हर समय मदद करना इनका पेशा बन गया है। 'पत्रकारिता रत्न सम्मान 2021'  मिलने से शोभित के चहेतों में खुशी की लहर दौड़ गई । सोशल मीडिया से लेकर धरातल पर लोगों नें खुब बधाई दी। शोभित पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें जनपद में इस प्रकार का पहला सम्मान मिला है।