Posts

बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर मनाया जन्मदिवस - Press India 24

Image
बावन/हरदोई ।  वि क्षेत्र के अंतर्गत ऐजा गांव में बडी धूमधाम से समाजसेवी अतुल सिंह ने बुजुर्गों का माल्यार्पण कर अपनों के बीच जन्मदिन मनाया .   समाजसेवी अतुल सिंह ने युवा साथियों के साथ मिलकर केक काटा फिर उसके बाद बुजुर्गों का माल्यार्पण कर व केक खिलाकर आशीर्वाद लिया .   श्री सिंह ने कहा कि समाजसेवा सर्वोत्तम सेवा है .  समाजसेवा करने के लिए कोई भी जाति, धर्म  की जरूरत नहीं होती है .  गरीब, असहाय, बेसहारा व्यक्तियों की मदद करना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है उनको हर संभव मदद और बुजुर्गों के आशीर्वाद से उक्त समाजसेवा करने के लिए इस पथ पर हमेशा अग्रसर रहूंगा .  कहा कि हमारा एक ही सपना है कि समाज के हर वर्ग को बराबरी का हक और सम्मान मिले इसके लिए मैं प्रयत्नशील हूँ.  इस मौके पर समाजसेवी राहुल सिंह फौजी , भाईलाल सिंह चौहान , रामशंकर यादव , राकेश दीक्षित , छोटे सिंह चौहान , राजपाल सिंह , शारदाबख्श सिंह , विजय प्रताप सिंह , सेठ गिरिंद गुप्ता , अलवर यादव , विपनेश श्रीवास्तव , सुआराम , अरुण , जगदीश , आदित्य ,प्यारेलाल , चांदराम , सुशील , सलामू , रा...

1600 मीटर की मैराथन दौड में ज्ञानू रहे अव्वल - Press India 24

Image
बावन । विकास क्षेत्र के सुहेडी गांव में पूर्व सैनिक राहुल सिंह ने सोलह सौ मीटर की मैराथन दौड हरदोई में संचालित द आदर्श डिफेंस अकेडमी के तत्वावधान मे संपन्न कराई ।   गांव सुहेडी में मैराथन दौड की शुरुआत हुई जिसमें विभिन्न इलाकों से आए सैकडों नवयुवकों नें भाग लिया । मैराथन दौड की अवधि साढे़ पांच मिनट निर्धारित की गई उक्त मैराथन में प्रथम स्थान हरपालपुर के ज्ञानू सिंह ने हासिल किया एवं द्वितीय स्थान पर हरदोई के सुरजीत सिंह और तृतीय स्थान पर सैतियापुर के रवि मिश्रा ने बाजी मारी ।   मैराथन दौड में शामिल अन्य दस युवाओं को भी स्मृति चिन्ह के साथ प्रशस्ति पत्र देकर उनका साहस बढ़ाया ।    एकेडमी के संचालक सौरभ पाल व नेशनल एक्स सर्विस मैन के जिला कार्डिनेटर राहुल सिंह फौजी ने मैराथन दौड़ के प्रतिभागी युवाओं को मेडल पहनाकर व स्मृति चिन्ह् देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही मैराथन में शामिल सभी नौजवानों को  महत्वपूर्ण टिप्स भी बताये । मैराथन दौड की रुपरेखा अंकित सिंह परमार ने तय की । इस मौके पर सैनिक सोमेंद्र सिंह , कौशलेंद्र सिंह चौहान ,संतोष कुमार , प्रशा...

सामाजिक संस्था 'गरीब सेवा फाउंडेशन' ने अपना पहला स्थापना दिवस बडी़ धूमधाम से मनाया - Press India 24

Image
हरदोई । सामाजिक संस्था क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन ने शुक्रवार को अपना पहला स्थापना दिवस बावन ब्लाक के मानपुर में बड़ी धूम-धाम से मनाया जिसमें मुख्य अतिथि जिले के वरिष्ठ समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू रहे ।   कार्यक्रम की रुपरेखा तय करते हुए संस्थान के संरक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा है जो हमारे मन को एकाग्र कर शांति प्रदान करती है इसलिए हम सभी को किसी न किसी माध्यम से उन गरीब असहायों की मदद करनी चाहिए जो दो वक्त की रोटी जुटाने में असमर्थ हैं ।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा सर्वोपरि है यदि हमने समाज सेवा करने की प्रतिज्ञा ली है तो हमें अपने परिवार, बच्चों व अन्य कार्यों को दरकिनार कर समाज में वंचित , गरीब , असहाय लोगों का समर्थन कर उनको हर संभव मदद देने के लिए हर समय प्रयासरत हूँ ।   संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश विक्रम सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह ने कार्यक्रम में शामिल पूर्व सैनिक, पत्रकार व सभी पद...

पुलवामा हमले में शहीद जवानों को किया याद, दी श्रद्धांजलि - Press India 24

Image
हरदोई । पुलवामा हमले में शहीद जवानों को मिशन आत्मसंतुष्टि व सरहद से समाज तक संस्था के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मिलकर शहर स्थित शहीद उद्यान में मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की ।   मिशन आत्मसंतुष्टि के संस्थापक व वरिष्ठ समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि जिन जवानों ने हमारे देश के प्रति अपनी शहादत को स्वीकारा है अपनी जान की परवाह न करते हुए देश के लिए शहीद हो गए ऐसे वीर जवानों को हमारी संस्था शत शत नमन करती है ।   सरहद से समाज तक संस्था के संस्थापक पूर्व सैनिक राहुल सिंह ने शहीद जवानों को याद करते हुए नम आँखों से श्रद्धांजलि दी ।  इस मौके पर आदर्श डिफेंस एकेडमी के संचालक शौरभ पाल, विवेक सिंह चौहान, सुशील फौजी, केपी फौजी, सुशील दीक्षित फौजी ,सुरेंद्र फौजी, मुन्ना सिंह, योगेश विक्रम सिंह, निर्भय सिंह ,अजय सिंह, विक्की भैया, रमेश आदि मौजूद रहे ।

पुलवामा हमले में शहीद जवानों को गरीब सेवा फाउंडेशन ने दी श्रद्धांजलि - Press India 24

Image
हरदोई । शहर स्थित शहीद उद्यान में रविवार को पुलवामा हमले में शहीद जवानों को क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि देकर याद किया ।   क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश विक्रम सिंह ने कहा कि हम सब 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे न मनाकर  , देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों की याद में शहीद दिवस मनाएंगे क्योंकि इन जवानों की वजह से हम और हमारा समुचित देश सुरक्षित है ।   श्रद्धांजलि सभा में फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह , राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह, युवा अध्यक्ष निर्भय सिंह , राहुल सिंह फौजी, समाजसेवी अजय सिंह, सौरव पाल, करण सिंह, सोम सिंह, करण प्रताप सिंह, आशीष पाल ,पुष्पेंद्र,अमन सिंह परमार व कई लोग शामिल हुए । 

देशभर के पत्रकारों को नि:शुल्क वैक्सीन लगवाए सरकार: शास्त्री

Image
प्रयागराज   ।  ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री ने कहा है कि देश मे कोरोना वायरस की वजह से जहां एक ओर मीडिया जगत का एक बड़ा वर्ग गंभीर आर्थिक संकट झेल रहा है, फिर भी देशभर के समस्त पत्रकार दिन रात मीडिया से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियां निभाने में लगे है। हम सरकार से लगातार मीडियाकर्मियों को भी नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन लगवाने व देश के समस्त पत्रकारों को बीमा कवर देने की मांग कर रहे है। लेकिन खेद है कि अभी तक पूर्णरुपेण इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया जबकि देश के प्रधानमंत्री महोदय एवं देश के समस्त प्रदेश सरकारे भी इस महामारी के दौर में मीडिया की प्रशंसा तो कर रही है लेकिन पत्रकारों को नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन लगवाने की घोषणा नहीं कर रहे हैं यहां तक कि देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत ने पत्रकारों को कोरोना वारियर्स माना है। हम उनके आभारी है। देश के समस्त पत्रकार साथी इस महामारी में रिपोर्टिंग कार्यो के अलावा सेवा कार्यो में भी लगे है। कई साथी तो कोरोना वायरस मे काफी अच्छी रिपोर्टिंग करते चले आ रहे है एवं कुछ...

गरीब - असहायों की मदद, लावारिस शवों का अंतिम संस्कार हमारा उद्देश्य- राजू : Press India 24

Image
बावन ,  हरदोई  ।  विकास क्षेत्र के एक गांव में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सैनिक राहुल सिंह की अगुवाई में किया गया  ।   विकास क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को दुलारपुर गांव में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व समाज हित में कार्यरत संस्था मिशन आत्मसंतुष्टि के संचालक राजवर्धन सिंह राजू पहुंचे । सैकडों की संख्या में नवयुवक सवायजपुर मुख्य मार्ग पर एकत्रित होकर भव्य स्वागत किया ।  स्वागत व युवाओं का प्यार देख समाजसेवी गदगद हो गए । स्वागत के बाद काफिला गांव की ओर बढा जहाँ जनता मिलन कार्यक्रम था ।   काफिला पहुंचते ही समाजसेवी ने सबसे पहले बुजुर्गों को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया फिर कंबल वितरित किये ।   श्री राजू ने कहा कि हमारी संस्था का गरीब, असहायों की मदद व लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराना ही मुख्य उदेश्य है । दिन हो या रात, इसकी परवाह नहीं रहती सिर्फ समाजसेवा करने की ललक मे लगे रहते है ।  श्री राजू ने राजनीति पर कटाक्ष करते हुये कहा कि हम जब क्षेत्र भ्रमण करते हैं तो कुछ लोग राजनीतिज्ञ बताने ल...