Posts

हाथरस- गैंगरेप पीड़ित के शव का जल्दबाजी में रात के अंधेरे में पुलिस की मौजूदगी में किया गया अंतिम संस्कार , परिजनों ने किया विरोध

Image
हाथरस- खबर के अनुसार उत्तरप्रदेश के दिल दहला देने वाले बहुचर्चित हाथरस गैंगरेप मामले में हैरान कर देने वाली बात सामने आई है खबर है कि रात लगभग 02:45 पर पुलिस की मौजूदगी में हाथरस गैंगरेप पीड़ित के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया इस खबर से कई बड़े सवाल खड़े हो गए है हालांकि परिजन बेटी के शव को घर ले जाने के लिए लगातार रोते रहे गिड़गिड़ाते रहे लेकिन पीड़िता के शव को परिजनों के हवाले न करके सीधा अंतिम संस्कार कर दिया गया । इस कृत्य का सोशल मीडिया पर जम कर विरोध हो रहा है जिस तरह से पीड़िता के साथ दरिन्दगी की गई है उसके बाद गैंगरेप मामले के दोषियों को फांसी पर लटकाने की मांग हो रही है अचानक जल्दबाजी में किये गये अंतिम संस्कार से कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं । आखिर किसे बचाने का प्रयास हो रहा है ???? शायद कुछ ऐसा था जो सामने आ सकता था ??? अगर शव को परिजनों को सौप दिया जाता तो वो कौन से राज है जो खुल सकता था ??? शायद कोई सबूत हाथ लग सकता था जो पीड़िता को न्याय दिला सकता था ???? लेकिन शायद अब इस मामले  में राष्ट्रीय जांच एजेंसियों द्वारा जांच होनी चाहिए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी ...

बेटी दिवस का खास मौके पर दिल्ली में चौथी बार कौर राइड का किया गया आयोजन

Image
28 सितंबर दिल्ली - बेटी दिवस का खास मौके पर दिल्ली में चौथी  बार कौर राइड का आयोजन किया गया।  'जागो' पार्टी की 'यूथ कौर ब्रिगेड' की अध्यक्षा सरदारनी अवनीत कौर भाटिया के प्रयासों से  'कौर राइड' में शामिल हुई सैकड़ों नौजवान महिलाओं का जोश, जुनून और जज्बा देखने को मिला। इस राइड में करीबन 100 से ऊपर महिलाओं ने भाग लिया।  मोती नगर चौंक से लेकर सुभाष नगर मौड़ तक यह कौर राइड हुई।  आयोजक अवनीत कौर भाटिया ने बताया कि बेटीयां खास होती है इसलिए इस राइड में खास तौर से मां और बेटी को तवजजो दी थी हमेशा पुरुष राइड करते है, इसी के मद्दे नज़र महिलाओं के लिए इसका आयोजन किया गया।कौर राइड हर बार साइकिल राइड कर कुछ खास संदेश देती हैं। महिलाओं ने जोश के साथ साइकिल चालाई। अवनीत कौर ने बताया कि हमेशा हर रविवार को यह कौर राइड की होती है। बेटी दिवस के खास मौके पर सब को पौधे दिए गए।  आज बेटी और पेड़ों  का भविष्य को खास ध्यान देने की जरुरत है। शारीरिक चूसती और मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए साइकिल चलना। एक अच्छा विकल्प है। मनजीत कौर खरबंदा ५९ व...

29 सितंबर को मुरादाबाद शिवसेना का धरना प्रदर्शन का एलान - डा रामेश्वर दयाल तुरैहा

Image
28 सितंबर मुरादाबाद - प्राप्त खबर के अनुसार कल यानि 29 सितंबर 2020 को समय 11:00 बजे शिवसैनिको ने जिलाधिकारी कार्यालय मुरादाबाद पर धरना/प्रदर्शन करने का एलान किया है जिसके माध्यम से शिवसैनिक मांग कर सकते है कि लॉकडाउन /कोरोना काल में स्कूल की फीस व बिजली बिल, हाउस व वाटर टैक्स आदि माफ किये जायें मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से उपस्थित रहने का आग्रह किया है   सूचना - डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा,जिला प्रमुख-शिवसेना-मुरादाबाद (उ.प्र) 9837119646/7017906272

JCI ने PCI का जताया आभार ,कहा - कलमकारों को मिलेगा सम्मान - PRESS INDIA 24

Image
जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया संगठन ने प्रेस काउंसिल का आभार जताया ।जेसीआई के पदाधिकारी पिछले काफी समय से पुलिस कर्मियो,स्वास्थ्य कर्मियो और सफाई कर्मियो की भांति पत्रकारों को भी कोरोना योद्धा का सम्मान देने की मांग कर रहे थे जिस पर अब प्रेस काउंसिल ने भी अपनी मुहर लगा दी।इसी के साथ पत्रकारों के हित मे कुछ अन्य प्रस्ताव भी प्रेस काउंसिल ने पारित किए है। बता दे कि प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य आंनद राणा के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई और उनका प्रस्ताव “पत्रकारों के लिए सामूहिक स्वास्थ्य बीमा” सर्वसम्मति से पारित हो गया। 22 सितंबर को आयोजित इस बैठक में प्रैस काउंसिल ऑफ इंडिया के माननीय चैयरमेन ( न्यायमूर्ति ) सी.के.प्रसाद तथा सभी सदस्य उपस्थित रहे।अब प्रेस काउंसिल की तरफ से भारत सरकार, सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों को पत्रकार स्वास्थ्य बीमा पर पॉलिसी बनाने और इसे जल्द से जल्द लागू करने के लिए लिखित तौर पर आग्रह किया जाएगा। आंनद राणा ने कहा कि बैठक में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा कुछ अन्य सरकारी सेवाओं के कर्मिय...

मुरादाबाद - नगर की जन समस्याओं को लेकर शिवसेना का धरना प्रदर्शन

Image
25 सितंबर मुरादाबाद उत्तरप्रदेश - नगर में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर शिवसैनिकों का हल्ला बोल  शिव सैनिकों ने नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करके वार्ड सम्बन्धित समस्याओं को नगर आयुक्त को अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया तथा जल्द से जल्द समस्याओं के निवारण हेतु नगर आयुक्त से आग्रह किया ये धरना प्रदर्शन मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा की अगुआई में सम्पन्न हुआ इस मौके पर सभी जिला शिवसेना के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता मौजूद रहे । रिपोर्ट - प्रदीप कुमार कश्यप मुरादाबाद शिवसेना

राहुल बने नेशनल एक्स-सर्विसमैन कमेटी के जिला को-आर्डिनेटर

Image
हरदोई । जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व फौजी राहुल सिंह के कार्यों को देखते हुए नेशनल एक्स सर्विस मैन कमेटी का जिला को-आर्डिनेटर नियुक्ति किया गया ।  आपको बता दें कि यह संगठन भूतपूर्व सैनिकों का संगठन है जो पूरे भारत वर्ष मे तीनों सेनाओं के सभी भूतपूर्व अधिकारी व सैनिक जुड़े हुए है जो सैनिकों की बात को सरकार तक पहुंचाने का काम करता है और उन्हें न्याय दिलाने में पूरा सहयोग करता है।  खास बात ये है कि हरदोई के राहुल सिंह ऐसे पहले सैनिक है जिन्हें हरदोई जनपद का को-आर्डिनेटर नियुक्ति किया गया इससे पहले हरदोई में कोई भी व्यक्ति इस पद के दायित्व का निर्वहन नहीं कर रहा था । 

डीएम साहब! कभी इधर भी भ्रमण कर लो

Image
हरदोई |     बावन  विकास क्षेत्र में सडके अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है जिससे गांव में रह रहे वाशिंदे भी किसी न किसी दिन दुर्घटना के शिकार हो जाते है लेकिन प्रशासन व किसी भी जनप्रतिनिधि की नजर इस बदहाल सडक पर नहीं पड़ती l दरअसल विकास खंड बावन के अंतर्गत ऐजा गांव , शाहाबाद से सांडी मार्ग से महज सात किमी दूर व ब्लाक मुख्यालय से 12 किमी की दूरी पर बसा है , गांव में अकसर वाहनों का आवागमन रहता है लेकिन सडक में जगह - जगह गढ्ढे होने की बजाय वाहनों को लंबे समय में यात्रा तय करनी होती है l बरसात के मौसम में तो और परेशानी हो जाती है लोग कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं लेकिन बेवस प्रशासन व जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देता l   लोक निर्माण विभाग के तहत बीस वर्ष पहले इस सडक की दशा बदली थी जिससे ग्रामीणों ने आस लगाई थी कि अब गांव के विकास की धुरी घूमने लगेगी लेकिन धीरे धीरे विकास के धुरी में जंग लग गई और वह जाम हो गई जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे, खाना पूर्ति करने के लिए दरअसल सडक की मरम्मत लगभग चार वर्ष पीछे हुई थी ग्रामीणों ने बताया कि  सडक में जहां - जहां गढ्ढे भरकर ...