Posts

रक्तदान करने के लिए आगे आए विवेक - PRESS INDIA 24

Image
  लोनार  l कोतवाली में तैनात सिपाही की दरियादिली लोगों के जहन में हर वक्त बसर करती है यह सिपाही हरदम तन-मन-धन से मदद करने में अग्रणी रहता है |  विवेक शर्मा आरक्षी के पद पर कोतवाली लोनार में तैनात हैं | लाकडाउन के दौरान कोतवाली क्षेत्र में मिले गैर जनपद बुजुर्ग की आर्थिक मदद कर सकुशल घर पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी निभाई |  शनिवार की सुबह को जनपद हरदोई में लोनार पुलिस के डिजिटल वालेंटियर ग्रुप में एक व्यक्ति ने एक यूनिट खून देने की अपील की थी कहा था कि एक बच्चा सडक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे रक्त की अति आवश्यकता है जो एक निजी अस्पताल में भर्ती है |  उक्त की पोस्ट पर आरक्षी विवेक ने जबाव देते हुए रक्त देने की हांमी भर दी जिससे आरक्षी विवेक की चहुंओर सराहना होने लगी | डिजिटल वालेंटियर ग्रुप पर भी विवेक का हौसलाफजाई करने के लिए ग्रुप सदस्यों ने नेक काम करने की प्रशंसा की | आरक्षी विवेक शर्मा ने रक्त की पोस्ट डालने वाले से संपर्क कर रक्त देने हेतु जाने लगे तो रक्त की मांग करने वाले व्यक्ति ने धन्यवाद देते हुए कहा कि रक्त मिल गया है अभी रक्त की आवश्यकत...

कारगिल शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि -PRESS INDIA 24

Image
हरदोई | शहर स्थित अमर जवान चौक पर सरहद से समाज तक संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी | संस्था अध्यक्ष राहुल सिंह ' फौजी ' ने बताया कि इसी दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच लगातार 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन इसका अंत हुआ और इसमें भारत की शानदार विजयी हुई | बता दें कि कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान के लिए यह दिवस मनाया जाया है  |  इस मौके पर संस्था अध्यक्ष राहुल सिंह फौजी, सरोज फौजी, रामसिंह फौजी, सर्वदमन सिंह फौजी, लव कुमार फौजी मौजूद रहे |

शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि - PRESS INDIA 24

Image
हरदोई |  शहर स्थित शहीद उद्यान में रविवार को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने कारगिल में शहीद वीर योद्धाओं को नमन कर पराक्रम को याद करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी | वीर सपूतों से ही हम सुरक्षित है | इन सच्चे देशभक्तों की कुर्बानी देश कभी भुला नहीं पायेगा |   इस मौके पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संजय कश्यप, समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह आशा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता, सुधीर गुप्ता मिन्ना, अवनीश पांडेय, प्रमोद कश्यप, अजय यादव, अखिलेश यादव, विमलेश यादव, मोहित, सोनू गुप्ता, आयुष पांडेय, शाहिद, रामू, सुमित, पंकज, घनश्याम आदि मौजूद रहे |

छात्र युवा संघर्ष समिति ने उठाई मांग

Image
हरदोई |   आम आदमी पार्टी की छात्र युवा संघर्ष समिति ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन शुक्रवार को जिलाधिकारी को सौंपा | ज्ञापन की अगुवाई विंग के जिला महासचिव अरुण कुमार ने की |  जिलाध्यक्ष शुभम वर्मा प्रमोद ने कहा कि लगभग चार लाख डी.एल.एड  प्रशिक्षु वर्ष 2018 से संबंधित हैं 2018 बैच का तृतीय सेमेस्टर इसी वर्ष 05 मई को पूरा हो चुका है| कोविड-19 महामारी की वजह से प्रशिक्षुओं की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं अभी तक नहीं हो पाई है जबकि तृतीय सेमेस्टर को पूरे हुए 6 माह से अधिक का समय हो चुका है साथ ही चतुर्थ सेमेस्टर का भी 70% कोर्स कक्षा के माध्यम से तथा शेष कोर्स गूगल क्लासरूम व एनसीईआरटी के फेसबुक के माध्यम से लगभग पूरा होने की स्थिति में पहुंच चुका है ऐसी स्थिति में प्रशिक्षु अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं क्योंकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि जो प्रशिक्षण इसी वर्ष 05 जुलाई को पूरा होना चाहिए वह कहीं देरी की भेंट न चढ़ जाए। प्रशिक्षु आगामी पाठ्यक्रम परास्नातक व अन्य भार्तियों में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे  यदि 05 जुलाई के उपरांत क्लासरूम का संचालन किय...

पौधरोपित कर दिया हरियाली का संदेश

Image
बावन |  क्षेत्र के न्योरादेव स्थित स्वामी कल्याणानंद महाविद्यालय परिसर में विद्यालय के संस्थापक हर्षवर्धन सिंह और तहसीलदार सदर रामवीर सिंह ने फलदार पौधे रोपित कर पौधरोपण किया। तहसीलदार ने कहा कि पौधे ही हमारा जीवन है हमें उनका महत्व समझना होगा।  बुधवार को विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधक और विहिप के अवध प्रान्त उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, तहसीलदार सदर रामवीर सिंह, नायब तहसीलदार सुरभि रॉय, दीप्ति वर्मा, लेखपाल नवनीत शुक्ला,शैलेश सिंह ने आम,गूलर, पाकड़, तुलसी,कटहल आदि फलदार पौधे रोपे।मौसम चक्र और पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के लिए पौधों को लगाना और उनका संरक्षण करना बहुत जरूरी है।पौधे रोपित करने के बाद उनका संरक्षण भी अवश्य करें।सभी को फलदार और छायादार पौधे रोपित करने चाहिए जिससे हमको और हमारी आने बाली पीढ़ी को उनसे जीवन के लिए आवश्यक तत्वों की प्राप्ति हो सके | विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक और विहिप के अवध प्रान्त के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि मानव जीवन में पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका है।पेड़ों  के बिना जीवन की कल्पना नहीं है।पौधों को लगाने के बाद आपकी जिम्मेदारी ...

क्षेत्रीय भाजपा मंडल की बैठक संपन्न

Image
बावन |  भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय मंडल की बैठक बुधवार को मंडल उपाध्यक्ष पंकज बाजपेई के निवास पर आयोजित की गई | बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि सेक्टर पर बैठक 23 जुलाई तक होनी है उक्त बैठक की जिम्मेदारी प्रभारी लेंगे  उसके बाद 24 से 31 अगस्त तक बूथ समितियों के कार्यकर्ता हर घर जाकर सत्यापन करेंगें साथ ही बूथ स्तर से 50 स्मार्टफोन धारकों की सूची भी देगें बैठक में मौजूद मंडल अध्यक्ष देश दीपक दीक्षित ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारी निभायें |  इस मौके पर मंडल महामंत्री राधेश्याम अवस्थी , शत्रुघ्न सिंह , आशीष मिश्रा , श्यामू राठौर व कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे |

ग्रीनक्रास सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

Image
लोनी गाज़ियाबाद : आज ग्रीनक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष आदेश कुमार के नेतृत्व मे संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोनी क्षेत्र के वार्ड 5 व 26 के कई स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाकर वट वृक्ष, पिलखन,नीम, आदि बहुउपयोगी पेड लगाये। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पेडो की देखभाल की जिम्मेदारी भी उठाई है और दैनिक अवलोकन करते हुए समय समय पर पेडो को सक्षम होने तक पानी भी दिया जाना तय किया है। पेड लगाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय उपयोगिता को भी ध्यान मे रखा और इसी क्रम मे रेलवे स्टेशन लोनी पर स्टेशन मास्टर जी के सहयोग पर स्टेशन परिसर मे भी पेड लगाये गये है। संगठन के उपाध्यक्ष मास्टर धर्मपाल शर्मा जी ने संगठन के उद्देश्य को आगे बढाते वर्ष भर पेड लगाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को प्रेरित भी किया। संगठन के अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगन का नारा देते हुए क्षेत्रवासियों को जागरूक करने और उनके सहयोग से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने को कहा ।आदेश कुमार जी का कहना है ग्रीनक्रास सोसायटी का है यही सपना हरा भरा लोनी शहर हो अपना । पेडा की जरूरत के लिए अगर नगर पालिका व तहसील प्रशासन सहयोग करे तो संगठन सह...