Posts

करनाल के रम्बा गाँव मे लाखो की फसल जल कर खाक

Image
करनाल - ताज़ा खबर के अनुसार हरियाणा के करनाल जिले के रम्बा गाँव में किसानों की लाखों की फसल जल कर खाक हो गई है सूत्रों के अनुसार किसानों ने इस घटना के लिए किसी पड़ोसी को जिम्मेदार ठहराया है आग लगने के कारणों के अभी तक खुलासा नही हो पाया है पुलिस घटना स्थल पर जांच में जुटी हुई है घटना की जानकारी मिलते ही प्रशाशन ने आग पर काबू पा लिया है लेकिन इस घटना में किसानों की लाखों की फसल जल कर खाक हो गई है कोरोना के कहर के बीच किसान पहले ही तमाम परेशानियों से गुज़र रहा है अब ऐसे में इस तरह की खबरे परेशान करने वाली है  घटना ने किसानों की चिंताओं को और भी बढ़ा दिया है जैसा कि तस्वीरों में हम देख सकते है कि कैसे किसान अधजला प्याज हाथ मे ले कर अपनी किस्मत को कोस रहा है और अपनी बर्बाद पर रो रहा है ।

ईद के बाद दिल्ली में जल्द शुरू हो सकती है मेट्रो सेवाएं - सूत्र

Image
दिल्ली - राजधानी की पटरी पर जल्द ही फिर दौड़ सकती है मेट्रो इस मामले में पिछले सप्ताह परिवहन मंत्री अशोक गहलोत के साथ बैठक करके दिल्ली सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया था लेकिन लॉक डाउन 4.0 में  अभी तक इस प्रस्ताव को मंजूरी नही मिली है । सूत्रों की माने तो ईद के बाद 31 मई तक दिल्ली में मेट्रो फिर से चलाने की अनुमति मिल सकती है इसके लिए कई नए नियम लागू हो सकते हैं  क्या हो सकते हैं नए नियम ?? -सोशल डिस्टेंसिंग होगी अनिवार्य  -दो यात्रियों के बीच मे एक सीट खाली रहेगी  -खड़े हो कर यात्रा नही कर सकेंगे -टोकन से यात्रा नही होगी बल्कि स्मार्ट कार्ड से होगी एंट्री -मास्क पहनना अनिवार्य होगा  -थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगी एंट्री इस मामले अधिकारियों का कहना है कि इजाज़त मिलते ही मेट्रो का परिचालन आरंभ कर दिया जाएगा  इस प्रस्ताव पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय तथा दिल्ली सरकार पहले ही अपनी मंजूरी दे चुके हैं 

लॉकडाउन में किरायेदारों का किराया माफ करने की इजाज़त नही दी जा सकती - दिल्ली हाईकोर्ट

Image
नई दिल्ली - दिल्ली उच्च न्यायालय की जस्टिस प्रतिभा एम सिंह  ने  खान मार्किट के कुछ दुकानदारों की याचिका पर शुक्र वार को फैसला सुनाते हुए  कहा कि लॉक डाउन के दौरान किरायेदारों का किराया माफ करने या उसमे छूट देने की इजाज़त नही दी जा सकती इसके अलावा राहत के तौर पर  किराए का भुगतान कुछ दिनों के लिए आगे टालने या किश्तों में भुगतान करने की इजाजत दी जा सकती है । उन्होंने कहा कि लॉकडाउन जैसी परिस्थिति में किरायेदार जबरदस्ती की स्थिति को लागू नही कर सकते क्यों कि वह दुकान खाली नही करना चाहते तथा परिसर पर अब भी कब्ज़ा किये हुए हैं  न्यायलय के इस फैसले को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है । वैसे देखने वाली बात ये भी है कि लॉकडाउन में केवल किरायेदार ही नही बल्कि मकान मालिक भी परेशान हुए हैं दिल्ली में बड़ी संख्या में ऐसे मकान मालिक है जिनकी गुज़र बसर किराये के पैसे से होती है तथा यही उनके रोजगार का साधन भी है ऐसे मकान मालिकों के लिए ये फैसला काफी महत्वपूर्ण हो जाता है ।

राजस्थान के बाद दिल्ली सहित कई राज्य टिड्डी दल के निशाने पर, पर्यावरण मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

Image
दिल्ली - देश मे कोरोना संकट व्याप्त है दूसरी तरफ इंफाल तूफान ने भारी तबाही मचाई है इन सब खबरों के बीच एक ऐसी खबर आ रही है जो आपको हैरान परेशान करने के लिए काफी है दरसल खबर आ रही है Kई पाकिस्तान से आए बड़ी संख्या में टिड्डी दल ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है एक तरफ जहां देश बेरोजगारी से जूझ रहा है वहां इस टिड्डी दल का हमला जले पर नमक के जैसा ही है राजस्थान के बाद यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश टिड्डी दल के निशाने पर है । ये टिड्डी दल राजस्थान में भयंकर तबाही मचाने के बाद अब दिल्ली की तरफ तेजी से बढ़ रहा है ये टिड्डी दल एक दिन में लगभग 200 किमी की दूरी तय कर सकता है । मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पिछले साल राजस्थान में किसानों को इन्ही टिड्डियों ने 1000 करोड़ का नुकसान पहुंचाया था पर्यावरण मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट  पर्यावरण मंत्रालय ने इस संबंध में राज्यो के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है की टिड्डियों के हमले से फसलों , फलों व सब्जियों को बड़ा खतरा पैदा हो गया है कुछ ही घण्टो में चट कर जाते हैं पूरा खेत आपको बता दें कि टिड्डी दल कितना खतरनाक है किसानों की मेहनत से तैया...

एक SMS में आया वायरस आपके खाते पर कैसे पड़ सकता है भारी, एसबीआई ने दी ग्राहकों को चेतावनी

Image
दिल्ली - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को एक चेतावनी जारी करते हुए सावधान किया है की किस प्रकार एक वायरस आपका खाता खाली कर सकता है एक तरफ ऑनलाइन फ़्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में एसबीआई ने एक ट्वीट करके ग्राहकों को चेतावनी दी है उसने कहा कि लोगो में अभी जागरूकता की कमी है सब कुछ जानते हुए या अनजाने में लोग इसके लपेटे में आ जाते हैं एसबीआई ने बड़े ही अलग ढंग से अपने ग्राहकों को तीन श्रेणियों में बांट कर इस चेतावनी को समझाते हुए कहा की धरती के यूजर वो है जिन्हें इस खतरे के बारे में जानकारी होते हुए भी वो अनजाने लिंक पर क्लिक करते हैं दूसरे यूजर स्वर्ग के वो यूजर है जो हमेशा इन वायरस के निशाने पर रहते हैं तीसरे प्रकार के पाताल लोक के वो यूजर है जो इन्फेक्टेड है वायरस अटैक कई प्रकार के होते हैं ये किसी app से या किसी लिंक से आप के सिस्टम में घुस कर उसे हैक कर लेते हैं इसे कई नामो से जाना जाता है जैसे torjan, malware किसी भी लिंक को क्लिक करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें

रोहिणी फ्लाईओवर पर चलती गाड़ी में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला

Image
दिल्ली- राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में बने आउटर रिंगरोड के फ्लाईओवर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया । चलती Eco गाड़ी में अचानक आग लग गई जिसमें ड्राइवर जिंदा जल गया तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई आनन फानन में दमकल विभाग तथा पुलिस को सूचित किया गया दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया लेकिन इस हादसे में ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई  अधिकारियों के अनुसार रोहिणी के आउटर रिंगरोड स्थित एलिवेटेड फ्लाईओवर पर काली माता मंदिर के पास आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद बचाव दल ने मौक़े पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया ।

महिला को सरेआम सड़क पर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Image
उत्तर-प्रदेश - सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो "यूसुफ जमई" ने अपने फेसबुक एकाउंट से शेयर किया है ये वीडियो उत्तर प्रदेश के रहेरा बाजार का बताया जा रहा है । वीडियो में एक महिला को सार्वजनिक रूप से सड़क पर बेरहमी से कई लोग पीट रहे हैं गौर करने वाली बात ये है कि इस वीडियो में घटना स्थल पर एक पुलिस कर्मी भी आराम से टहलते हुते दिखाई दे रहा है जबकि वही पर कुछ लोग सामूहिक रूप से एक महिला को लात घूसों , लाठी डंडों से बेतहाशा पीट रहे हैं । इस वीडियो को देखने के बाद दिमाग मे कई सवाल उठना लाजमी है । आखिर एक महिला को सरेआम सामूहिक रूप से इतनी बेरहमी से क्यों पीटा जा रहा है ?  मैके पर मौजूद जनता तथा पुलिस कर्मी ने इस महिला को बचाने का प्रयास क्यों नही किया ? महिला को पीटने वाले लोग इतना बेखौफ हो कर महिला कैसे पीटते रहे ? जबकि पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है ऐसे तमाम सवाल है जिनका जवाब हमारे पास अभी नही है । लेकिन इस मामले की जांच तो बनती है क्यों कि किसी भी परिस्थिति में सड़क पर खुलेआम किसी को पीटने का अधिकार किसी के पास नही है । आखिर पुलिस क्या कर रही थ...