Posts

जनता कर्फ्यू को मिला देश की जनता का बड़ा समर्थन, बड़े-बड़े शहरों की भी सड़के पड़ी खाली , गालियां हुई सुनसान

Image
दिल्ली - "जनता कर्फ्यू" को मिला देश का समर्थन देश के कई राज्यो को किया गया लॉक डाउन रोजमर्रा की जरूरी सेवाएं शुरू रहेंगी यही नही देश मे 31 मार्च तक सभी ट्रेन सेवाएं रोक दी गई है केवल माल गाड़ियां चालू रहेंगी , कई राज्यो में मेट्रो ट्रेनों की रफ्तार भी रोक दी गई है कई राज्यो में एहतियातन धारा 144 लगाई गई है देश के 75 जिलों को 31 मार्च तक लॉक डाउन किया गया है दुनिया मे कोरोना नामक महामारी ने जिस तरह से हाहाकार मचाया है उसको देखते हुए ये तालाबंदी अत्यंत आवश्यक कदम है सरकार के इस फैसले के साथ देश की जनता भी इसका पूर्ण समर्थन कर रही है । क्यों कि जनता भी समझ रही है कि इस महामारी से निपटने का यही एक रास्ता है सरकार व उनके प्रतिनिधि जनता से घर पर ही रहने की अपील कर रहे है सरकार ने जनता को आश्वस्त किया है कि तालाबंदी में भी जरूरत के सभी सामान उपलब्ध रहेंगे ।

कोरोना वायरस में होम्योपैथिक दवा ज्यादा कारगर - बेटियां फाउंडेशन

Image
हरदोई l कोरोना वायरस को लेकर जहां दुनिया भर में हड़कंप मचा हुआ है जिसके चलते यहां सभी दहशत में जी रहे हैं वहीं सरकार इसके बचाव के लिए कोई उपचार नहीं ढूंढ पा रही है इसके लिए होम्योपैथिक की दवा ज्यादा कारगर साबित हो सकती है बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष रेशमा गुप्ता ने इसके बचाव के सिलसिले में होम्योपैथिक चिकित्सकों से आगे आने को कहा है उन्होंने कहा कि होम्योपैथी में ही इसकी दवा है जिसकी जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को निशुल्क दवा वितरण कराएं यह एक प्रकार का आरएनए वायरस है जिसे सर्वप्रथम 1960 में खोजा गया था उन्होंने कहा वायरस से बचाव के लिए इसके लक्षण जानना जरूरी है और पहले से ही ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है उन्होंने टिप्स बताते हुए कहा कि कुछ खाने से पहले अपने हाथ साबुन से अच्छी तरह से साफ करने चाहिए खासते अथवा छीकते समय अपनी नाक और मुंह को टिशू पेपर या कपड़े से ढक कर रखें जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण दिखाई पड़े उनके साथ कभी भी संपर्क बनाने से बचें मांसाहारी भोजन ना करें कोल्ड ड्रिंक आइसक्रीम आदि से परहेज करें शुद्ध शाकाहारी भोजन करें साथ ही बच्चों को शुद्ध ताजी रोटी खिलाएं इसकी बीम...

समाज सेवी संस्था आम जन विकास सेवा समिति ने ठंड से ठिठुरते , जरूरत मंदों को कंबल बांटे

Image
 30/12/2019 गुरुग्राम गुरुग्राम के सेक्टर 37 में भिन्न भिन्न जगह पर झुग्गियों में रहने वाले जरुरतमंद बच्चों को "आम जन विकास सेवा समिति" की तरफ से कम्बल वितरण किए गए। गर्म कम्बल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल पड़े। वहीं पर रहने वाले लोगों ने भी सर्दी के मौसम में जरुरतमंद बच्चों को कम्बल वितरित करने पर आम जन विकास सेवा समिति की प्रशंसा की। इस दौरान करीब 150 जरुरतमंद लोगों एवं बच्चों को कम्बल दिए गए। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा झांसवा और समाजसेवी हरिकिशन ने कहा कि दान और सहयोग करने में कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। सभी के सहयोग से किए गए अच्छे कार्यों को सदैव याद किया जाता है।उप प्रधान परमवीर कुमार और कैशियर सन्नी कुमार गुरुग्राम ने कहा कि गरीब एवं जरुरतमंद बच्चों का सहयोग करने से बच्चों का मनोबल और आत्म विश्वास बढ़ता है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा झांसवा,उप प्रधान परमवीर कुमार, कैशियर सन्नी कुमार गुरुग्राम, समाजसेवी हरिकिशन, सचिव उमेश भिवानी अजीत कुमार दयाराम व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बेसहारा माताओं के साथ मनाया जन्मदिन, बांटी साडियां

Image
हरदोई  |   रविवार को  जय भोले सेवा समिति ( बेटियों की आवाज) ने जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राठौर के जन्मदिन पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा कुशवाहा की अगुवाई में बेसहारा महिलाओं को साड़ियां वितरित की जिसमें बुजुर्ग महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया |  श्री राठौर ने बताया कि हमारी समिति उन गरीब माता व बहनों के लिए तत्पर है जिनके अपनों ने ही सहारा छोड़ दिया है उनको हमारी समिति सदैव सेवा करती रहेगी  व वृद्ध माताओं के लिए आश्रम भी बनवाया जा रहा है जिसमें रहना, खाना -पीना व हर प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी  इस मौके पर मुख्य अतिथि डा कमलेश वर्मा व विशिष्ट अतिथि महिला थानाध्यक्ष हंसमती , दीपा शर्मा, निशी सिरोही,  मोनिका, समिति की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दिव्यता कुशवाहा ,  प्रेमशंकर लालाराम विक्रम शरीफ ,  जिला सचिव सुमन सिंह , स्वीटी सिंह , गौरी सिंह , नीतू सिंह आदि शिवपूजन राठौर आदि मौजूद रहे |

फिल्म डार्क ब्रिक्स की शूटिंग हुई संपन्न, जनवरी माह में दर्शाई जाएगी नजदीकी सिनेमाघरों में

Image
Δ ऐजा गांव के अभिनेता बलतेज बरार है मुख्य भूमिका में  Δ पीक लाउड इंटरटेनमेंट फिल्म के बैनर तले जिले में बनी दूसरी फिल्म  हरदोई | प्रतिशोध की आग में जल रहे पड़ोसी बलवीर सिंह ने माधव के दिमाग में पत्नी शक्तिदेवी के खिलाफ डाला गया शक कारगर हो गया।नतीजन  माधव ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। "डार्क ब्रिक्स" फ़िल्म के सीन में कुछ ऐसी ही कहानी है। जो समाज में व्याप्त  जातिवाद,ऊंचनीच,भेदभाव, प्रतिशोध की भावना के इर्दगिर्द घूमती है। "डार्क ब्रिक्स" फीचर फिल्म की शूटिंग.पाटकुंआ में की गयी शूटिंग देखने के लिए गांव में बच्चे, वृद्ध,युवाओ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।लोग सुबह से शाम तक एकटक शूटिंग का आनंद लेते रहे। फ़िल्म निर्देशक आज़म खान,क्रिएटिव डायरेक्टर कफील अहमद,कैमरामैन महेश गौतम, साउंड इंजीनियर के.विनोदकुमार आदि की कुशल जुगलबंदी में फ़िल्म के शॉट फिल्माए गए।  "पीक लाउड इंटरटेनमेंट फ़िल्म" के बैनर तले निर्माण होने वाली फीचर फिल्म  "डार्क ब्रिक्स" हरदोई में फिल्माई गई दूसरी फिल्म है। इसके पूर्व फ़िल्म "साइलेंट सीजर" की शूटिंग 06 माह पूर्व हुई थी।...

प्रधानों ने सचिव पर लगाए गंभीर आरोप , रुपए न देने पर फाइलों पर नहीं किए हस्ताक्षर

Image
 हरदोई | विकासखंड टडियावा क्षेत्र में तैनात कई गांवों का काम देख रहे ग्राम विकास अधिकारी पर क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं | जानकारी के अनुसार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सैंती के प्रधान मोनू गाजी, खेरवा दलौली  के प्रधान महेश पाल व वहोरवा के प्रधान अनुराग गुप्ता ने बताया कि हम सब लोगों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में कई विकास कार्य करवाए हैं और अभी जल्द ही मनरेगा के तहत भी कार्य करवाया है जिसकी जांच भी पूर्ण रूप से हो चुकी है जांच होने के बाद कराए गए कार्यों की फाइल ब्लॉक मुख्यालय पर जमा कर दी है उसके बाद उक्त ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह फाइलों पर हस्ताक्षर करने के लिए अपने घर उठा ले गए और करीब एक सप्ताह से ज्यादा बीत जाने के बाद जब हम लोग फाइल लेने गए तब उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर करने के लिए पहले बीस -बीस हजार रुपए जमा कर दो क्योकिं दीपों का पावन पर्व पर हमारा भी खर्चा है उसके बाद तुम लोगों की फाइलों पर हस्ताक्षर हों जाएगें यदि आप लोगों ने रुपए नहीं दिए तो हस्ताक्षर होने की संभावना ही नही है और आपके द्वारा कराए गए कार्य का पैसा...

प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत हो - हर्षवर्धन

Image
हरदोई | जनसत्ता दल  लोकतांत्रिक  पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह की अगुवाई में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा | जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर तीस नवंबर को पार्टी का स्थापना दिवस ,जिसे जन संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया जिसमें आम जनता और किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दे है | कई अहम मुद्दों में आवारा पशुओं पर रोक, बिजली के बढ़े दाम, किसानों को वेरीकैटिंग के लिए बिना ब्याज के ऋण ,उच्च शिक्षा तक की मुफ्त व्यवस्था, आर्थिक स्थिति पर आरक्षण ,कानून व्यवस्था व किसानों को सिंचाई के लिए नहरों को सुचारु रुप से सुदृढ़ीकरण कर बेहतर ढंग से की जाए |र श्री सिंह ने कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर है जिसे और सुदृढ़ करने की जरुरत है | कहा कि बेरोजगारी प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या है| श्री सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से कई मांगे की है जिसमें प्रमुख रुप किसानों को कृषि यंत्रों खरीदने पर बन रही टैक्स रुपी बाधा को दूर करने की मांग की है | इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अर...