Posts

शिवसैनिकों ने एसपी सिटी कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन , मझोला पुलिस की कार्यशैली पर लगा सवालिया निशान

Image
30 अगस्त 2019 मुरादाबाद उप्र - डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने एसपी सिटी मुरादाबाद के कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मझोला पुलिस द्वारा सोमती देवी के 4 पुत्रों पर दर्ज किए गए धारा 107,116, 151 के तहत मुकद्दमे को फर्जी बताते हुए मुकद्दमे को निरस्त करने की मांग की तथा इसी के साथ शकुंतला देवी को आरोपी बताते हुते कार्यवाही की मांग की साथ ही मुरादाबाद पुलिस से संदिग्ध परिस्थियों में गायब हुए अर्जुन सैनी व मिश्री सैनी (बाप-बेटे) की सकुशल बरामदगी की भी मांग की उन्होंने मझोला पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए तथा  इंद्रेश देवी के मामले में व एक फेसबुक पोस्ट के मामले में भी मझोला पुलिस की कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए सही तरीके से कार्यवाही किये किये जाने की मांग की

शिवसेना ने किया धरना प्रदर्शन , लगाए स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों पर गंभीर आरोप , मकण्डलयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Image
27 अगस्त 2019 मुरादाबाद उप्र  :- उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद शिवसेना जिलाध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में मुरादाबाद शिव सैनिकों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया तथा मंडलायुक्त को ज्ञापन प्रेषित किया इस ज्ञापन में उन्होंने जिला अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए उनका कहना है कि बिना सुविधा शुल्क लिए मरीजो का काम ढंग से नही किया जाता उन्होंने मुरादाबाद के कई बड़े चिकित्सा अधिकारियों पर अवैध रूप से 522 झोला छाप डॉक्टर को संरक्षण देने व अवैध वसूली का आरोप लगाया डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मामले मे दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की तथा कार्यवाही न किये जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी इस मौके पर डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में सभी शिवसैनिक व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

पत्रकारों ने शोकसभा का आयोजन किया

Image
21 अगस्त ,2019                  हरदोई ,ब्यूरो  पाली | मंगलवार को पाली कसबे में एक शोकसभा का आयोजन किया गया  शोकसभा सहारनपुर में हुई ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला सचिव व दैनिक जागरण समाचार पत्र के संवाददाता आशीष व उनके भाई की निर्मम हत्या को लेकर पत्रकार व अन्य लोगों ने एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का  मौन रखकर ईश्वर से परिवार को दुःख सहन करने की प्रार्थना की तथा साथ ही मृतक परिजनों को सरकारी नौकरी व पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाये जाने की शासन से मांग करते हुए उनकी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की इस अवसर पर जनार्दन श्रीवास्तव, विनीत शुक्ला, अंकित बाजपेयी, जनार्दन मिश्रा , गोपाल बाजपेयी के साथ कई पत्रकार साथी मौजूद रहे |

(IDMA) करेगी डिजिटल मीडिया अवार्ड 2019 का आयोजन  , न्यूज़ पोर्टल्स के पत्रकारों को सम्मानित करने की हैै तैयारी 

Image
20 अगस्त 2019 नई दिल्ली :- इंडियन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (IDMA) द्वारा डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को सम्मानित करने की तैयारी अब न्यूज़ पोर्टल्स की आएगी बारी । IDMA न्यूज़ पोर्टल्स के अधिकारों के लिए लड़ने वाली एक मात्र संस्था है इसी संस्था की तरफ से डिजिटल प्लेटफार्म पर कार्य कर रहे डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को उनकी उपलब्धियों के अनुसार सम्मानित किया जाएगा एक तरफ जहां न्यूज़ पोर्टल्स के पत्रकारों को हीन दृष्टि से देखा जा रहा है तथा कही कही तो उन्हें पत्रकार ही नही समझा जा रहा है ऐसे में इस प्रकार का आयोजन अपने आप मे डिजिटल पत्रकारों के लिए अत्यंत गर्व का विषय साबित होने वाली है तथा  देशभर के डिजिटल पत्रकार बंधुओ के लिए ये कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होने वाला है  IDMA जल्द ही इस आयोजन की तारीखों का घोषणा करने वाली है  इंडियन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन द्वारा दिल्ली में होने वाले वर्ष 2019 के " डिजिटल मीडिया अवार्ड " की सूचि तैयार करने का कार्य पूरे भारतवर्ष में बड़ी तेजी से आरम्भ किया जा रहा है शीघ्र ही आपके सामने पहली सूची उन पत्रकारों की होगी , जिन्हें डिजिटल मीडिया के क्ष...

गुड्डू सैनी बने मुरादाबाद महानगर शिवसेना प्रमुख , डॉo रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सौपा नियुक्ति पत्र

Image
18 अगस्त 2019 मुरादाबाद :- उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में महानगर प्रमुख की नियुक्ति खबर के अनुसार आज शिवसेना की बैठक होटल अरूण्या , मुरादाबाद मे सम्पन्न की गई बैठक मे पशिचमी उत्तर प्रदेश प्रमुख माननीय ललित मोहन शर्मा जी द्वारा जारी किया गया मनोनयन पत्र मुरादाबाद जिला प्रमुख डॉo रामेश्वर दयाल तुरैहा ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ नव नियुक्त महानगर प्रमुख मुरादाबाद गुड्डू सैनी को सौंपा तथा मुरादाबाद मे सघन सदस्यता अभियान चलाकर नये शिव सेनिक जोड़ने का निर्णय लिया

नेशनल अकाली दल महिला विंग ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में लंगर लगा रक्षाबंधन पर पम्मा को बांधी राखी

Image
16 अगस्त 2019 दिल्ली :-   रक्षाबंधन के पावन उपलक्ष्य पर पम्मा ने कहा मेरी जिम्मेवारी देश की और बहनों के प्रति बढ़ जाती है नेशनल अकाली दल महिला विंग की ओर से सुभाष नगर चौक पर स्वतंत्रता दिवस हुआ रक्षाबंधन के उपलक्ष पर लंगर का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी इस अवसर पर महिला विंग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मीत कौर ने बताया महिला विंग की ओर से स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया साथ लंगर का आयोजन किया गया और रक्षाबंधन के उपलक्ष में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा को महिलाओं ने राखी बांध बधाई दी और इसी प्रकार देश व समाज की सेवा करने की कामना की इस अवसर पर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि मुझे बड़ी खुशी है जिस प्रकार महिला विंग ने इस प्रकार का स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के उपलक्ष में कार्यक्रम रखा है वे समाज के लिए को उदाहरण है क्योंकि आज के दिन महिलाएं अपने परिवार के साथ ही गुजारना चाहती है मगर उन्होंने उसमें से अपना समय निकाल कर उन लोगों के बीच बताया जिनको हमेशा आस रहती है कि त्योहारों पर हमारे साथ भी कोई खुशी के पल बताएं...

पहले से घात लगाए बैठे 3 बदमाशो ने की ताबड़तोड़ फायरिंग , शिक्षक की मौके पर ही मौत

Image
15 अगस्त 2019 बिहार समस्तीपुर :-  जिला के अलौली थाना क्षेत्र के सरदही गाँव के ज्ञानचंद मुखिया के 41 वर्षिय पुत्र मृतक सुंदर मुखिया शिक्षक को आज दिनांक 15 अगस्त दिन गुरुवार को 3 बेखौफ मोटर साइकिल सवार अपराधियो नेे गोली मारकर हत्या कर दी बताते चलें कि मृतक चिकनी विद्यालय में पंचायत शिक्षक के पद पर पदस्थ थे आज घर से चल कर विद्यालय पहुँच कर ध्वजारोहण के उपरांत घर आने के क्रम में कोकराह हनुमान मंदिर ढाला के 200 मीटर पश्चिम वाटर वेज बाँध पर तीन की संख्या में अपराधी जो कि पहले से  घात लगाकर बैठे हुए थे  जैसे ही शिक्षक ने रास्ता क्रोस करना चाहा तो बदमाशो ने अंधाधुन फायरिग शुरू कर दी इसके बाद शिक्षक की गोली लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई मृतक को दर्जनों गोली लगने की बात कही जा रही है जबकि घटना स्थल से 9 मम कारतूस के 2 खोखा एवं 4 देशी पिस्टल की बरामद हुई है वही इस घटना के बाद ग्रामीणों ने शिक्षक के शव को स्थानीय पुलिस को उठाने से मना किया ग्रामीणों की मांग थी कि जब तक जिला पुलिस के बड़े पदाधिकारी नहीं आएंगे तबतक शव उठाने नही दिया जाएगा घटना के कई घंटो के बाद A S P ए के राज ,S ...