Posts

ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन की बैठक सम्पन्न, रिज़वान खॉ तहसील अध्यक्ष मनोनीत-pressindia24

Image
20 अप्रैल, 2019 प्रेस इंडिया २४ हरदोई ¦  लोनार -कोतवाली लोनार के अन्तर्गत बावन मे रिजवान खां की अगुवाई मे आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक मे उपस्थित हिंदुस्तान समाचार पत्र के ब्यूरो प्रमुख अनूप शुक्ला व संगठन के जिलाध्यक्ष अनुराग अस्थाना की गरिमामयी उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई जिसमें हिंदुस्तान समाचार पत्र के संवाददाता रिजवान खां को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में सदर तहसील अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी सौपी गई .  संगठन के जिलाध्यक्ष अनुराग अस्थाना नें सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन ग्रामीण पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीडन नहीं होने देगा ,यदि कोई पत्रकार साथी किसी मुसीबत में है तो उसे सुलझाने के लिये हर सम्भव प्रयास किये जायेगें.  वही हिंदुस्तान के ब्यूरो प्रमुख अनूप शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार ,किसी भी बैनर/चैनल से संबंधित है तो वह हमारी रीढ़ की हड्डी है जिससे उनके साथ अन्याय बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेंगे.  संगठन की जिम्मेदारी संभालते हुए तहसील अध्यक्ष रिज़वान खॉ ने भी ग्रामीण तबके के पत्रकारों के किसी भी ...

वि0खण्ड सुरसा में तैनात बीडीओ के चालक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत -pressindia24

Image
19 अप्रैल, 2019 प्रेस इंडिया २४ हरदोई ¦ वि0खण्ड सुरसा  में तैनात बीडीओ के चालक  की बाइक की जोरदार टक्कर लगने से दर्दनाक मौत हो गई .  मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि सुरसा ब्लाक के बीडीओ की ड्यूटी सामान्य लोकसभा  निर्वाचन मे लगी है, जो लोनार कोतवाली के सामने वाहन चेंकिग का काम कर रहे थे तभी हरदोई की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने चालक अब्दुल लतीफ खां पुत्र  लतीफ खां, जनपद हरदोई के मोहल्ला मोमीनाबाद का रहने वाला है, जिसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया .घायल को  आनन-फानन में पुलिस ने जिला अस्पताल लेकर गई जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया .सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मत गया.  रिपोर्ट : संतोष कुमार 

समाज में अपमान से बचने के लिये अविवाहिता ने कुंए मे फेका जीवित नवजात शिशु-pressindia24

Image
19 अप्रैल, 2019 प्रेस इंडिया २४ हरदोई ¦  कछौना कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम सभा बघौड़ा में समाज की लोकलाज एवं अपमान से बचने के लिये एक अविवाहित महिला ने अपनी कोख से जन्मे नवजात शिशु को जीवित अवस्था में बीती रात गांव के ही एक कुएं में फेंका दिया. सुबह होते ही कुछ ग्रामीणों ने कुएं में झॉककर देखा तो तो कुएं में नवजात शिशु दिखाई दिया तो एकदम सन्न रह गये और चारों ओर चर्चा होने लगी . फिलहाल नवजात शिशु को सही सलामत बचाने को ग्रामीणों ने हाथ बढाये. रिपोर्ट : संतोष कुमार

राजधानी दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना , छाए बारिश के बादल

Image
17/04/2019 दिल्ली:- आपको बता दें कि हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर समेत उत्तरप्रदेश के कई जिलों को लेकर एक अलर्ट जारी किया था जिसमे आंधी व बारिश की चेतावनी दी गई थी इसी के साथ साथ ही  इस साल तेज गर्मी पडने का अंदेशा भी जताया जा रहा है झुलसाती हुई गर्मी में आज 17 अप्रेल को दोपहर के बाद काले बादल घिर गए तथा मौसम पूरी तरह बरसात का बन चुका है   ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज और भी सुहाना कर दिया है

मारुति व बाइक की जोरदार भिड़ंत, गंभीर रूप से युवक घायल- pressindia24

Image
12 अप्रैल, 2019 हरदोई, प्रेस इंडिया २४ | कटरा बिल्हौर हाइवे पर सवायजपुर में एक मारुति बैन व मोटरसाइकिल की आपस मे जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें एक मोटरसाइकिल चालक गंभीर रुप से घायल हो गया .  आपको बता दे कि घायल युवक मिरगावा निवासी रमाकांत पुत्र सुहैल ,गंभीर रूप से घायल है . सबसे बडी बात यह है सूचना देने के बाद पुलिस काफी देर से पहुँची फिलहाल स्थानीय  लोगों की मदद से घायल को एम्बुलेंस जिला अस्पताल भेज दिया गया है. युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है . रिपोर्ट : संतोष कुमार

BJP कार्यालय पर लोकसभा चुनाव से संबंधित महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न-pressindia24

Image
12 अप्रैल, 2019 हरदोई, प्रेस इंडिया २४ ब्यूरो|  2019 लोकसभा चुनाव को और अहम बनाने के लिये पार्टी कार्यालय पर महिला मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे .बैठक में मुख्य अतिथि के रुप जिला प्रभारी सुधीर सिंह 'सिद्धू'  मौजूद रहे.  अवध क्षेत्र महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने बैठक में शामिल महिला पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि मेरी सभी बहने अपने परिवार के साथ-२ राष्ट्र व संगठन मे मेरे साथ बराबर सहभागी है . खास बात ये कही कि मेरे बेटे को 104° बुखार होने के बावजूद भी मैने बैठक को टाला नहीं .  इस बैठक में संगठन की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मिथिलेश ओझा, गीता गुप्ता व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता के साथ सैकडों की संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही.

कश्यप वैवाहिक ग्रुप अब तक का सबसे सफल ग्रुप बना मिल रहा है समाज का भरपूर प्यार और सहयोग

Image
07 अप्रैल 2019 दिल्ली :- यू तो कश्यप समाज के बहुत से whattsapp ग्रुप बने है लेकिन शायद ही किसी ग्रुप ने अपने उद्देश्य को प्राप्त किया होगा आज हम आपको बताते है एक ऐसे whattsapp ग्रुप के बारे में जिसने कश्यप समाज की एक बड़ी समस्या को आसान कर दिया है जी हां हम बात कर रहे है "कश्यप वैवाहिक" ग्रुप की  ये ग्रुप अब तक का सबसे सफल ग्रुप समझा जा रहा है ये हम नही बल्कि कश्यप समाज के लोग स्वयं कह रहे है ग्रुप एडमिन को ढेरो धन्यवाद व अन्य उत्साह वर्धक संदेश भेजे जा रहे है साथ ही इस ग्रुप में समाज के लोग बढ़- चढ़ कर हिस्सा भी ले रहे है तथा  विवाह योग्य युवक-युवतियों का बायोडाटा भेजा रहा है बड़ी संख्या में फोन कॉल्स भी आ रही है । इस ग्रुप के बारे में आपको बता दे कि सभी सेवाएं निशुल्क रक्खी गई है तथा इस ग्रुप का कार्य केवल प्राप्त किये गए  बायोडाटा पोस्ट करना है बाकी सभी ग्रुप मेंबर्स को ये कह दिया गया है कि बायोडाटा की पूरी छानबीन के बाद ही कोई रिश्ता जोड़ें अब आपको बता दें कि ग्रुप बनाने की प्रेरणा कहाँ से मिली किसने ग्रुप बनाया और इस ग्रुप का संचालन कौन कर रहा है ? तो इस ग्रुप की प्र...