निषाद-कश्यप आरक्षण यात्रा के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या-लौटनराम निषाद (प्रदेश अध्यक्ष वीआईपी पार्टी)

लखनऊ,31 जुलाई। विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चौ.लौटनराम निषाद ने वाराणसी पुलिस द्वारा कुँवर सिंह निषाद के नेतृत्व में चल रही निषाद कश्यप आरक्षण यात्रा के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताया है।उन्होंने कहा कि योगी सरकार में न्याय माँगना भी गुनाह है।कुँअर सिंह निषाद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को भेलूपुर वाराणसी की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाने में बंद करने के   कदम को लोकतंत्र व संविधान विरोधी बताया
फ़ाइल फ़ोटो
वीआईपी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटनराम निषाद ने वीआईपी संस्थापक सह पशुधन व मत्स्य संसाधन मंत्री बिहार सरकार की सहमति से वीआईपी के अनुषांगिक संगठनों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा करते हुए 15 दिन के अंदर प्रदेश कमेटी के गठन का निर्देश दिया है।
वीआईपी युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष इं. हरिओम निषाद(आगरा),महिला मोर्चा का श्रीमती पुष्पा देवी निषाद(जौनपुर),पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भुलई प्रसाद साहनी(गोरखपुर),अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आबाद अली(लखनऊ),आईटी सेल का प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवलाल साहनी(गोरखपुर),सवर्ण प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव(इटावा),छात्रसभा का प्रदेश अध्यक्ष अमृत सिंह श्रीनेत(गोरखपुर) व अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश मझवार(लखीमपुर खीरी) को नामित किया है।

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा